रविवार, 7 दिसंबर 2025

बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर नगर एवं प्रखंड क्षेत्रों में हुई अलाव की व्यवस्था

गिरिडीह (Giridih)। बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कदम उठाए हैं। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र समेत सभी प्रखंडों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि रात के समय ठंड से परेशान लोगों को राहत मिल सके।


शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के उन सभी स्थानों को चिन्हित कर अलाव की व्यवस्था की गई है। जहां जरूरतमंद, दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी राहगीर और बेघर लोग अधिक संख्या में रहते या गुजरते हैं। 


उपायुक्त ने उन सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का लगातार निगरानी करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया हैं। साथ ही प्रशासनिक टीमों को भी निरंतर अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया है ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सकें। 


प्राधिकार की टीम ने किया गिरिडीह मंडल कारा का औचक निरीक्षण

गिरिडीह (Giridih)। झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने रविवार को गिरिडीह मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। प्राधिकार की टीम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मार्तंड प्रताप मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो. सफदर अली नैयर एवं न्यायाधीश प्रभारी मो. दानिश नवाज आदि शामिल थे।


टीम द्वारा मुख्य रूप से जेल मैनुअल के अनुसार मंडल कारा के बंदियों के लिए तैयार किये जा रहे भोजन एवं पेयजल की गुणवत्ता तथा कारा की रसोई का जायज़ा लिया। वहीं कारा में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी से बंदियों के स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी पूछताछ की। टीम ने बंदियों से बात चीत कर उन्हें मिल रही मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त किया।


मौके पर जेल अधीक्षक सुश्री हिमानी प्रिया ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम को आवंटन के अभाव में जेल में हो रही असुविधाओं से अवगत कराया। इस दौरान प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा स्थित लीगल एड क्लीनिक का जायज़ा लिया और बंदियों से उनके मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता होने या नहीं होने की भी जानकारी ली। मौके पर टीम ने जेल प्रशासन को जेल की सुरक्ष एवं व्यवस्था से संबंधी जरूरी निर्देश भी दिये।


रफ्तार का कहर : एक युवक की मौत, दो घायल, घायलों में एक की हालत नाजुक

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनहती में रविवार शाम रफ्तार की कहर ने एक युवक की जान ले ली। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक युवक की हालत काफी नाजुक बतायी जाती है। जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम एक ही बाइक पर सवार हो तीन युवक गिरिडीह से बारासोली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बनहती के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि तीनों युवक बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। वहीं घटना को अंजाम दे चारपहिया वाहन का चालक, वाहन समेत समेत मौके से फरार हो गया।


वहीं इस एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार एक 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौ,त हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सभी तीनों को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने 17 वर्षीय कुंदन तुरी को मृत घोषित कर दिया। मृतक बारासोली गांव निवासी गिरिधारी तुरी का पुत्र था। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर कुमार और सुमित तुरी का इलाज जारी है। हालांकि घायल सागर की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है।


इधर घटना की सूचना मिलते ही बारासोली गांव से मृतक युवक और घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है। वहां पुलिस घटना को अंजाम दे फरार हुए वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।


सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का वनभोज सह परिवार मिलन कार्यक्रम 4 जनवरी को

गिरिडीह (Giridih)। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक की अध्यक्षता में उनके आवास में सम्पन्न हुई।‌ स्वस्तिवाचन के साथ शुरू हुई में गत बैठक की संपुष्टि के साथ की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष द्वारा गत कार्यक्रम की हुए खर्चे पर आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।



बैठक के दौरान प्रखंडों में कमेटी विस्तार पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इस निमित्त आगामी 13 दिसंबर को पीरटांड़ के बिशनपुर में एक महती बैठक करने का निर्णय लिया गया। वही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 4 जनवरी 2026 को बेंगाबाद प्रखंड के मधवा स्थित खंडोली के एकल अभियान के जीआरसी भवन परिसर में वन भोज सह परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमे अनुमानित 500 लोगों के उपस्थिति की बातें कही गयी। वनभोज कार्यक्रम में रांची, रामगढ़, धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी। वहीं जिले के सभी प्रखंडों में घर-घर जाकर समाज के लोगों को निमंत्रित करने और वनभोज में आने हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य महेश पाठक, प्रदेश महामंत्री शरत चंद्र भक्त, पंकज मिश्रा, विद्याभूषण मिश्रा, केशव पाठक, कुमार पल्लव भक्त, सौरभ मिश्रा, प्रोफेसर अवधेश कुमार गोस्वामी, सत्यनारायण पाठक, अंजना मिश्रा, सविता कुमारी मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, सुनील कुमार पाठक, टुनटुन मिश्र, अशोक मिश्रा, मुकुंद मुरारी मिश्रा, कृष्णकांत मिश्रा, शिव शंकर पाठक सहित कई उपस्थित थे।


