गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने किया जमुआ के राइस मिलों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गिरिडीह(Giridih)।  जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी गुरुवार को जमुआ प्रखंड के विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिलों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, धान के स्टॉक रजिस्टरों तथा भंडारण की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। 


इस दौरान नमी मापक यंत्र से उन्होंने धान की नमी को  मापा, ताकि खरीदी जा रही फसल की गुणवत्ता का सटीक आकलन किया जा सकें। मौके पर उन्होंने धान की खरीद, उठान और भंडारण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही सभी रिकॉर्ड अपडेट एवं सटीक बनाए रखने को कहा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जिले में संचालित सभी 58 पैक्स केंद्रों में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू, पारदर्शी और समयबद्धत तरीके से हो। किसानों को धान का सही दाम दिलाना, धान की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया समझना और मिनी राइस मिलें स्थापित कर स्थानीय कृषि को बढ़ावा देना है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों। धान की प्रोसेसिंग हो, ताकि किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा हो। कहा कि जिला प्रशासन किसानों को समय पर भुगतान और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कटिबद्व है। 


जमीन विवाद में एक व्यक्ति की गयी जान, एक गम्भीर, मामले में पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

गिरिडीह(Giridih)। जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसाय स्थित नकटीटांड़ में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान हिरोडीह थाना क्षेत्र के हीरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद निवासी 28 वर्षीय कमलेश सिंह के रूप में हुई है। वहीं गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति किशोरी अग्रवाल बताए जा रहे हैं।



जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर बॉन्ड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी डंडे, ईंट पत्थर बरसने लगे। घटना में कमलेश सिंह और किशोरी अग्रवाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज हेतु धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान कमलेश सिंह की मौत हो गई। वहीं किशोरी अग्रवाल का इलाज चल रहा है। लेकिन उनकी भी स्थिति चिंता जनक बनी हुई थी।


घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही धनवार थाना की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।


पुण्यतिथि पर याद किये गये झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो

गिरिडीह(Giridih)। झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि आज झामुमो जिला कार्यालय में परम्परागत तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर झामुमों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


वहीं इस मौके पर वक्ताओं ने स्व विनोद बिहारी महतो के विचारों और योगदान को याद करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस भी मनाया गया। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास को लेकर भी चर्चा की गई।


कार्यक्रम मे झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता चांद राशिद, शाहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, सुमित कुमार, रॉकी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।


बीमा संधोधन विधेयक संसद में पारित होने के खिलाफ़ विभन्न श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह(Giridih)। बीमा उद्योग तथा बैंकिंग उद्योग में कार्यरत तमाम श्रमिक संगठनों के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी शाखा कार्यालय में भारत सरकार द्वारा बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित करने के विरोध में द्वार प्रदर्शन का आयोजन किया गया।


गिरिडीह शाखा कार्यालय परिसर में भी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ  के नेतृत्व में भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आलावे एल आई सी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, एल आई सी पेंशनर्स एसोसिएशन ,अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई बैंक कर्मचारी संघ ( एन सी बी ई ) बी एस एस आर यूनियन , झारखंड  कोल मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।


मौके पर वक्तआओं ने बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 की कड़ी निंदा की, और कामकाजी लोगों, पॉलिसीधारकों और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस प्रतिगामी कानून का विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्रीय हित में यह कानून बहुत ही हानिकारक है। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा जनहितैषी भाषा और शब्दावली का उपयोग कर एक ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश की है, जो वास्तव में जनहित को कमजोर करती है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक को चालाकी से “सबका बीमा – सबकी रक्षा (बीमा क़ानूनों का संशोधन) विधेयक 2025” नाम दिया गया है। संशोधनों के घोषित उद्देश्य बीमा क्षेत्र की वृद्धि को तेज करना, पॉलिसीधारकों की सुरक्षा बढ़ाना, कारोबार करने में सुगमता लाना तथा विनियामक पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करना बताए गए हैं। किंतु वास्तविक मंशा भारत की बहुमूल्य घरेलू बचत को थाली में परोसकर विदेशी पूंजी के हवाले करने का प्रयास है।


कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, उमानाथ झा, कुमकुम वाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, विकास पांडेय, अंशु कुमारी सिंघानिया, प्रभास कुमार शर्मा, राजा राम, सबा परवीन, अनिल कुमार वर्मा नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह, माहेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, घनश्याम साव, पंकज कुमार, बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास, अभिजीत डान, पेंशनर एसोसिएशन के संत कुमार रॉय, रविन्द्र सिंह, बिकास कुमार सरकार, बीबी लाल, एसबीआई के अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।


टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के पार्किंग जोन हेतु सदर एसडीएम ने किया स्थल निरीक्षण

गिरिडीह(Giridih)। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने गुरुवार को टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के पार्किंग जोन हेतु स्थल निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने देखा कि झंडा मैदान रोड के आसपास एवं मुख्य सड़क के किनारे दुकान लगा लोगो द्वारा सड़क का अतिक्रमण किया गया था। जिसे उन्होंने तुरंत हंटवा सड़क को अतिक्रमण मुक्त करावाया।


सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिस्पुते ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने एवं टोटो और प्राइवेट गाड़ियों का पार्किंग जोन बनाने हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। कहा की 15 दिनों के अंदर टोटो और प्राइवेट गाड़ियों के लिए पार्किंग जोन बना दिया जायेगा। बताया कि निरीक्षण के क्रम कई सरकारी भवन में अवैध कब्जा था, उसे भी कब्जा मुक्त कराया गय। बताया कि इन भवनों में जेल परिसर संचालित कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा।


इस निरीक्षण कार्यक्रम में नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो, यातायात इंस्पेक्टर दुगन टोपनो, शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, राहुल हाड़ी, छोटू रविदास, सहायक पुलिस शुभम कुमार, रामप्रसाद सहित की कई पुलिस जवान शामिल थे।


6 हजार रूपये घुस लेते रंगे हाथ धराये बेंगाबाद के अंचल निरीक्षक एवं उनके सहयोगी

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।


बेंगाबाद अंचल कार्यालय में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत सुरेन्द्र यादव को धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को तहसील कचहरी में छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। वहीं मौके से एसीबी की टीम ने उनके एक सहयोगी मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है।



बताया गया कि जमीन की म्यूटेशन कराने आये व्यक्ति से सीआई ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरिधक ब्यूरो (एसीबी) से की थी। एसीबी की टीम ने गुरूवासर को अपना जाल बिछाया। जिसकी गिरफ्त में सीआई सुरेन्द्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार आ गये। धनबाद एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपने साथ धनबाद ले गयी। इस दौरान अंचल कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी। काफी लोग एसीबी की इस कार्रवाई का प्रत्यक्ष गवाह बने। 



वहीं दूसरी ओर बेंगाबाद अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम द्वारा छापेमारी कर सीआई और उनके सहयोगी को गिरफ्तार करने की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में ह्ड़कंप मच गया है।


साइबर पुलिस ने किया दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह की साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में रोहित कुमार शर्मा एवं रंजीत कुमार यादव शामिल है। दोनों अपराधी जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने 02 मोबाइल, 08 सिम एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खॉ ने दी।


उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।


उपरोक्त सूचना के आलोक में साईबर डीएसपी आबिद खॉ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी के पु०नि० रामेश्वर भगत, पु०नि० चन्द्रनाथ उरॉव, पु०नि० दिनेश कुमार, स०अ०नि० गजेंद्र कुमार, हवलदार तेजनरायण प्रसाद एवं आरक्षी धनश्याम पिगुआ व हकिमुद्वीन अंसारी शामिल थे। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों रोहित कुमार शर्मा (उम्र 19वर्ष) पिता किशोरी ठाकुर एवं रंजीत कुमार यादव (उम्र करीब 26 वर्ष) पिता हरिहर यादव को गिरफ्तार किया है।



उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फोनपे, गुगल पे पर रेंडम मो० नं० डाल कर UPI से लिंक एकांउट पाने पर उक्त मोबाइल पर कॉल कर उन्हें अपने झासे में लेकर ठगी करते है एवं Lotus Ne नाम के ऑनलाईन गेमिंग रैप के माध्यम से साइबर ठगी के पैसा को खाते में Withdraw करवा लेते है। बताया कि इस बवत साइबर थाना कांड सं0-41/2025 दिनांक-17.12.2025 में दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।


आज 18 दिसम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 18: 12 :: 2025, गुरुवार

18 दिसम्बर 2025 : आज पौष माह, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार दिन है। दिसंबर का महीना शांति, उत्सव और आध्यात्मिक उमंग से भरा हुआ माना जाता है। जैसे-जैसे वर्ष अपने अंतिम चरण में प्रवेश करता है, प्रकृति भी ठंडी हवाओं, मधुर धूप और शांत वातावरण के साथ एक नया संतुलन लेकर आती है। यह समय हेमंत ऋतु की स्थिरता और शीत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी दिसंबर अत्यंत विशेष महीना माना जाता है, क्योंकि इस दौरान उत्पन्न एकादशी, मोक्षदा एकादशी, धानुर्मास की शुरुआत, गीता जयंती और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इस महीने भगवान विष्णु की आराधना, दान, तप और साधना का विशेष महत्व माना जाता है। साल के अंतिम महीने में लोग नए वर्ष की तैयारियों, आध्यात्मिक साधना और परिवार के साथ समय बिताने पर विशेष ध्यान देते हैं। समृद्धि, शांति और शुभ फल प्राप्त करने के लिए यह महीना बेहद मंगलकारी माना जाता है।

