शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज 26 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 26:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

26 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की आज पूर्णिमा तिथि और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात्रि 10 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु, चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान-दान और व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। कई लोग पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण कथा, मंत्र जाप और दीपदान भी करते हैं। शनिवार का संयोग होने से शनि देव की पूजा और जरूरतमंदों को दान देना भी शुभ माना जा सकता है। यह दिन मन को शांत रखने और आध्यात्मिक चिंतन के लिए अच्छा अवसर माना जाता है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है।  इसके अलावा आज से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


भाद्रपद पूर्णिमा

भाद्रपद पूर्णिमा हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व रखने वाली तिथि मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, दान और धार्मिक उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होने का आशीर्वाद मिलता है। वहीं पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, व्रत और पूजा-पाठ करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन से ही श्राद्ध पक्ष शुरू होते हैं। इसलिए इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 26 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं इस दिन वृद्धि योग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा पर पितरों का स्मरण कर तर्पण करने से पितृ दोष से संबंधित परेशानियां कम होने और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है।






पितृपक्ष शुरू

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से सोलह दिवसीय श्राद्ध प्रारंभ होते हैं। आज से श्राद्ध की शुरुआत हो गयी है और आश्विन महीने की अमावस्या को यानि 10 अक्टूबर, दिन शनिवार को समाप्त होंगे। श्राद्ध को महालय या पितृपक्ष के नाम से भी जाना जाता है। बता दूं कि श्राद्ध शब्द श्रद्धा से बना है, जिसका मतलब है पितरों के प्रति श्रद्धा भाव। हमारे भीतर प्रवाहित रक्त में हमारे पितरों के अंश हैं, जिसके कारण हम उनके ऋणी होते हैं और यही ऋण उतारने के लिए श्राद्ध कर्म किये जाते हैं।



आज का पंचांग

दिनांक      : 26 सितंबर 2026 दिन:शनिवार

युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948      ऋतु :  शरद

मास        : भाद्रपद      पक्ष :शुक्ल पक्ष

सूर्योदय  :06:11 AM, सूर्यास्त : 06:13 PM

तिथि : पूर्णिमा 10:18 PM तक उपरांत प्रतिपदा

नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 11:32 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा

राहुकाल : 09::12 AM से 10::42 AM तक

चन्द्रमा  : मीन राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, भाद्रपद पूर्णिमा, पितृ पक्ष की शुरुआत

                         

   

                

आज :: 26 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :मेष राशि वालों के लिए लेनदेन में नीति-नियमों का पालन करना जरूरी रहेगा.  विवेक और विनम्रता बनाए रखें.  पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाएं. व्यावसायिक गलतियां करने से बचें. आर्थिक कार्यों को गति दे पाएंगे. जल्दबाजी से बचें.  करीबियों के साथ मिलकर आगे बढ़ें.  बहस-विवाद में पड़ने से बचें. सूझबूझ के साथ कदम आगे बढ़ाएं. रिश्तों को निभाने का प्रयास करें. वाणिज्यिक लाभ प्रभावित हो सकता है.  व्यावसायिक मामलों में नियंत्रण बढ़ाएं. विदेशी कार्य सहजता से बनेंगे. विविध विषयों में नियमों में ढिलाई न दिखाएं. जोखिम लेने से बचें. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा.  खर्च और निवेश को बजट के अनुसार रखें.  विरोधियों से सावधान रहें.  न्यायिक मामलों में विनम्रता बनाए रखें. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  विनम्र बने रहें. शुभ रंग: गेहुआं शुभ अंक: 8 और 9

 जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं समृद्धि


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृषभ राशि वालों के आर्थिक परिणाम पक्ष में बनेंगे.  कामकाजी लक्ष्यों को साधेंगे. पेशेवर सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे.  कार्य विस्तार पर जोर रहेगा.  सहकर्मियों और मित्रों का साथ मिलेगा.  अनुशासन से काम करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा.  वाणिज्यिक अवसरों का लाभ उठाएंगे. आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रह सकता है. कामकाज में अवसर बढ़ेंगे.  उपलब्धियों को बढ़ाने में सहज रहेंगे.  विविध कार्यों को गति देंगे. व्यापार में शुभता का संचार रहेगा. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. आर्थिकी मजबूत होगी.  पेशेवर स्थिति बेहतर रहेगी.  वाणिज्यिक कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी.  योजनाओं में गति आएगी.  प्रबंधन बेहतर रहेगा. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  स्पष्ट रहें. शुभ रंग: चांदी समान शुभ अंक: 6, 8 और 9



