शुक्रवार, 8 मार्च 2019

सीएनआइ चर्च में महिला दिवस पर कार्यक्रम, जुटी हज़ारों महिलायें

चेतना फाउंडेशन द्वारा चर्च में आयोजित हुआ महिला दिवस पर कार्यक्रम

गिरिडीह : चेतना फाउण्डेशन की ओर से सीएनआई चर्च कम्पाउंड पचम्बा में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, विशिष्ट अतिथि सीएनआई चर्च पास्टर कोनो किस्कू, सिस्टर वर्जिनिया, सीएनआई चर्च कमिटी सदस्या निरोजनी हेम्ब्रम,
 पास्टर थामस हाॅसदा उपस्थित थीं।
जिन्होंने  सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

मौके पर अपने अभिभाषण मे मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर ने कहा कि आज हमारे देश मे महिलाएं पुरूष के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है।
उन्होने कहा कि चेतना फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा विकास कार्यों से न केवल आदिवासी महिला बल्कि गैर आदिवासी महिलाएं भी लाभान्वित हो रही है, जो काफी सराहनीय कार्य है ।
कहा कि आज चेतना फाउण्डेशन अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित  महिलाओ को सम्मानित करने का काम कर रही  है।

कैथोलिक चर्च की सिस्टर वर्जिनिया ने आदिवासी महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं पहले सिर्फ चुल्हा चौका चलाती थी पर आज महिलाएं कम्प्यूटर चलाती है माॅबाईल चलाती है।

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखण्ड से आदिवासी समुदाय की हजारो महिलाओ ने शिरकत किया। इस दौरान चेतना फाउण्डेशन से संबंधित बच्चों व महिलाओ ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी  प्रस्तुत किया।