गिरिडीह (Giridih)। जिला योगासना स्पोर्ट संघ द्वारा आगामी 27 जुलाई को राज्यस्तरीय अस्मिता योगासन खेलो इंडियन वूमेंस सिटी लिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य भर की लगभग 300 महिला योगा खिलाड़ी भाग लेने गिरिडीह पहुंचेगी। उक्त जानकारी बुधवार को संघ की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गयी।
प्रेसवार्ता के दौरान संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि यह प्रतियोगिता सिर्फ महिलाओं के लिए है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पूरे भारत में यह प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। योगासना भारत और झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ द्वारा झारखंड प्रदेश में इस खेल का आयोजन करने का अवसर गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ को दिया गया है। बताया कि इस प्रतियोगिता विजयी खिलाड़ियों को जोनल प्रतियोगिता खेलने का अवसर मिलेगा। जहां विजेता रहे खिलाड़ी को सरकार की ओर से कैस प्राइज दिया जायेगा।
वहीं जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरिडीह में इस प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्टेडिम में होगा। प्रतियोगिता में अंडर 18 वर्ष और ओवर 18 वर्ष के आयु वर्ग में कराया जायेगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार का कोई शुल्क अदा नहीं करना है। उन्होंने योग के महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया है। प्रेसवार्ता में संघ के दयानंद जयसवाल, सोनी कुमारी, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, रणधीर गुप्ता, अनिल सिंह, उत्कर्ष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें