सड़क दुर्घटना में घायल रिसोर्स टीचर की इलाज के दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह : गिरिडीह देवघर मुख्य पथ के कॉलेज मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिंसमे वह व्यक्ति गम्भीर से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जंहा इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
घटना शुक्रवार देर शाम की बतायी जाती है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम राम सागर प्रजापति नामक नामक 51 वर्ष व्यक्ति पैदल ही सिहोडीह स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना को अंजाम दे उक्त वाहन फ़रार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार राम सागर प्रजापति मूलतः यूपी का रहने वाला थे और सिहोडीह निवासी संत कुमार पाण्डेय के घर में रहते थे। वह एक रिसोर्स टीचर थे और दिव्यांग छात्रों को पढ़ाने का काम करता थे। घटना के बाद स्थानीय लोग काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे। वंही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घायल व्यक्ति को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। जंहा इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी।
रिसोर्स टीचर राम सागर प्रजापति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से ही कॉलेज मोड़ पर उनकी लाश को रख कर गिरिडीह देवघर मुख्य पथ को जाम कर दिया है।
हालांकि जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ गौतम भगत व पुलिस कर्मी जाम स्थल पर पहुंच गये हैं और जामकर्ताओं को समझाने बुझाने और सड़क जाम हटाने के प्रयास में जुटे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक जाम जारी है। और प्रशासनिक पदाधिकारियों की जामकर्ताओं से वार्ता जारी है।