गिरिडीह। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमण को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने कार्यक्रम स्थल सिहोडीह स्थित आम बगान व सिरसिया के बीएनएस डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। वहीं बाद में सभी पदाधिकारी महेशमुंडा पहुंच वहां के भी कार्यक्रम सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह विधानसभा एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी क्रमशः निर्भय कुमार शाहाबादी एव मुनिया देवी के चुनाव प्रचार के हेतु चुनावी सभा को सम्बोधित करने गुरुवार को गिरिडीह पहुंच रहे है।
शाह हवाई मार्ग से गिरिडीह पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर सिरसिया स्थित डीएवी स्कूल के कैंपस में लैंड होगा, वहां से सड़क मार्ग से वो सिहोडीह आम बगान पहुंचेंगे और गिरिडीह भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से महेशमुंडा स्थित कुसुंभा मैदान जाएंगे। जहां गांडेय की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे हवाई मार्ग से डुमरी रवाना होंगे जहां एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।