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि वालों के आर्थिक और प्रबंधकीय मामलों में साहस बढ़ेगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वरिष्ठों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.  साहस के साथ आगे बढ़ेंगे. आशंकाएं दूर होंगी.  कामकाजी संबंधों को संवारने में सफलता मिलेगी. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.  प्रबंधन में सहज रहेंगे.  कारोबारी परिणाम पक्ष में बनेंगे.  विभिन्न कार्यों में सामंजस्य बढ़ेगा.  अवसरों का लाभ उठाएंगे. वाणिज्यिक हितलाभ संवरेगा.  पैतृक कार्यों में गति आएगी.  विभिन्न स्रोतों से आय की संभावना बनेगी.  धन-धान्य एवं संपत्ति बढ़ सकती है. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  संवाद बढ़ाएं. शुभ रंग: फिरोजी शुभ अंक: 5, 8 और 9



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि वालों का भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा.  चारों ओर सकारात्मक परिणाम बनेंगे.  पेशेवर वार्ताओं में गति आएगी.  कार्यक्षेत्र में समय देंगे.  प्रशासनिक विषयों में तेजी आएगी.  महत्वपूर्ण वार्ताओं को आगे बढ़ाएंगे.  कार्ययोजनाओं में सुधार होगा.  कारोबार में उछाल रहेगा और इच्छित उपलब्धियां मिल सकती हैं. कार्य-व्यापार में बढ़त मिलेगी.  पेशेवरता पर जोर बढ़ाएंगे.  लेनदेन में गति आएगी.  कार्ययोजनाएं सफल होंगी.  शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं.  आर्थिक क्षेत्र में नए प्रयास होंगे.  लाभ और सुधार के अवसर बढ़ेंगे.  परिस्थितियां संवरेंगी.  साहस से निर्णय लेंगे. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. शुभ रंग: एक्वा ब्लू शुभ अंक: 2, 8 और 9



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों को दूसरे लोगों के साथ अनुबंधों में जल्दबाजी से बचना चाहिए.  उचित सोच-विचार के बाद निर्णय लें.  सभी का मान-सम्मान बनाए रखें.  आवश्यक कार्यों में धैर्य रखें.  घर-परिवार में शुभता रहेगी. अपनों के सहयोग से काम पूरे होंगे.  नीति-नियमों पर फोकस रहेगा. नियम और व्यवस्था का उल्लंघन न करें.  आर्थिक कार्यों में सहजता से आगे बढ़ें. अप्रत्याशित परिस्थितियां बनी रह सकती हैं.  जरूरी विषयों पर फोकस बढ़ाएं.  वित्तीय स्तर सामान्य रहेगा.  प्रदर्शन मध्यम हो सकता है.  खर्च और निजी निवेश बढ़ा हुआ रहेगा.  आर्थिकी पर ध्यान दें.  परिजनों का सहयोग मिलेगा.  निजी संबंधों को महत्व दें.  रिश्तों में सहनशीलता और सामंजस्य बनाए रखें. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें..शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 1 और 9



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि वालों के महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे करने में करीबी सहयोगी मददगार होंगे.  दांपत्य जीवन में शुभता बढ़ेगी.  कार्ययोजनाओं में गति आएगी.  भेंटवार्ताओं में पहल बनाए रखेंगे.  साझेदारी बढ़ाने का प्रयास रहेगा.  सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.  नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे. कामकाज बेहतर रहेगा.  सहकर्मियों से सामंजस्य बढ़ेगा.  उचित प्रस्ताव मिल सकते हैं.  टीम के प्रयासों को गति मिलेगी. आर्थिक लाभ बेहतर हो सकता है.  चर्चाएं सफल रहेंगी.  स्थायी संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे.  व्यवसाय बढ़ाने पर जोर रहेगा.   दांपत्य में सुख बढ़ेगा.  रिश्तों में मजबूती आएगी.  प्रेम संबंध घनिष्ठ होंगे.  उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. शुभ रंग: समुद्री शुभ अंक: 5, 8 और 9



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वालों के आर्थिक मामलों में अपेक्षित स्थिति बनी रहेगी.  कामकाजी दबाव में आने से बचें.  अनुभवियों से तालमेल बनाए रखें.  वरिष्ठों से मुलाकात सफल रह सकती है.  परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लें.  मेहनत और लगन से राह निकालेंगे.  पेशेवर कार्यों में धैर्य बनाए रखें. वाणिज्य-व्यापार सामान्य रहेगा.  लेनदेन में संतुलन बढ़ाएं.  पेशेवरता बनाए रखें.  नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे.  जरूरी काम समय पर पूरे करें. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.  अनिर्णय की स्थिति से बचें.  उधार न करें.  कामकाज में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं.  बजट के अनुसार चलें. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. शुभ रंग: स्फटिक के समान शुभ अंक: 6, 8 और 9