आज 07 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 07: 12 :: 2025, रविवार

07 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

तृतीया तिथि आज संध्या 06:25 PM तक रहेगी। उसके उपरांत चतुर्थी तिथि लग जायेगी। तृतीया तिथि लक्ष्मी कृपा, गृह कार्य, लेन-देन और सौम्य दैनंदिन कार्यों के लिए अनुकूल मानी जाती है।चतुर्थी तिथि भगवान गणेश से संबंधित है—रुकावटों के निवारण में उत्तम। आज  पुनर्वसु नक्षत्र पूरी रात पार कर अहले सुबह 04:11 AM तक रहेगी उपरांत पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। आज के दिन 04:06 PM से 05:24 PM तक राहुकाल रहेगा। ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा।

आज रविवार है। यह रविवार कई महत्वपूर्ण ग्रह स्थितियों और योगों से भरा हुआ है। आज वार के हिसाब से आप रविवार व्रत कर सकते हैं।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग मिलकर दिन को शुभ बनाते हैं। अलबत्ता, दोपहर और शाम का समय राहुकाल तथा अशुभ कालों के कारण शुरुआत के कार्यों के लिए टालना बेहतर है।रात्रि से चंद्रमा का कर्क राशि में आगमन पारिवारिक और भावनात्मक विषयों में उन्नति का संकेत देता है। संकष्टी चतुर्थी होने से भगवान गणेश की पूजा विशेष फलदायक रहेगी। संतान, सुख और बुद्धि की वृद्धि के लिए आज उपवास करना और चंद्रमा का दर्शन महत्वपूर्ण होता है।


आज का पंचांग: 07 दिसम्बर 2025, दिन: रविवार    युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947     ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष            पक्ष  :  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय : 07: 01 AM,     सूर्यास्त :05:24 PM  तिथि : तृतीया 06:25 PM तक उपरांत चतुर्थी।        नक्षत्र : पुनर्वसु 04:11 AM तक उपरांत पुष्य।            राहुकाल : 04: 06 PM से 05: 24 PM तक              चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 10:38 PM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा                                             व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, संकष्टी गणेश चतुर्थी



