गिरिडीह (Giridih)। साइबर थाना की पुलिस दो साइबर शातिरों को साइबर अपराध करते धर दबोचा है। दबोचे गये साइबर शातिरों में संतोष मण्डल एवं तुलसी मण्डल शामिल हैं। दोनों ही साइबर अपराधी गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 06 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 01आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर दी।
साइबर डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दो शातिर साइबर अपराधी कई दिनों से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित एक घर में रह कर साइबर ठगी कर रहे है। सूचना के आलोक में एसपी ने साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास़ से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष मण्डल का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने हेतु BOI, Canara Bank, PM Kishan Saman Nidhi Yojana, Customer Support, Electricity Bill update इत्यादि का apk का फर्जी लिंक भेजा कर लोगों के साथ ठगी करते है। इस संदर्भ मे दोनों के विरुद्ध साइबर थाना कांड सं-15/2025 दिनांक-02.03.2025 में कांड दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें