शनिवार, 7 नवंबर 2020

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

इनरव्हील क्लब ने किया मास्क व सैनिटरी पैड का वितरण

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब द्वारा शनिवार को बेंगाबाद प्रखण्ड के मोतिलेदा गांव में मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प का आयोजन किया। जिंसमे काफी संख्या में गांव की महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई और क्लब द्वारा वितरित सामग्रियां प्राप्त की। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने गांव के बच्चों के बीच टॉफी व बैलून भी बांटे।

कार्यक्रम के बावत इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा सिन्हा ने बताया कि आज पूरा देश कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहा है। इस बीमारी से सिर्फ और सिर्फ अपने सूझ बूझ से ही बचा जा सकता है। इसके लिये आम लोगों को हमेशा मास्क का प्रयोग करना चाहिये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिये। साथ ही साथ साफ सफाई का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है तभी इस महामारी की चपेट से खुद को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से क्लब द्वारा आज गांव में यह कैम्प लगाया गया है। 

श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महिलाएं यदि जागरूक होंगी तो समाज जागरूक होगा। इसी उद्देश्य के तहत कैम्प के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच मास्क और सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। क्लब की ओर से आयोजित इस कैम्प से मोतिलेदा गांव की महिलाएं पुरुष व बच्चों में काफी खुशी देखने को मिला। ग्रामीणों ने क्लब के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

इस मास्क व सैनिटरी पैड वितरण कैम्प में क्लब की अध्यक्षा सुधा सिन्हा के अलावे सचिव रेखा तर्वे, पूर्व अध्यक्षा मौसमी सरकार व स्मृति आनंद आदि मुख्य रूप मौजूद थी।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता पहुंचे गिरिडीह
◆समाज के पदाधिकारियों से की मुलाकात 

जाति आधारित जनगणना के प्रस्ताव पारित करने पर दिया बल 


गिरिडीह : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और प्रदेश सचिव प्रेमनाथ साहू शुक्रवार की देर शाम गिरिडीह पहुंच समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। वह गोड्डा में आयोजित जातिय जनगणना के नीतियों के बनाने के महत्व को लेकर आयोजित सेमिनार में भाग लेकर वापस रांची लौट रहे थे। 

उन्होंने ओबीसी के अंतर्गत आने वाले समाज के पदाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए सबों को जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने सबों एक साथ एक मंच पर आने की जरूरत पर भी बल दिया।  

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आहूत 11 नवंबर को विशेष एक दिवसीय विधानसभा सत्र में जातीय आधारित जनगणना करने का प्रस्ताव विधानसभा में पास कर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करने की मांग किया।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना नहीं होने से 52 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समुदाय का खासा नुकसान हो रहा है। केंद्रीय बजट में जहां ओबीसी समुदाय का वार्षिक बजट में 52 प्रतिशत रकम का प्रधान होना चाहिए था। वही केंद्रीय बजट में वार्षिक एक प्रतिशत से भी कम ओबीसी समुदाय के विकास के हेतु निर्गत किया जाता है। कई राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को अपने राज्य से अनुशंसा करके जातिय गणना कराने की मांग की है, जिसमें महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा का नाम शामिल है।

बताया कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य में क्रीमी लेयर हटाओ जातीय जनगणना कराओ रथ यात्रा की तैयारी में लगी हुई है। कहा कि आजादी के 40 वर्ष बाद 1993 में ओबीसी समुदाय को 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान क्रीमी लेयर के साथ होता है। जिस कारण लगभग 27 वर्ष बाद भी ओबीसी समुदाय का आरक्षण मुश्किल से 8 से 10 प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है। इसलिए केंद्र सरकार क्रीमी लेयर के प्रावधान को समाप्त करें।

प्रदेश सचिव प्रेम नाथ साहू ने कहा केंद्र सरकार अनुच्छेद 330 और 332 में संशोधन कर ओबीसी समुदाय को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व की व्यवस्था करें। सरकारी संस्थानों का निजीकरण पर तुरंत रोक लगाएं। राज्य सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को लागू कर ओबीसी समुदाय का आरक्षण 50 प्रतिशत अविलंब करें।     
      
मौके पर बरनवाल समाज के अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, राजेन्द्र वर्मा, प्रवीण कुमार, अखिल भारतीय मध्यदैशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, महामंत्री रिंकेश कुमार उपस्थित थे।