गिरिडीह (Giridih)। जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल 2025-2027 को लेकर शनिवार को शांति पूर्ण तरीके से अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे अध्यक्ष और महासचिव की जोड़ी ने पुनः एक बात लगातार चुनाव में जीत हासिल कर एक मिशाल कायम कर दिया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार प्रकाश सहाय ने एवं लगातार पांचवीं बार महासचिव के पद पर चुन्नू कांत ने चुनाव जीता।
गौरतलब है कि जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के लिये इस बार चुनाव मैदान मे कुल 43 प्रत्याशी खड़े थे। शनिवार को सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। अपराह्न तीन बजे तक जिनके लिये कुल 824 मतदाताओं में 737 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों के किस्मत को मत पेटी में बंद कर दिया। वहीं अपराह्न 5 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई।
मतगणना उपरांत उम्मीदवारों को प्राप्त मतों के आधार पर अध्यक्ष पद पर प्रकाश सहाय, उपाध्यक्ष के पद पर विशाल आनंद उर्फ विक्की, महासचिव के पद पर चुन्नू कांत, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) के पद पर सुभोनिल सामंता, कोषाध्यक्ष के पद पर अमित कुमार सिन्हा एवं सहायक कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार राणा ने जीत हासिल किया। वहीं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिये मतगणना का कार्य जारी है।
चुनाव में सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मत :
अध्यक्ष पद :
1. मोहम्मद शाहनवाज 17
2. प्रकाश सहाय 497
3. सुकदेव भास्कर 222
उपाध्यक्ष
1. बालगोबिंद साहू 329
2. विशाल आनंद 390
महासचिव
1. अजय कुमार सिन्हा 121
2. चुन्नू कांत 351
3. दशरथ प्रसाद 247
4. उमेश चंद्र त्रिवेदी 18
संयुक्त सचिव (प्रशासन)
1.मनोज कुमार यादव 267
2. मोहम्मद शेर अली अंसारी 78
3. पंचानन्द क्र. मुनि 123
4. शिवेंद्र कुमार सिन्हा 269
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय)
1. ज्योतिष कुमार सिन्हा 186
2. शिव कुमार गुप्ता 226
3. सुभोनिल सामंत 324
कोषाध्यक्ष
1. अमित कुमार सिन्हा 378
2. मीरा कुमारी 90
3. तुलसी प्रसाद महतो 254
सहायक कोषाध्यक्ष
1. चंदन कुमार सिन्हा 314
2. धीरज कुमार सिन्हा 33
3. दिनेश कुमार राणा 387
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें