मंगलवार, 6 मई 2025

जमुआ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, सात वारंटी गिरफ्तार

गिरिडीह(Giridih)। जिले की जमुआ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न कांडों के वांछित सात आरोपी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जमुआ पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र में विभिन्न कांडों के वांछित वारंटियों के धड़ पकड़ के लिये विशेष छापामारी अभियान चलाया। 

इस दौरान जमुआ पुलिस थाना क्षेत्र के पोबी निवासी संतोष सोनी, धीरज कुमार और राहुल कुमार को जबकि थाना क्षेत्र के तारा से रामशाही रविदास और घोरंजो से अभिषेक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आये सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से सभी गिरफ्तार अभियुक्तों जेल भेज दिया गया है।  

ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की मनायी गयी जयंती, शामिल हुई सांसद जोबा मांझी

चक्रधरपुर (Jharkhand)। खेरवार गांवता पोटका के तत्वावधान में पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में ओल लिपि के जनक गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संथाली ड्रामा का आयोजन हुआ। 



कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सांसद ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।



मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा जब तक अपनी भाषा, लिपि, परंपरा, संस्कृति रहेगा तब तक हमारी पहचान और अस्तित्व बना रहेगा। आदिवासी परंपरा और भाषा संस्कृति, साहित्य अपने आप को हमें गर्व महसूस कराते हैं। यह देन पंडित रघुनाथ मुर्मू की है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से अपने संस्कृति, सभ्यता और भाषा के प्रति जागरूक बनने की अपील की। 




कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी को आत्मसात करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकांत सिजुई, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, मोतीलाल मुर्मू, सीआर महाली, सुशील किस्कू, बबलू किस्कू, राम माझी, सुखलाल मुर्मू, सावन माझी समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।