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों को मित्रों और पेशेवर लोगों का साथ मिलेगा.  कामकाज में इच्छित वृद्धि बनी रहेगी.  विभिन्न कार्यों को गति देंगे. अनुकूलता बेहतर रहेगी.  लाभ में सुधार होगा.  प्रिय के साथ यादगार पल बिताएंगे.  भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बनेंगे. करियर संवार पर रहेगा.  कार्यक्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे.  प्रभावपूर्ण प्रदर्शन बना रहेगा.  सक्रियता बढ़ेगी . व्यवस्था मजबूत रखेंगे. आर्थिक हितलाभ ऊंचा बना रहेगा.  कारोबार सकारात्मक रहेगा.  वित्तीय विषयों पर फोकस बनाए रखेंगे.  बचत पर जोर देंगे. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.शुभ रंग: रस्ट कलर शुभ अंक: 8 और 9



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों को अपनों के साथ सहजता से आगे बढ़ना चाहिए.  किसी के प्रति पूर्वाग्रह न रखें.  चर्चा में उतावली न करें. परिजनों के साथ विवाद से बचें.  पेशेवरों का समर्थन मिलेगा.  बाहरी लोगों की बातों में आने से बचें.  करियर और व्यापार में सफलता के अवसर बनेंगे.  करियर और व्यापार में सकारात्मकता बढ़ेगी. व्यावसायिक परिणाम बेहतर रहेंगे.  अनुभव का लाभ लेंगे.  प्रबंधन और पराक्रम बढ़ेगा. आर्थिक हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे.  वित्तीय कार्यों में सहजता बनी रहेगी.  आवश्यक खरीदारी करेंगे.  वाहन आदि के लिए प्रयास बढ़ा सकते हैं. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  भावावेश से बचें. शुभ रंग: पीतवर्ण शुभ अंक: 3, 8 और 9



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों के लिए साहसिक फैसले लेने का समय है.  कार्य विस्तार पर ध्यान देंगे.  महत्वपूर्ण लोगों से संवाद बढ़ाएंगे.  कामकाज में प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी.  सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे.  व्यावसायिक लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है.  जवाबदेही लेने में आगे रहेंगे.  महत्वपूर्ण मामले पक्ष में बनेंगे.  कार्यगति संतुलित रहेगी.  प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा.  लक्ष्यों को पूरा करेंगे.  आर्थिक लाभ बढ़ा हुआ रहेगा.  सहयोग से राह बनेगी.  व्यवसाय पर फोकस रखेंगे.  कारोबारी संबंधों का लाभ मिलेगा. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  सुबह जल्दी उठें शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 8 और 9



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों के घर-परिवार में आनंद बना रहेगा.  अपनों के साथ समय बिताएंगे.  लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा.  पद-प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा.  जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.  परिजनों का भरोसा जीतेंगे.  आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. मित्रों का साथ मिलेगा.  व्यावसायिक परिणाम संवरेंगे.  कारोबारी लाभ अपेक्षित रहेगा.  पेशेवर प्रयासों में गति आएगी.  प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा.  आर्थिक हितलाभ बढ़ेगा.  बैंकिंग में रुचि बढ़ेगी.  धन-वैभव में वृद्धि हो सकती है.  पैतृक संपत्ति के मामले सधेंगे.  बचत में बढ़त रहेगी. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग बढ़ाएं.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  मीठा बोलें. शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 8 और 9



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों के श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा मिलेगा.  पेशेवर सफलता से उत्साहित रहेंगे.  विविध कार्यों में इच्छित परिणाम मिल सकते हैं.  साख और सम्मान में वृद्धि होगी.  रचनात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे.  कला-कौशल दिखाने के अवसर मिलेंगे.  सकारात्मकता बढ़ेगी . मानसिक शक्ति मजबूत होगी. कारोबारी प्रस्ताव मिल सकते हैं.  कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी.  जिम्मेदारी और वचन निभाएंगे.  प्रभावी प्रदर्शन बनाए रखेंगे.  आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी.  विविध गतिविधियों में तेजी आएगी.  लाभ का प्रतिशत बेहतर हो सकता है.  कारोबार मजबूत रहेगा. उपाय: बजरंगबली हनुमानजी की पूजा-वंदना करें.  शनिदेव का स्मरण करें.  संबंधित वस्तुओं का दान करें.  ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.  वादा पूरा करें.  शुभ रंग: स्वर्णिम शुभ अंक: 3, 8 और 9



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