सोमवार, 3 मार्च 2025

सीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव,भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित

गिरिडीह (Giridih)। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 04 मार्च को गिरिडीह पहुंचेंगे। स्थानीय झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने गिरिडीह की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। प्रशासन ने चार मार्च सुबह 9 बजे से 5 मार्च अहले सुबह 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है। इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी ने एक सूचना जारी किया है। जिसमे सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 


वाहनों पड़ाव की विशेष व्यवस्था :

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी सूचना में कहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वालों को निर्धारित पड़ाव में ही वाहन खड़ा करने की अनिवार्यता होगी। सूचनानुसार खोरीमहुआ अनुमंडल से आने वाली बसों का पड़ाव बाजार समिति मैदान पचंबा, मिशन ग्राउंड, कार्मेल स्कूल ग्राउंड अलकापुरी में होगा। वहीं डुमरी अनुमंडल से आने वाली बसें पुराना बस डिपो, कोलडीहा में रुकेंगी। जबकि धनबाद टुंडी की ओर से आने वाली बसों का ठहराव अंटा बंगला मैदान, हुट्टी बाजार मैदान और पुराना पुलिस लाइन  मैदान में होगा। इसी प्रकार बेंगाबाद और गांडेय क्षेत्र से आने वाली बसों का पड़ाव आम बगान, सिहोडीह में निर्धारित किया गया है।


जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले छोटी निजी वाहनों के लिए सर्कस मैदान में ठहराव की व्यवस्था की गई है। एसडीओ ने इस बाबत एक रूट मैप भी जारी कीर जनता से  यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें