शनिवार, 19 जुलाई 2025

कांग्रेस छात्र संगठन (NSUI) के गिरिडीह जिलाध्यक्ष बने विनीत भास्कर

गिरिडीह(Giridih)। कांग्रेस छात्र संगठन (NSUI) के गिरिडीह जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर बनाये गये हैं। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने पत्र जारी कर उनकी नियुक्ति सम्बन्धी जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह जिला समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति सम्बन्धी सूचना जारी पत्र में दी है।



छात्रों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले और छात्र-आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विनीत भाष्कर के गिरिडीह जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से छात्र संगठन से जुड़े छात्रों में हर्ष का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।


वहीं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनीत ने अपने इस नियुक्ति के लिए NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें यह दायित्व दिया गया है। वह उसपर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाते हुए छात्र हितों की रक्षा के लिये सदैव संघर्षशील रहेंगे।


आज 19 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 19 : 07 :: 2025, शनिवार

19 जुलाई 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। वहीं, दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक यायिजय योग रहेगा। साथ ही रात 12 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन शुभ संकल्प, पूजा-पाठ, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि कार्यों के लिए दोपहर 12:00 से 12:55 के बीच अभिजीत मुहूर्त में उत्तम माना गया है। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य न करने की सलाह दी जाती है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है। इस दिन सावन का पहला शनिवार है। सावन शनिवार को शिवलिंग की विशेष पूजा करने पर शनि देव के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जिन राशियों पर वक्री शनि का अशुभ प्रभाव है उन्हें आज महादेव का पूजन जरुर करना चाहिए।

आज तिथि के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं। आज का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है। सभी विघ्न बाधाओं से छुटकारा मिलती है। शनिवार का व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। श्रावण मास में पड़ने वाले शनिवार के दिन इस व्रत की शुरुआत करने का खास महत्व है। इसके अलावा, ये व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के शनिवार से शुरू किया जा सकता है। मान्यताओं के अनुसार, 7 शनिवार व्रत रखने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। इसके साथ ही शनिदेव की विशेष कृपा भी मिलती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद शनि की प्रतिमा या शनि यंत्र रखें और शनि मंत्रों जैसे शं शनैश्चराय नम:, सूर्य पुत्राय नम: का जाप करें फिर शनिदेव को स्नान करवाएं और उन्हें काले वस्त्र, काले तिल, और सरसों का तेल अर्पित करें और सरसों के तेल का दिया जलाएं। इसके बाद शनि चालीसा और कथा का पाठ भी करें। पूजा के दौरान शनिदेव को पूरी और काले उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और आरती करें। मान्यता है कि पीपल के पेड़ पर शनिदेव का वास होता है। इसी कारण हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना और छाया दान करना (सरसों के तेल का दान) बहुत शुभ माना जाता है।