आज :: 07 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज बच्चों से खुशी मिलने के चांस हैं। आज आपसे अनजाने में कोई गलती हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आप एक लविंग रिलेशनशिप में रहने और अकेले रहने के बीच झूलते रहेंगे। किसी से रोमांटिक बातचीत करते समय सावधान रहें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में भरोसे की कमी महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 7 है। अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड सुरक्षित रखें। रुके हुए पैसे वापस मिलने के चांस हैं। स्टील और मेटल का बिजनेस करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति वैसी ही रहेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपकी मेहनत और किस्मत हर तरह से बेहतरीन रहेगी। आप अपने बच्चों से किसी मुद्दे पर बात करेंगे। पहले ज़रूरी काम पूरे करें। आपका जीवनसाथी किसी बात पर आपसे असहमत हो सकता है। अपने पार्टनर के साथ प्यार भरे रिश्ते के साथ-साथ दोस्ताना रिश्ता भी बनाए रखें। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आप अपनी फाइनेंशियल स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लोन लेने का प्लान बना सकते हैं। बिजनेस में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। अपने करियर के लिए सही रास्ता चुनें। कुछ लोगों को सरकारी सेक्टर में मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अहंकार के कारण नौकरी में आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। हाउसवाइफ घर की साफ-सफाई में बिजी रह सकती हैं। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी का असर लोगों पर रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको एक से ज़्यादा सोर्स से इनकम हो सकती है। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। टेलीकम्युनिकेशन से जुड़ा बिजनेस करने वालों को फाइनेंशियल फायदा होने की संभावना है। ऐसा कोई भी काम लापरवाही से न करें जो आपको खुद सही न लगे।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका बेबाक स्वभाव परेशानी खड़ी कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करके अच्छा महसूस करेंगे। आज हवा में रोमांस है, और अगर आप अविवाहित हैं, तो आप अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज फाइनेंशियल मामलों में कुछ अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको अपने बिज़नेस के मामलों में फैसले लेते समय सावधान रहना होगा। आज आप काम की जगह पर ईमानदारी से काम करेंगे, और आपको इसका फायदा ज़रूर मिलेगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सैलरी बढ़ सकती है।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज कुछ खास करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। घर में बच्चे की शादी को लेकर बातचीत होगी। आपकी लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। शादीशुदा रिश्तों में नज़दीकी बढ़ेगी। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने बिज़नेस और दूसरे कामों से लगातार मुनाफा और फायदा मिलता रहेगा। काम की जगह पर ज़्यादा मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से काम करें। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही अच्छे मौके मिलेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आपको किसी दूर जगह से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में जो सबक सीख रहे हैं, उन्हें समझकर अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। शादी की तलाश कर रहे लड़के-लड़कियों के लिए शादी के सुनहरे मौके आएंगे। आप अपनी बातों और व्यवहार से अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। लव रिलेशनशिप के लिए भी समय अच्छा है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको अपने खर्चों पर सख्ती से कंट्रोल रखना होगा। बिज़नेस में ग्रोथ के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ेगा। किसी बिज़नेस डील के सिलसिले में आपकी किसी से फोन पर बात हो सकती है। अपने काम के अलावा दूसरी स्किल्स पर भी ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज, सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर रहेगी। परिवार के मोर्चे पर मिली अच्छी खबर आपके हौसले बुलंद रखेगी। अपने पार्टनर की ज़रूरतों को महत्व दें और उनकी बात सुनें। आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। प्रेमियों के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका शुभ रंग नारंगी है। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ या उपहार मिल सकता है। छात्रों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। व्यवसाय करने वाले लोगों को मुनाफ़े के चक्कर में सुरक्षा नियमों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी अथॉरिटी वाली स्थिति में हैं, तो अपने कर्मचारियों के प्रति विनम्र व्यवहार बनाए रखना सबसे अच्छा है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज, दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आप अपने दुश्मनों पर काबू पा सकते हैं। बच्चों के करियर या शादी को लेकर चिंताएं रहेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है। आज आपका शुभ अंक 1 है। नई खरीदी गई संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने आस-पास नज़र रखने की ज़रूरत है। आपको ऑनलाइन माध्यम से कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। काम से संबंधित ज्ञान प्राप्त करने और सतर्क रहने का प्रयास करें। निजी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन ऐसा है जब आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपको ऐसे किसी व्यक्ति से दूरी बनाए रखनी होगी जो आपकी प्राइवेसी में दखल देता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी के प्रति आपका बढ़ता आकर्षण सिर्फ एकतरफा है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको अपनी माँ से पैसे और सहायता मिल सकती है। व्यावसायिक गतिविधियाँ फिर से शुरू होती दिख रही हैं, जिससे आर्थिक ग्राफ में वृद्धि दिख रही है। कार्यस्थल पर आपकी लगन और कड़ी मेहनत के लिए मिलने वाली तारीफ़ आपके दिन को बेहतर बना सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपको अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सकता है। आज किसी मंदिर में कुछ दान ज़रूर करें। आप अपनी किसी गलती के लिए खुद को माफ़ नहीं कर पाएंगे; आपको ज़्यादा आराम करने की ज़रूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करके अच्छा महसूस करेंगे। आज हवा में रोमांस है, और अगर आप सिंगल हैं, तो आप अपने नए प्यार के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 7 है।आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने से पहले आपको कई ऑप्शन पर विचार करना चाहिए। आप अपने बिज़नेस में बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सोने और चांदी के बिज़नेस में अच्छे मुनाफे की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी दोस्त के सहयोग से फायदा होने की संभावना है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपका मन नए जोश से भरा रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर गर्व करने का मौका मिलेगा। बच्चों को परिवार के किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सपोर्ट मिलेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ ज़्यादा इमोशनल और रोमांटिक हो सकते हैं। आपका पार्टनर आज आपको खुश और शांत रखेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको लॉटरी और जुए से दूर रहना चाहिए। आपको अपने बिज़नेस और नौकरी में सावधानी से काम करना होगा। आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। अचानक फायदे और नुकसान की स्थितियां आ सकती हैं, इसलिए आप जो भी करें उसमें सावधान रहें। भाई-बहनों और दोस्तों का सहयोग आपको अपने काम की जगह पर फायदा पहुंचा सकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने जीवन में कुछ पॉजिटिव बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ स्वादिष्ट खाने का आनंद लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आज आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान और पहचान भी मिल सकती है। आपको बिज़नेस में बहुत ज़्यादा कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से जुड़े ज़्यादा प्रयासों से आपको अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिशियल कामों के लिए दिन एवरेज रहेगा।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



