रविवार, 8 नवंबर 2020

आधार पंजीयन कैम्प में उमड़ी भीड़ देख कैम्प की अवधि बढ़ाने की हुई मांग

आधार पंजीयन कैम्प में उमड़ी भीड़ देख कैम्प की अवधि बढ़ाने की हुई मांग


  गावां/ गिरिडीह  : गावां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेशानुसार आधार पंजीयन कैम्प लगाया जा रहा है। जिसमे अलग अलग तारीख में अलग अलग पंचायत के लोगो का आधार से सम्बंधित कार्यो का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। 

लेकिन लोगो का भीड़ इस कदर उमड़ा कि काम करना काफी मुश्किल हो गया।

 लगभग 15 किलोमीटर से लोग मुख्यालय आते है और दिन भर भूखे प्यासे रह कर भी आधार पंजीयन का काम नही करवा पाते और निराश हो कर घर लौट जाना पड़ता है। 

 भाजपा नेता सह समाजसेवी मरगूब आलम ने आधार पंजीयन कैम्प की समय सीमा संबंधित विभाग से बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में आयोजित इस कैम्प में ग्रामीणों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। 

कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा छोटी मोटी त्रुटियों पर भी सुदूरवर्ती क्षेत्र से आये ग्रामीणों को बगैर काम कराये वापस भेज दिया जा रहा है। इसके अलावा एक पंचायत के लोगो के लिए मात्र एक दिन का ही समय दिया गया है जो बहुत कम है जिसके कारण भीड़ ज्यादा हो रही है। इसलिए सम्बंधित विभाग जितना जल्द हो सके इसके कोई बेहतर विकल्प निकले ताकि गरीबो का आधार सम्बंधित काम आसानी से हो सके।

हुतात्मा दिवस पर विहिप बजरंग दल के लोगों ने शिविर आयोजित कर किया रक्तदान

हुतात्मा दिवस पर विहिप बजरंग दल के लोगों ने शिविर आयोजित कर किया रक्तदान 


बगोदर/ गिरिडीह  : बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर कारसेवकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

प्रथम कारसेवा 30 अक्टुबर 1990 से 2 नवम्बर 1990 को हुई थी। जिसमे तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सरकार ने निहथ्थे कारसेवकों पर गोलियाँ चलवाई थी।जिसमे हजारों कारसेवक रामभक्तों ने अपने प्राणो की आहुति दी थी। तब से विहिप व बजरंग दल के लाखों कार्यकर्ता देश भर मे अपने रक्त दान कर उन पुण्य हुतात्माओं को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल की ओर से विहिप जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार सहित विवेक कुमार, संजय सोनी,बंटी कुमार,टुनटुन कुमार,गोल्डी कुमार,नित्यम यादव,विक्की गुप्ता,अनुज कुमार,अंकित आर्या समेत अठ्ठारह युवाओं ने रक्तदान किया।

संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार : महासंघ

संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार : महासंघ


धनवार/ गिरिडीह : संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के साथ सरकार की दोहरी नीति से नाराज संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने वित्तीय वर्ष का मिलने वाली राशि नही लेने का निर्णय धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा स्थित गुप्ता संस्कृत प्राथमिक सह उच्च विद्यालय झगरुडीह में रविवार को झारखंड प्रदेश संस्कृत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की एक बैठक के दौरान लिया गया। 

जिसकी अध्यक्षता शिक्षक बलदेव पांडेय ने की। बैठक में 25 संस्कृत विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। 

बैठक में सर्वसमत्ती से वित्तीय वर्ष 2020, 2021 के अनुदान राशि नहीं लेने का निर्णय लिया गया। कारण स्पष्ट करते हुए शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि 2015-16 में ही स्पष्ट किया गया था। जिसमें सरकार का आदेश है कि इन संस्थानों को भी दोगुना अनुदान दिया जाएगा। 

लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है। मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सरकारी सुविधा तथा पोशाक, पुस्तक से भी वंचित रखा गया है। बहुत कम राशि इन संस्थानों के कर्मियों को मिलता है जो राशि मिलती भी है वह राशि जांच के नाम पर विभाग में बंदरबांट हो जाता है। जिससे त्रस्त होकर मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत कर्मियों ने अनुदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

बैठक में प्रदेश महामंत्री हरिहर प्रसाद कुशवाहा, बलदेव पांडेय, अर्जुन कुमार पांडेय, भागीरथ प्रसाद राम, कुमार सौरभ, दिगंबर दास, त्रिभुवन वर्मा, वीरेंद्र कुमार, बाबू लाल महतो, इंद्रदेव प्रसाद वर्मा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

जगन्नाथडीह में हुई कायस्थ समाज की बैठक, लिया गया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय

जगन्नाथडीह में हुई कायस्थ समाज की बैठक, लिया गया संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय
◆27 दिसंबर को होगा जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थों का संयुक्त सम्मेलन 


 जमुआ/ गिरिडीह   :  जगन्नाथडीह में जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थ समाज की एक संयुक्त बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता विनोद शंकर दाराद ने किया। जबकि संचालन कुणाल कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में कायस्थ समाज द्वारा संगठन को सशक्त बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो-तीन गांव को मिलाकर कोर कमेटी बनाया जाएगा, तत्पश्चात प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 27 दिसंबर को जमुआ एवं देवरी प्रखंड के कायस्थ समाज का एक संयुक्त सम्मेलन होगा। सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। इस वर्ष जगन्नाथडीह में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर समाज के लोगों को पूजा के अवसर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष गिरिवर नंदन प्रसाद ने कहा कि समाज अपना सांगठनिक ढांचा मजबूत करें। उन्होंने कहा कि लोगों में जागृति का अभाव है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, राजनीतिक मजबूती नहीं होगा तब तक कायस्थ समाज सत्ता से दूर रहेंगे। इसलिए संगठन को सशक्त बनाना होगा।

 सेवानिवृत्त उप विकास आयुक्त गौरीशंकर प्रसाद ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जाय।  गांव में समाज के लोगों को जागृत करें और कोर कमेटी बनाए तथा समाज के लोगों को अलग-अलग दायित्व एवं जिम्मेवारी सोपे। कहा कि संगठन सशक्त होने पर समाज का राजनीतिक पहचान बनेगा तथा समाज के ज्वलंत समस्याओं का निदान होगा। संगठन के मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

 इस अवसर पर लाला अशोक कुमार ने कहा कि संगठन सशक्त होने पर कायस्थ समाज का राजनीतिक पहचान बनेगा तथा समाज के ज्वलंत समस्याओं का निदान होगा संगठन की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में विनोद शंकर दाराद, कुणाल कुमार सिन्हा, पंचू सिन्हा,अनुपम सिंहा ,नीरज सहाय, नितेश सिन्हा, जितेंद्र नाथ सहाय, आशीष सिन्हा, सुमित सिन्हा, प्रिंस सिन्हा, परिणय सिन्हा,  शुभम सिन्हा,शुभम सौरभ, ,लाला अशोक कुमार, काशीनाथ प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, अमित कुमार दराद, भवेश कुमार सिन्हा,  रजनीस सिन्हा, ऋषि कांत सिन्हा, संजीव सिन्हा,  समेत कई अन्य लोग मौजूद थे ।