बुधवार, 23 जुलाई 2025

महिला से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, हुई जम कर धुनाई, किया गया पुलिस के हवाले

गिरिडीह (Giridih)। स्थानीय झंडा मैदान में बुधवार को एक महिला के साथ छेड़खानी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा। महिला के भाई समेत स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।


बताया गया कि महिला अपनी दो बेटियों के साथ किसी काम से कचहरी आई थी। वह कुछ देर के लिए झंडा मैदान में बैठी थी। इसी दौरान शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने मोबाइल से उक्त महिला की फोटो खींचना शुरू कर दिया। साथ ही उसने महिला को आपत्तिजनक गंदे गंदे इशारे भी करने लगा। परेशान महिला ने पहले आस पास के लोगों से युवक की शिकायत की। फिर अपने भाई को फोन पर सारी बातें बता उसे झंडा मैदान बुला लिया।


झंडा मैदान पहुंच महिला का भाई ने महिला के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की जमकर धुनाई शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी युवक पर हांथ साफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। बाद में नगर थाना की पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस झंडा पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गयी।



अस्मिता खेलो इंडिया वूमेंस योगासना सिटी लिग प्रतियोगिता गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम में 27 को

गिरिडीह (Giridih)। जिला योगासना स्पोर्ट संघ द्वारा आगामी 27 जुलाई को राज्यस्तरीय अस्मिता योगासन खेलो इंडियन वूमेंस सिटी लिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य भर की लगभग 300 महिला योगा खिलाड़ी भाग लेने गिरिडीह पहुंचेगी। उक्त जानकारी बुधवार को संघ की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गयी।


प्रेसवार्ता के दौरान संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ महिलाओं के लिए है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पूरे भारत में यह प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। योगासना भारत और झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ द्वारा झारखंड प्रदेश में इस खेल का आयोजन करने का अवसर गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ को दिया गया है। बताया कि इस प्रतियोगिता विजयी खिलाड़ियों को जोनल प्रतियोगिता खेलने का अवसर मिलेगा। जहां विजेता रहे खिलाड़ी को सरकार की ओर से कैस प्राइज दिया जायेगा।


वहीं जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरिडीह में इस प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्टेडिम में होगा। प्रतियोगिता में अंडर 18 वर्ष और ओवर 18 वर्ष के आयु वर्ग में कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कोई शुल्क अदा नहीं करना है। उन्होंने योग के महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया है। प्रेसवार्ता में संघ के दयानंद जयसवाल, सोनी कुमारी, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, रणधीर गुप्ता, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।


सड़क किनारे स्थित दलदल में धंसी यात्री बस, बाल बाल बचे यात्री

गिरिडीह (Giridih)। गावां से कोलकाता जा रही परिवर्तन नामक बस सड़क किनारे स्थित दलदल में धंस कर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बाल बाल बच गयी। हादसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। बस पर सवार सभी यात्री भी सुरक्षित हैं।


मिली जानकारी के अनुसार परिवर्तन नामक बस संख्या डब्लू बी 76 ए 8018 बुधवार को गांवा से कोलकाता जा रही थी। बस ज्योहि हीरोडीह थाना क्षेत्र के मनीकबाद के समीप पहुंची तभी एक छोटी गाड़ी ताबड़तोड़ हॉर्न बजा उससे साइड मांगा। बस चालक ने उक्त छोटी गाड़ी को साइड देने के लिए ज्योंहि अपने बस को सड़क से नीचे उतारा बस का चक्का सड़क किनारे स्थित दलदल में धंस गया और अनियंत्रित हो गया। हालांकि ड्राइवर की सूझ बूझ से बस पलटने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया।



वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी जरूर मच गयी। बस पर सवार सभी यात्री बस से सुरक्षित नीचे उतर गए। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से मौके पर जेसीबी बुलाया गया और फिर जेसीबी के सहारे बस को दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में बस अपने सभी यात्रियों को लेकर सुरक्षित गन्तव्य के लिए रवाना हो गई।



गौरतलब है कि यह सिंगल मार्ग है। सिंगल मार्ग होने के कारण अक्सर इस मार्ग में साइड लेने के चक्कर मे वाहन दुर्घटनाएं घटित होती रहती है। स्थानीय लोग वर्षों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग का दोहरीकरण की मांग करते रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। नतीजतन आये दिन इस मार्ग में दुर्घटनाएं होती रहती है।



झारखण्ड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने ली चीफ जस्टिस पद की शपथ

रांची (Ranchi)। झारखण्ड हाइकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार 23 जुलाई को चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज भवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।


इसके पूर्व राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा। वहीं राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के लिए मंच पर आमंत्रित किया।


चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी और झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारी व वरीय अधिवक्ता उपस्थित थे।


प्रेमिका के घर की खिड़की में फंदे से झूलता मिला प्रेमी का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

गिरिडीह (Giridih)। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित पुरनाबथान गांव में एक 30 वर्षीय युवक का शव एक घर की खिड़की में फंदे से झूलता पाया गया। मृतक युवक सोहेल अंसारी उर्फ शाहिल मनकडीहा गांव निवासी वार्ड सदस्य मकबूल अंसारी का पुत्र था।


 युवक का शव खिड़की से झूलता मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना देवरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



घटना को लेकर मृतक के पिता मकबूल अंसारी ने बताया कि जिस घर की खिड़की में उनके पुत्र का शव फंदे से झूलता मिला है, उस घर की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग को लेकर कई बार पंचायती हुई भी हुई थी।  उन्होंने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जतायी है। 


उनका कहना है कि उनका पुत्र सोहेल आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी पीट पीट कर हत्या की गयी है और शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है।

               मृतक युवक का फाइल फोटो

बहरहाल घटनास्थल पहुंचे देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार यादव, एएसआई बुद्धदेव उरांव मामले की जांच पड़ताल में जुटे है और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटे है। इस बीच पुलिस ने उस युवती जिससे सोहेल के प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है उसे हिरासत में लेकर उससे पूछ ताछ करने में जुटी है। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।


आज 23 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 23: 07 :: 2025, बुधवार

23 जुलाई 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार दिन है। आज चतुर्दशी तिथि देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। वहीं शाम 5 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और पावन रहने वाला है, क्योंकि इस दिन सावन मास की शिवरात्रि पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन देशभर में शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष रात्रि पूजा करते हैं। श्रावण शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायक मानी जाती है। व्रत, रात्रि जागरण और चार प्रहर पूजन करने से पारिवारिक सुख, मानसिक शांति और आरोग्य की प्राप्ति होती है। निशिता काल की पूजा विशेष रूप से मोक्ष और इच्छापूर्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की पूजा करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और सुख की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा, मोदक और हरा वस्त्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। बुधवार के उपायों में गणेश मंत्रों का जाप करना, बुध स्तोत्र का पाठ करना और भगवान गणेश की आराधना करना शामिल है। इन उपायों को करने से बुध ग्रह की स्थिति में सुधार होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरे वस्त्र, मूंग की दाल और फल का दान करना लाभदायक होता है। सूर्य देव आज कर्क राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।

श्रावण शिवरात्रि- मासिक शिवरात्रि हिन्दु पंचांग में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, जिसमें भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। एक वर्ष में बारह मासिक शिवरात्रि आती हैं, जिनमें से श्रावण माह में आने वाली शिवरात्रि को सावन शिवरात्रि या श्रावण शिवरात्रि कहते हैं। यह सावन शिवरात्रि उत्तर भारतीय राज्यों में अधिक प्रचलित है, जहां पूर्णिमान्त पंचांग का पालन किया जाता है। श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है, और इस महीने में आने वाली शिवरात्रि को अत्यधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा, महा शिवरात्रि फाल्गुन मास में आती है और सबसे महत्वपूर्ण शिवरात्रि मानी जाती है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रावण मास में विशेष पूजा-पाठ और दर्शन का आयोजन होता है, और भक्तजन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक कर शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। दक्षिण भारत में सावन शिवरात्रि को आषाढ़ शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है, जहां अमान्त पञ्चाङ्ग का पालन किया जाता है।

मासिक शिवरात्रि- शिवरात्रि शिव और शक्ति के अभिसरण का विशेष पर्व है, जो प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिवरात्रि व्रत प्राचीन काल से ही प्रचलित है और हिन्दु पुराणों में इसका उल्लेख मिलता है। श्रद्धालु शिवरात्रि के दिन शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं और मध्य रात्रि में जागरण करते हैं। अविवाहित स्त्रियां इस व्रत को विवाह की कामना से और विवाहित स्त्रियां अपने विवाहित जीवन में सुख एवं शान्ति के लिए करती हैं। मासिक शिवरात्रि यदि मंगलवार के दिन पड़ती है तो वह अत्यधिक शुभ होती है।



आज का पंचांग: 23 जुलाई 2025, दिन : बुधवार युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947     ऋतु :  वर्षा मास         :  श्रावण    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष          सूर्योदय : 05: 37 AM, सूर्यास्त : 07: 17 PM    तिथि : चतुर्दशी 02:29 AM तक उपरांत अमावस्या    नक्षत्र : आद्रा 05:55 PM तक उपरांत पुनर्वसु    राहुकाल : 12:27 PM से 02:10 PM तक      चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा                   व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, मासिक शिवरात्रि, श्रावण शिवरात्रि



आज :: 23 :: 07 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण है और आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आपका कोई प्रतिद्वंदी सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। अपने रिश्ते को रोचक बनाए रखने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। आज आपका शुभ अंक 2 है। अगर आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटके हुए महसूस करते हैं, तो एक नया रास्ता चुनें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। व्यापार में आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, सावधान रहें। काम पूरा करने के लिए आपको सही तरीके की ज़रूरत होगी, शॉर्टकट से बचें। आधिकारिक काम आसानी से पूरे होंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज आप भावुक होकर कुछ गलतियाँ कर सकते हैं, सावधान रहें। पड़ोसियों के साथ अपने रिश्ते मज़बूत बनाए रखें। आज आपको कुछ झूठी तारीफ़ भी मिल सकती है। अगर कोई काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरा होता है, तो आपका जीवनसाथी आपसे खुश होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो खुद को खुलकर सामने लाने में संकोच न करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बहुत खुश नज़र आएंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सट्टेबाज़ी में फंसा हुआ पैसा आज लाभ के रूप में वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार में जिन कामों को आप पेचीदा समझकर छोड़ रहे थे, उनके समाधान की उम्मीद है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियाँ आपके द्वार पर दस्तक देंगी। किसी मित्र से निजी समस्याएँ साझा करने से मन का बोझ हल्का होगा। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियाँ लेकर आएगा। किसी लंबी दूरी के रिश्ते में शामिल हों और अपने साथी से प्यार का अनुभव करें। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आय में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति या धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपका दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। लोगों की बुराई करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आज आपके लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के योग हैं। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नवविवाहित लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएँगे। आज आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ के बेहतर अवसर बन रहे हैं। जो लोग रोज़गार की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कई दिनों से अटके हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आज किसी अजनबी से न मिलें, सावधान रहें। अविवाहित लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपकी कलात्मक वाणी बड़े लाभ का कारण बन सकती है। अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा करें। व्यावसायिक गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसा करने की इच्छा में लगे रहेंगे जिसका पूरा लाभ मिलेगा।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। आप घर के लिए कुछ सामान खरीद सकते हैं। बिना किसी बड़ी वजह के आप बेवजह गुस्सा हो सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर आपको अपने जीवनसाथी के सहयोग की कमी महसूस होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नज़र आएंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। आर्थिक स्थिति में जल्द ही कोई अच्छा बदलाव आ सकता है। वित्त संबंधी गतिविधियाँ समय पर पूरी करें। आज व्यापार में भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी का सौदा शानदार रहने वाला है, आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या लाभकारी स्थानांतरण मिलने के योग हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन परेशानियों से राहत दिलाने वाला रहेगा। आप अपने क्षेत्र में चल रहे किसी काम में खुशी-खुशी योगदान देंगे। अगर आपके बच्चे खेलने जाते हैं, तो सावधान रहें क्योंकि उन्हें चोट लग सकती है। अगर आपका व्यवहार जीवनसाथी के साथ अच्छा नहीं है, तो रिश्ते में सामंजस्य नहीं रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 4 है। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यापार में किसी कंपनी के साथ डील पक्की हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने घर में दखलअंदाज़ी न करने दें। किसी सज्जन व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझ के आधार पर आगे बढ़ेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 7 है।आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। मोबाइल की दुकान वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा मुकाम पाने के लिए आज पूरी लगन से प्रयास करें। ऑफिस में सहकर्मियों आदि के साथ अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करने से रिश्ते मज़बूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सुकून भरा रहेगा।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए उन्नतिदायक रहने वाला है। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होने की भी संभावना है। जोखिम भरे और ज़मानत संबंधी काम टाल दें तो अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से अचानक कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। मनचाहे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। गाय को हरा चारा खिलाएँ। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आपको धन लाभ होने की स्थिति बन रही है। व्यापार में निवेश के लिए दिन उपयुक्त है, इसके अलावा ज़मीन में भी निवेश किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको पहले से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज आपका मन नए उत्साह से भर जाएगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर आपको गर्व करने का अवसर मिलेगा। बच्चों को घर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज़्यादा भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। मकर राशि के अविवाहित जातकों का आज एक बेहद दिलचस्प परिचय होगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से निरंतर लाभ मिलता रहेगा। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे। अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने की बजाय समझदारी से काम लें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए प्रगति से भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर देता है, सावधान रहें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका साथी अपने पैसे कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कोई योजना बनाने में जल्दबाजी न करें। आज आपका शुभ रंग नारंगी है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको धन संबंधी कोई समस्या नहीं होगी। बड़े व्यवसाय या संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी भी समस्या से घबराने के बजाय अपनों से सलाह लें। नौकरी में मनचाही उपलब्धि मिलने के योग हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी को सुधारने की ज़िम्मेदारी आप ले सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। आज आपका शुभ अंक 8 है। पैसों के मामले मेंदिन मिला-जुला रहेगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिलेगा। आपके सामने कई ज़िम्मेदारी भरे काम भी आ सकते हैं। वित्त से जुड़ा काम करने वालों को मनचाहा सौदा मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