सर्वाधिक मत प्राप्त कर अमित कुमार बने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य

उत्तम कुमार सिन्हा, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल भी बने कार्यकारिणी सदस्य

गिरिडीह (Giridih)। जिला अधिवक्ता संघ के 9 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमे अमित कुमार, भुनेश्वर महथा, बिनोद कुमार पासवान, उत्तम कुमार सिन्हा, सृष्टि सौम्या, दिनेश प्रसाद शर्मा,  बिनोद कुमार यादव, वैभव विशाल, बलराम राम विजेता रहे। अमित सिन्हा को सर्वाधिक 382 मत मिले। जबकि बलराम राम 298 मत प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहे। 


कार्यकारिणी सदस्य के दूसरे स्थान पर रहे भुनेश्वर महथा ने 348 मत प्राप्त किया, विनोद कुमार पासवान 346 मत प्राप्त कर तीसरे पर एवं उत्तम कुमार सिन्हा 336 मत पाकर चौथे पर रहे। जबकि पांचवे स्थान पर रही सृष्टि सौम्या ने 323 प्राप्त की। वहीं छठे स्थान पर दिनेश प्रसाद शर्मा को 311 मत, सातवें पर रहे बिनोद कुमार यादव को 300 मत, आठवें स्थान पर रहे वैभव विशाल को 299 मत एवं 298 मत प्राप्त कर बलराम राम नौवें स्थान पर रहे।    
            
गौरतलब है कि कार्यकारिणी के 9 सदस्यों के लिये 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 824 मतदाता वाले गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के 737 मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शेष मतदाताओं में कई की मौत हो चुकी है और कई मतदान के दौरान अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे थे। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों के किस्मत को मत पेटी में बंद कर दिया था।

मतगणना उपरांत कार्यकारिणी सदस्य के लिये चुनाव मैदान खड़े प्रत्याशियों को प्राप्त मत निम्न प्रकार रहा :-

1. अमित सिन्हा                             382
2. अशोक कुमार वर्मा                     229
3. बलराम राम                              298
4. भुनेश्वर महथा                            348
5. बिनोद कुमार यादव नंबर 2         300
6. चंदन कुमार सिन्हा                     280
7. दिनेश प्रसाद शर्मा                      311
8. कामदेव कुमार सिंह                   288
9. मोहम्मद शम्सुल अंसारी             123
10. निवेश कुमार सिन्हा                 241
11. पवन कुमार गुप्ता                   176
12. प्रियांशु शेखर प्रियदर्शी।           233
13. सदाकत हुसैन                        236
14. संजय कुमार                          131
15. शैलेश कुमार सिन्हा                181
16. शशांक शेखर                         247
17. सृष्टि सौम्या                           323
18.उर्मिला शर्मा                            293
19. उत्तम कुमार सिन्हा                  336
20. वैभव विशाल।                        299
21. विनोद कुमार पासवान             346

बता दें कि आज जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर संघ के कुल 16 पदों के लिये 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज किया। प्रकाश सहाय 497 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुकदेव भास्कर 222 मत मिले। वहीं इस पद पर खड़े तीसरे प्रत्याशी मोहम्मद शाहनवाज को 17 मतों में ही संतोष करना पड़ा। 

वहीं संघ के महासचिव के पद पर लगातार पांचवीं बार चुन्नू कांत ने जीत दर्ज कर एक नया कृतिमान रच दिया। चुन्नू कांत जिस समाज से आते हैं। उस समाज से ही इस पद के लिये एक अन्य उम्मीदवार अजय कुमार सिन्हा भी चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन चुन्नू कांत ने उन्हें (अजय को) इस चुनाव में पराजित कर यह भी साबित किया कि वह (चुन्नू कांत) ही अपने समाज के सर्वमान्य नेता है। चुनाव में चुन्नू कांत को 351 मत मिले। जबकि अजय सिन्हा 121 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर दशरथ प्रसाद रहे। उन्हें 247 वोट मिले। इस पद के चौथे उम्मीदवार उमेश चंद्र त्रिवेदी को 18 वोट मिले।


वहीं उपाध्यक्ष के पद पर विशाल आनंद विजयी हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर दुबारा काउंटिंग होने के बाद भी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा विजयी हुए। वहीं संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर चुनाव जीत कर सुभोनिल सामंता पुनः काबिज हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार सिन्हा एवं सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार राणा विजयी हुए।