रविवार, 7 दिसंबर 2025

सर्वाधिक मत प्राप्त कर अमित कुमार बने जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य

उत्तम कुमार सिन्हा, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल भी बने कार्यकारिणी सदस्य

गिरिडीह (Giridih)। जिला अधिवक्ता संघ के 9 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ। जिसमे अमित कुमार, भुनेश्वर महथा, बिनोद कुमार पासवान, उत्तम कुमार सिन्हा, सृष्टि सौम्या, दिनेश प्रसाद शर्मा,  बिनोद कुमार यादव, वैभव विशाल, बलराम राम विजेता रहे। अमित सिन्हा को सर्वाधिक 382 मत मिले। जबकि बलराम राम 298 मत प्राप्त कर नौवें स्थान पर रहे। 


कार्यकारिणी सदस्य के दूसरे स्थान पर रहे भुनेश्वर महथा ने 348 मत प्राप्त किया, विनोद कुमार पासवान 346 मत प्राप्त कर तीसरे पर एवं उत्तम कुमार सिन्हा 336 मत पाकर चौथे पर रहे। जबकि पांचवे स्थान पर रही सृष्टि सौम्या ने 323 प्राप्त की। वहीं छठे स्थान पर दिनेश प्रसाद शर्मा को 311 मत, सातवें पर रहे बिनोद कुमार यादव को 300 मत, आठवें स्थान पर रहे वैभव विशाल को 299 मत एवं 298 मत प्राप्त कर बलराम राम नौवें स्थान पर रहे।    
            
गौरतलब है कि कार्यकारिणी के 9 सदस्यों के लिये 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 824 मतदाता वाले गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के 737 मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शेष मतदाताओं में कई की मौत हो चुकी है और कई मतदान के दौरान अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे थे। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों के किस्मत को मत पेटी में बंद कर दिया था।

मतगणना उपरांत कार्यकारिणी सदस्य के लिये चुनाव मैदान खड़े प्रत्याशियों को प्राप्त मत निम्न प्रकार रहा :-

1. अमित सिन्हा                             382
2. अशोक कुमार वर्मा                     229
3. बलराम राम                              298
4. भुनेश्वर महथा                            348
5. बिनोद कुमार यादव नंबर 2         300
6. चंदन कुमार सिन्हा                     280
7. दिनेश प्रसाद शर्मा                      311
8. कामदेव कुमार सिंह                   288
9. मोहम्मद शम्सुल अंसारी             123
10. निवेश कुमार सिन्हा                 241
11. पवन कुमार गुप्ता                   176
12. प्रियांशु शेखर प्रियदर्शी।           233
13. सदाकत हुसैन                        236
14. संजय कुमार                          131
15. शैलेश कुमार सिन्हा                181
16. शशांक शेखर                         247
17. सृष्टि सौम्या                           323
18.उर्मिला शर्मा                            293
19. उत्तम कुमार सिन्हा                  336
20. वैभव विशाल।                        299
21. विनोद कुमार पासवान             346

बता दें कि आज जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर संघ के कुल 16 पदों के लिये 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिनमें अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज किया। प्रकाश सहाय 497 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे सुकदेव भास्कर 222 मत मिले। वहीं इस पद पर खड़े तीसरे प्रत्याशी मोहम्मद शाहनवाज को 17 मतों में ही संतोष करना पड़ा। 

वहीं संघ के महासचिव के पद पर लगातार पांचवीं बार चुन्नू कांत ने जीत दर्ज कर एक नया कृतिमान रच दिया। चुन्नू कांत जिस समाज से आते हैं। उस समाज से ही इस पद के लिये एक अन्य उम्मीदवार अजय कुमार सिन्हा भी चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन चुन्नू कांत ने उन्हें (अजय को) इस चुनाव में पराजित कर यह भी साबित किया कि वह (चुन्नू कांत) ही अपने समाज के सर्वमान्य नेता है। चुनाव में चुन्नू कांत को 351 मत मिले। जबकि अजय सिन्हा 121 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर दशरथ प्रसाद रहे। उन्हें 247 वोट मिले। इस पद के चौथे उम्मीदवार उमेश चंद्र त्रिवेदी को 18 वोट मिले।


वहीं उपाध्यक्ष के पद पर विशाल आनंद विजयी हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर दुबारा काउंटिंग होने के बाद भी शिवेन्द्र कुमार सिन्हा विजयी हुए। वहीं संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के पद पर चुनाव जीत कर सुभोनिल सामंता पुनः काबिज हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार सिन्हा एवं सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार राणा विजयी हुए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें