सोमवार, 3 मार्च 2025

सीमा क्षेत्र में लगे अफीम की फसल को बिहार झारखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम ने किया नष्ट, हड़कम्प

गिरिडीह(Giridih)। बिहार झारखण्ड के सीमा क्षेत्र पर स्थित झरनवा गांव में लोगों द्वारा कई एकड़ भूमि पर लगाई गई अफीम की फसल को कौवाकोल थाना की पुलिस ने नष्ट कर दिया। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर लगे अफीम की फसल को तिसरी के थानसिंहडीह ओपी पुलिस के सहयोग से कौवाकोल थाना प्रभारी प्रकाश मान दीपक के नेतृत्व में नष्ट किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के तथाकथित अफीम कारोबारी द्वारा गिरिडीह जिले के तिसरी और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांव झरनवा, दनिया और रानीगद्दर में स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से उनकी हजारों एकड़ जमीन अफीम की खेती कराया गया था। जिसकी सूचना बिहार के कौवाकोल थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर ही कौवाकोल थाना की पुलिस ने तिसरी प्रखण्ड के थानसिंहडीह थाना की पुलिस के साथ झरनवा गांव पहुंची और अफिम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। 


बता दें कि झरनवा गांव में कई एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लगी थी। हजारों एकड़ भूमि पर फसल लहलहा रहा थे। फसल लगभग तैयार भी हो गये थी। कुछ ही दिनों में कारोबारी फसल में लगे फर से अफीम निकाल उसे महानगरों में ले जाकर लाखों में बेचते, लेकिन इसके पूर्व ही कौवाकोल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध अफीम कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस की टीम में लहलहा रही अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम कारोबारियों में हड़कंप मंच गया है।



सड़क दुर्घटना में गांडेय के दो पत्रकार घायल, एक गम्भीर, रांची रेफर

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग पर ताराटांड के पंडरी के समीप एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गांडेय के दो पत्रकार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पत्रकारों में गांडेय बाजार निवासी व अहिल्यापुर क्षेत्र से एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता प्रमोद पंडित एवं मरगोडीह निवासी एक न्यूज चैनल के संवाददाता राजू मंडल शामिल हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची दोनों घायलो को आनन फानन में उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी।


घटना के सम्बंध में इलाजरत घायल पत्रकार प्रमोद पंडित ने बताया कि वह और राजू मंडल एक बाइक पर सवार हो किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। 

          घायल प्रमोद पंडित

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई और वे दोनों गिर कर घायल हो गए।


      गम्भीर रूप से घायल राजू मंडल


दोनों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रमोद पंडित का इलाज जारी है। लेकिन राजू मंडल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया है। 

सीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव,भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित

गिरिडीह (Giridih)। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 04 मार्च को गिरिडीह पहुंचेंगे। स्थानीय झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने गिरिडीह की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। प्रशासन ने चार मार्च सुबह 9 बजे से 5 मार्च अहले सुबह 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है। इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी ने एक सूचना जारी किया है। जिसमे सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 


वाहनों पड़ाव की विशेष व्यवस्था :

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी सूचना में कहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वालों को निर्धारित पड़ाव में ही वाहन खड़ा करने की अनिवार्यता होगी। सूचनानुसार खोरीमहुआ अनुमंडल से आने वाली बसों का पड़ाव बाजार समिति मैदान पचंबा, मिशन ग्राउंड, कार्मेल स्कूल ग्राउंड अलकापुरी में होगा। वहीं डुमरी अनुमंडल से आने वाली बसें पुराना बस डिपो, कोलडीहा में रुकेंगी। जबकि धनबाद टुंडी की ओर से आने वाली बसों का ठहराव अंटा बंगला मैदान, हुट्टी बाजार मैदान और पुराना पुलिस लाइन  मैदान में होगा। इसी प्रकार बेंगाबाद और गांडेय क्षेत्र से आने वाली बसों का पड़ाव आम बगान, सिहोडीह में निर्धारित किया गया है।


जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले छोटी निजी वाहनों के लिए सर्कस मैदान में ठहराव की व्यवस्था की गई है। एसडीओ ने इस बाबत एक रूट मैप भी जारी कीर जनता से  यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मैथिली विकास मंच की नई कमिटी के हुआ गठन, डॉ पीएन झा बने अध्यक्ष व डॉ पीतांबर झा सचिव

मैथिली विकास मंच का होली मिलन समारोह 10 को

गिरिडीह (Giridih)। मैथिली विकास मंच की सालाना आम बैठक डॉ पीएन झा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में जहां संगठन के उत्थान के लिये कई निर्णय लिए गये। वहीं भावी कार्ययोजना भी तैयार की गई। वहीं बैठक में आगामी सत्र के लिये नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से डॉक्टर पी एन झा को अध्यक्ष, अजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ पीतांबर झा को सचिव एवं दिनेश लाल दास को नई कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष चुना गया। 



इस वार्षिक बैठक में मंच से जुड़े सभी पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी व सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने नयी कार्यकारिणी को तन, मन, धन से मंच के क्रियाकलापों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। 


होली मिलन 10 मार्च को एवं विद्यापति समारोह 12 अप्रैल को

वहीं बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंच की ओर से आगामी 10 मार्च को स्थानीय होटल संगम गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित होगा। मंच से जुड़े सभी सदस्य व पदाधिकारी सपरिवार शामिल होंगे।

    वहीं बैठक में मंच का वार्षिक कार्यक्रम विद्यापति समारोह आगामी 12 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। यह विद्यापति समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अरगाघाट रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र परिसर में आयोजित होगा। उक्त समरोह में देश के विभिन्न हिस्सों के मैथिली भाषा के कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।


बैठक में उपरोक्त नव चयनित पदाधिकारियों के अलावे रुद्र कांत लाल दास, भैरव झा, प्रभास कुमार दत्ता, प्रकाश दत्ता, कमल नाथ झा, शशि पाठक, निर्भय शंकर चौधरी, मुदित झा, पिंटू सिंह, संजीव कुमार समेत मंच से जुड़े 35 सदस्य उपस्थित थे। वहीं बैठक उपरांत उपस्थित सदस्यों के लिये डाक्टर पी एन झा एवं डाक्टर रेखा झा द्वारा लजीज व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसका उपस्थित सदस्यों ने लुत्फ उठाया।