सोमवार, 3 मार्च 2025

सीमा क्षेत्र में लगे अफीम की फसल को बिहार झारखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम ने किया नष्ट, हड़कम्प

गिरिडीह(Giridih)। बिहार झारखण्ड के सीमा क्षेत्र पर स्थित झरनवा गांव में लोगों द्वारा कई एकड़ भूमि पर लगाई गई अफीम की फसल को कौवाकोल थाना की पुलिस ने नष्ट कर दिया। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर लगे अफीम की फसल को तिसरी के थानसिंहडीह ओपी पुलिस के सहयोग से कौवाकोल थाना प्रभारी प्रकाश मान दीपक के नेतृत्व में नष्ट किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के तथाकथित अफीम कारोबारी द्वारा गिरिडीह जिले के तिसरी और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांव झरनवा, दनिया और रानीगद्दर में स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से उनकी हजारों एकड़ जमीन अफीम की खेती कराया गया था। जिसकी सूचना बिहार के कौवाकोल थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर ही कौवाकोल थाना की पुलिस ने तिसरी प्रखण्ड के थानसिंहडीह थाना की पुलिस के साथ झरनवा गांव पहुंची और अफिम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। 


बता दें कि झरनवा गांव में कई एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लगी थी। हजारों एकड़ भूमि पर फसल लहलहा रहा थे। फसल लगभग तैयार भी हो गये थी। कुछ ही दिनों में कारोबारी फसल में लगे फर से अफीम निकाल उसे महानगरों में ले जाकर लाखों में बेचते, लेकिन इसके पूर्व ही कौवाकोल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध अफीम कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस की टीम में लहलहा रही अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम कारोबारियों में हड़कंप मंच गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें