08अप्रैल 2025 : आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। ये दिन मंगल ग्रह और भगवान हनुमान को समर्पित होता है। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, और युद्ध का प्रतीक है। इस ग्रह को शांत करने के लिए मंगलवार का व्रत, हनुमान चालीसा का पाठ, और दान-पुण्य किया जाता है।
एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा लग जायेगी। इस एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज कामदा एकादशी का व्रत में आश्लेषा नक्षत्र और शुला योग का संयोग रहेगा।
मंगलवार का दिन सनातन धर्म और ज्योतिष में अत्यंत ही पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। ये दिन मुख्य रूप से भगवान हनुमान को समर्पित होता है, जो शक्ति, भक्ति और निष्ठा के प्रतीक हैं। इस दिन को लेकर मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है उसके सभी भय और कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो साहस, पराक्रम, युद्ध और ऊर्जा का कारक है। मंगल ग्रह को क्रूर ग्रह भी माना जाता है, और इसकी अशुभस्थिति व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, दुर्घटनाएं और मानसिक तनाव ला सकती है। इसी कारण से इसे शांत करने के लिए मंगलवार को विशेष उपाय किए जाते हैं जैसे कि व्रत रखना, हनुमान चालीसा पढ़ना, और हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाना। मंगलवार को विशेष रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करने, लाल रंग के वस्त्र पहनने, और मसूर की दाल, गुड़, या लाल चंदन का दान करने की परंपरा है।
पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा आज सुबह 07:55 तक कर्क राशि उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज का पंचांग: 08 अप्रैल 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : बसंत
महीना : चैत्र पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 06: 04 AM, सूर्यास्त : 06: 42 PM
तिथि : एकादशी 09:13 PM तक उपरांत द्वादशी
नक्षत्र : आश्लेषा 07:55 AM तक उपरांत मघा
राहुकाल : 03:34 PM से 05:07 PM तक
चन्द्रमा : कर्क राशि पर 07:55 AM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, कामदा एकादशी
आज :: 08 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों की मदद से आज आप घरेलू कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी की सलाह मानने से बचें। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर ले जा सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से थोड़े निराश रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। आप बड़े काम में जोखिम उठावे के लिए तैयार हो सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। अगर आप वकील हैं, तो आपको अच्छा काम मिल सकता है। सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को गुप्त कामों में गंभीरता रखनी होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप प्रसिद्धि हासिल करेंगे। अपने आलस्य और समय की पाबंदी की कमी के कारण आप खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें। अगर आपको किसी गरीब की सेवा करने का मौका मिले, तो जरूर करें। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवन में नए प्रेम संबंधों की पहल से आपको खुशी मिलेगी। आज आपका लकी नंबर 7 है।
आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने लगी है, आर्थिक स्तर फिर से मजबूत होने की उम्मीद है। बिजनेस से जुड़े अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। आप अपनी योजना से आसानी से धन की आमद बढ़ा पाएंगे। आपका करियर एक नए रूप में उभरेगा, आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर बाजार में कुछ नई
उपलब्धियां हासिल करेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पारिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक स्थिति को उत्साहित रखेगी। अपने पार्टनर की जरूरतों और उनकी बातों का सम्मान करें। आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज शिव मंदिर में बिल्व पत्र चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको पैसों की कमी महसूस नहीं होगी। अगर आप बिजनेसमैव हैं तो आज आपके बिजनेस में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिनका आप फायदा उठाएंगे। बिजनेस में निवेश करने के लिए भी कल का दिन अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करने के बारे में भी सोच सकते हैं। कुछ लोग आपको घरेलू जीवन के सिलसिले में बहुत अच्छी सलाह देंगे और उसे अपनाकर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज थोड़े निराश हो सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको पैसे बचाने में सफलता मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें। कोई भी महत्वपूर्ण बात बाहरी लोगों की न बताएं। आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई लाभदायक बात करेगा। आपकी गर्लफ्रेंड आपको कोई महंगा तोहफा दे सकती है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। आज आपका लकी नंबर 3 है।
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वाले लोग प्यार के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। धन लाभ के लिए समय पर अपना काम पूरा करें। प्रॉपर्टी के मामलों में रुचि बढ़ने की संभावना है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। घर से काम करने वाले लोग बहुत अच्छा करेंगे। आपसे किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क हो सकता है जिसने आपके करियर में आपकी मदद की हो।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पारिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक स्थिति को उत्साहित स्खेगी। अपने साथी की जरूरतों और उसकी बातों का सम्मान करें। आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका लकी रंग हल्का लाल है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज वाहन खरीदने के योग हैं। आर्थिक रूप से आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। व्यापार में नियोजित कार्यों की गति मजबूत रहेगी। आज आपको कोई डील मिलने पर बॉस की सराहना मिलने वाली है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आप किसी रुके हुए उत्सव के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरम रहना चाहिए। सिंगल लोगों को लय पार्टनर मिलने की संभावना है। आज आपका लकी रंग गुलाबी है। आज आपका लकी नंबर 6 है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको बिजनेस में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के पूरे होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विदेश में काम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके मन में वए-बए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार में किसी शादी-ब्याह के चलते आपकी व्यस्तता बढने के आसार हैं। आज आप दूसरों की बातों को गंभीरता से सुनने की कोशिश करेंगे। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप खुद के प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज अतिरिक्त आय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के काम से आपको किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ-साथ आप आराम का भी आनंद लेंगे। कार्यस्थल पर अपने ऑर्डर पूरे करने में लापरवाही न करें। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुबहरा अवसर मिल सकता है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज शुक्र आपको अच्छी ऊर्जा भेज रहा है। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। घर से दूर रहने वाले लोगों को अपनों की याद आ सकती है। शादीशुदा लोग एक-दूसरे को बहुत दिलचस्प तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज उलझन की स्थिति बन सकती है, पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। मेहनत के दम पर बिजनेस में सफलता मिलवे के योग हैं। क्रॉकरी का बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए बदलाव का समय है, अच्छा ऑफर मिलने पर नौकरी बदली जा सकती है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपने आप में खोए रहेंगे। दोस्तों के साथ सुखद मुलाकात हो सकती है। घर के महत्वपूर्ण कामों में आपको प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। अपने दोस्त को प्रभावित करने के लिए आप उस पर अधिक खर्च कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको पैसों से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग के बीच सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत में कोई कमी व आने दें। लॉ फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। जॉब में मिलने वाले अवसर को स्वीकार करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। घर के बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा। आपके जीवन में कोई तया और महत्वपूर्ण व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी को दिल की गहराइयों से खुश देखना चाहते हैं। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। आज आपका शुभ रंग क्रीम है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। आप अपने व्यापार की गति बढ़ाने के लिए कोई नई योजना तैयार करेंगे। आपको किसी राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलने की उम्मीद है। काम के तनाव से राहत पाने के लिए आज आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