आज का पंचांग: 19 जुलाई 2025, दिन : शनिवार युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947     ऋतु :  वर्षा मास         :  श्रावण    पक्ष  :  कृष्ण पक्ष            सूर्योदय : 05: 35 AM, सूर्यास्त : 07: 19 PM    तिथि : नवमी 02:43 PM तक उपरांत दशमी      नक्षत्र : भरणी 12:37 AM तक उपरांत कृत्तिका  राहुकाल : 09:01 AM से 10:44 AM तक      चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 19 :: 07 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपको कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहना चाहिए। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपके बनाए व्यंजन की सराहना करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना ज़रूरी है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। व्यापार बढ़ाने के लिए दूसरों से उधार न लें। आप संपत्ति की बिक्री या खरीद का काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नए विचार लाने का प्रयास करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके साहस में वृद्धि का दिन होगा। अगर आप किसी बात को लेकर ज़्यादा चिंता नहीं करते हैं, तो इस समय आपके लिए अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किन्हीं कारणों से टूट गए थे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपका शुभ रंग हरा है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें और सभी निर्णय स्वयं लें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो लोग शिक्षक हैं, उन्हें अपने ज्ञान को और अद्यतन करने की योजना बनानी चाहिए।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज माँ लक्ष्मी की पूजा करें, आपकी मनोकामनाएँ पूरी होंगी। आपके निजी काम काफी हद तक पूरे होंगे। घर के छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। आज आप अपने जीवनसाथी की पसंदीदा डिश घर पर बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को नए रिश्ते की शुरुआत में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आपके पास पैसा है, तो किसी अनाथालय की आर्थिक मदद करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपका शुभ अंक 5 है।आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन कमाने में सफल होंगे। आज व्यापार में लाभ की स्थिति है। कोई भी काम करने से पहले रणनीति तय करने के बाद ही काम शुरू करें। अगर आप कोई नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या आपका तबादला हो गया है, तो काम को लेकर सतर्क रहें।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कुछ अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में छोटे लोगों से मदद मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज पैसों से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और व्यावसायिक स्थल पर कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। युवाओं को कल्पना की दुनिया में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी रहेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की सभी ज़रूरतों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आप लवमेट के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच करने की योजना बनाएंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको धन लाभ का कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को आज अपने लाभ का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए, ऐसा करने से उनके पुण्य में वृद्धि होगी। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल देगी। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती के कारण अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी भी बात को लेकर ज़्यादा चिंता न करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने किसी भी शत्रु से बात करते समय अपने राज़ उजागर न करें। अविवाहित लोग आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। खाद्य उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफ़ा हो सकता है। दुकानदारों को अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप कोई संपत्ति खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी में यदि कोई कार्य लम्बे समय से लंबित है तो उस पर कार्यवाही होने की संभावना है।कार्य संबंधी अनुशासन बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। घर की खरीदारी पर अपनी सुविधा से ज़्यादा खर्च न करें। सोशल मीडिया के शौकीनों के फ़ॉलोअर्स बढ़ने की उम्मीद है। आपका जीवनसाथी आपके विचारों को स्वीकार करेगा, लेकिन एक हद तक ही। अविवाहित लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए दोस्तों के साथ जुड़े रहना चाहिए। आज आपका शुभ अंक 6 है।सरकारी विभागों में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीरता दिखानी होगी। शेयर बाज़ार के उतार-चढ़ाव से आपको फ़ायदा हो सकता है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। आप बड़े कामों में जोखिम उठाने के लिए तैयार हो सकते हैं।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। हालाँकि आज सब कुछ आपके पक्ष में है, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान रहना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपके सामने कुछ माँगें रख सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने प्रिय की प्रशंसा में कविताएँ लिख सकते हैं। अगर विवाहित लोग एक-दूसरे से दूर रहते हैं, तो वे हर समय अपने जीवनसाथी के ख्यालों में खोए रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 4 है। किसी भी संपत्ति को अंतिम रूप देने से पहले आपको कई विकल्पों पर विचार करना चाहिए। आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, यह निवेश आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सोने-चाँदी के व्यापार में अच्छा मुनाफ़ा मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी मित्र की मदद से लाभ मिलता दिख रहा है। पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा कमज़ोर रह सकता है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज किसी रिश्तेदार के साथ अपने पुराने दिनों को याद करना रोमांचक हो सकता है। आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए रोमांस से भरपूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में ख़र्चे ज़्यादा होने की संभावना है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। जो लोग अपनी आय बढ़ाने का कोई और तरीका खोज रहे हैं, उनकी सफलता निश्चित है। व्यावसायिक मोर्चे पर, चीज़ें आपकी योजना के अनुसार चलती रहेंगी। आपको अपनी योजना को क्रियान्वित करने के लिए सक्षम सूत्रों और लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में, आपको जल्द ही अपनी इच्छानुसार अवसर प्राप्त होंगे।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत का दिन रहेगा। जीवन को जैसा है वैसा ही स्वीकार करने का प्रयास करें। परिवार में किसी बुजुर्ग को आपके साथ की ज़रूरत पड़ने वाली है, उनके लिए समय निकालें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेमियों के लिए आज का दिन थोड़ा कमज़ोर है। आज आपका शुभ अंक 4 है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। संपत्ति से जुड़े लेन-देन आपको सफलता दिला सकते हैं। किसी कर्मचारी की चापलूसी पर भरोसा न करें, अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आप अच्छे कपड़े पहनने में रुचि लेंगे। अगर आपको अपनी माँ की सेवा करने का मौका मिल रहा है, तो उसे हाथ से न जाने दें। प्रेम जीवन में आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। विवाहित लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेमपूर्ण पल आएंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से निरंतर लाभ मिलता रहेगा। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने की बजाय समझदारी से काम लें। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर मिलेंगे।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज आपके जीवन में नए बदलाव आएंगे। आपने अपने परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया है, उसका प्रतिफल आपको अवश्य मिलेगा। किसी को भी गलत सलाह न दें। प्रेम संबंधों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ज़मीन-जायदाद से जुड़े काम होंगे। व्यापार में कुछ सुस्ती रह सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।



कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