गिरिडीह (Giridih)। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक की अध्यक्षता में उनके आवास में सम्पन्न हुई। स्वस्तिवाचन के साथ शुरू हुई में गत बैठक की संपुष्टि के साथ की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष द्वारा गत कार्यक्रम की हुए खर्चे पर आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
बैठक के दौरान प्रखंडों में कमेटी विस्तार पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द जिले के सभी प्रखंडों में कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इस निमित्त आगामी 13 दिसंबर को पीरटांड़ के बिशनपुर में एक महती बैठक करने का निर्णय लिया गया। वही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 4 जनवरी 2026 को बेंगाबाद प्रखंड के मधवा स्थित खंडोली के एकल अभियान के जीआरसी भवन परिसर में वन भोज सह परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमे अनुमानित 500 लोगों के उपस्थिति की बातें कही गयी। वनभोज कार्यक्रम में रांची, रामगढ़, धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति होगी। वहीं जिले के सभी प्रखंडों में घर-घर जाकर समाज के लोगों को निमंत्रित करने और वनभोज में आने हेतु आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य महेश पाठक, प्रदेश महामंत्री शरत चंद्र भक्त, पंकज मिश्रा, विद्याभूषण मिश्रा, केशव पाठक, कुमार पल्लव भक्त, सौरभ मिश्रा, प्रोफेसर अवधेश कुमार गोस्वामी, सत्यनारायण पाठक, अंजना मिश्रा, सविता कुमारी मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, सुनील कुमार पाठक, टुनटुन मिश्र, अशोक मिश्रा, मुकुंद मुरारी मिश्रा, कृष्णकांत मिश्रा, शिव शंकर पाठक सहित कई उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें