गिरिडीह। क्षेत्रीय संघर्ष समिति संघर्षशील समाज सेवियों का एक प्रतिनिधि मंडल नव निर्वाचित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रचंड जीत की बधाई दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय समेत सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश के जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव के दौरान किये गये वादे को शत प्रतिशत पूर्ण करने की बातें कही। कहा कि गांडेय के पश्चिमी क्षेत्र के पंद्रह पंचायत को मिला कर प्रखंड निर्माण, लेदा मे डिग्री कॉलेज एवं थाना निर्माण कराया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार बर्मा, संघर्षरत क्षेत्रीय संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक सह सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू, राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, पत्रकार सह राष्ट्रीय महादलित संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार दास, बैजनाथ प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ के जिला संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद बैजू, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, पूर्व पंसस बसंत वर्मा, सिंदवरिया उपमुखिया डीलचंद प्रसाद बर्मा, प्रख्यात पशु चिकित्सक अनुज कुमार पांडेय शामिल थे।