गिरिडीह। सरिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं की टोली शैक्षणिक भ्रमण के लिए रविवार को बोध गया के लिए रवाना हुए। टीम मैनेजर मिथुन कुमार, रानी कुमारी एवं अभिषेक कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए कॉलेज के विद्यार्थी इस दौरान छात्र-छात्राएं बौद्ध धर्म एवं भगवान बुद्ध से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही आसपास के धार्मिक स्थलों का भी अवलोकन करेंगे।
प्रो अरुण कुमार ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यर्थियों को स्थलों का सूक्ष्मता व गहनता से अवलोकन करने का मौका मिलता है। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होती है। इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में प्रो चायरा निशा ईंद, प्रो अलका रानी जोजो, मुन्ना राणा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
भ्रमण दल में रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, राखी कुमारी, अनु कुमारी, नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी, निशा कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा वर्मा,कविता कुमारी, रानी, आनंद बरनवाल, मंगेश नारायण, सहदेव साव, देवानंद गुप्ता, रितलाल वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, सनी पंडित, शबीना खातून, रानी कुमारी, चांदनी कुमारी, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, ईरानी कुमारी ,मुस्कान कुमारी, अस्मिता कुमारी, प्रीति कुमारी, जय श्री, सागर आदि छात्र-छात्राएं शामिल हैं।