चतुर्दशी तिथि आज रात पार कर 19 दिसम्बर अहले सुबह 04:59 AM, तक जारी रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57 AM से 12:38 PM तक है। आज के दिन राहुकाल 01:35 PM से 02:53 PM तक रहेगा। आज गुरूवार दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज मासिक शिवरात्रि है। वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।

                    जय श्री चित्रगुप्त भगवान

आज गुरुवार के दिन को हिंदू धर्म में अत्यंत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन की ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष मान्यता है। बृहस्पति ग्रह का ये दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का होता है तथा इस दिन व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। महिलाएं और पुरुष इस दिन व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र पहनते हैं, पीले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं और पीले फूलों से भगवान श्री हरि के अवतारों की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है। गुरुवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत ही लाभकारी होता है। ये आत्म चिंतन, गुरुओं की सेवा और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए उपयुक्त माना जाता है।आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।



आज का पंचांग: 18 दिसम्बर 2025, दिन: गुरुवार      युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082         शक संवत : 1947         ऋतु:  हेमन्त                      मास     :  पौष                पक्ष  :  कृष्ण पक्ष        सूर्योदय : 07: 08 AM,    सूर्यास्त : 05:28 PM  तिथि : चतुर्दशी 04:59 AM तक उपरांत अमावस्या।  नक्षत्र : अनुराधा 08:06 PM तक उपरांत ज्येष्ठा।        राहुकाल : 01: 35 PM से 02: 53 PM तक              चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, मास शिवरात्रि



आज :: 18 :: 12 :: 2025  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपको अपनी कीमत का एहसास हो सकता है। किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी न करें। ऐसी स्थितियों से बचें जिनसे आपको असहज महसूस हो। अपने जीवनसाथी के साथ निजी समस्याएं शेयर करने से आपका मानसिक बोझ हल्का होगा। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, वे आज अपने पार्टनर के साथ बहुत खुश रहेंगे। आज महिलाओं के लिए हरा रंग बहुत शुभ रहेगा। आज आपका लकी नंबर 4 है। आर्थिक लाभ के लिए आज अपना काम समय पर पूरा करें। रेस्टोरेंट बिजनेस में निवेश करने से आपको फायदा हो सकता है। रिटेल व्यापारियों को सलाह दी जाती है कि वे ग्राहकों के साथ झगड़ों से बचें। आज अपने काम पर ध्यान दें और एक्टिव होकर काम करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आप खुश रहेंगे। आपको दोस्तों के साथ किसी अच्छे मौके का जश्न मनाने और खूब मस्ती करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी युवा सदस्य का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है; स्थिति को समझदारी से संभालें। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताएंगे। प्यार में छोटी-छोटी शरारतें आपके रिश्ते को और गहरा करेंगी। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आप आर्थिक मामलों के बारे में ज़्यादा सोच-विचार कर सकते हैं। किसी को पैतृक संपत्ति मिल सकती है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। ऑफिस के काम में अपना ध्यान कमजोर न होने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज अपने माता-पिता से कुछ छिपाने की कोशिश करना सही नहीं होगा। कोई आपके घर आपकी शादी की बात करने आ सकता है। कीमती सामान चोरी होने की संभावना है, इसलिए सावधान रहें। आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज कमाई के लिए अच्छा दिन है। अपने बिजनेस में अभी जो हो रहा है, उस पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आप अपना बेस्ट दे रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने पैशनेट और इंटेलिजेंट हैं। आज डिजाइनर्स के डिजाइन की तारीफ होगी।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपके लिए नए अवसर आएंगे। जो लोग गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे जल्द ही ऐसा कर पाएंगे। आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। शादीशुदा लोग महसूस करेंगे कि वे अपने रिश्ते में एक अच्छी जगह पर हैं। अकेलेपन को दूर करने के लिए जल्दबाजी में किसी रिश्ते में न पड़ें। आज आपका लकी रंग हल्का नीला है। आज आपका लकी नंबर 3 है। पैसे से जुड़े काम आज प्रभावित हो सकते हैं। आज प्रॉपर्टी के मामले में आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा; धैर्य रखें। बिज़नेस में नए क्लाइंट मिल सकते हैं, जिससे प्रॉफ़िट बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन की संभावना है, और आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों से मदद मिलने की संभावना है। अपनी परेशानियाँ सबके साथ शेयर न करें; कोई इसका फ़ायदा उठा सकता है। शादीशुदा लोग अपने शादीशुदा जीवन से संतुष्ट दिखेंगे। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 9 है।आज एक नई बिज़नेस डील फ़ाइनल हो सकती है, जिससे आपको काफ़ी प्रॉफ़िट होगा, जो आपको खुश करेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को सावधानी से संभालने की ज़रूरत है। ऑफ़िस के माहौल में, अपने सहकर्मियों पर ज़्यादा निर्भर रहने के बजाय अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस व्यक्ति को आप खुश करने की कोशिश कर रहे हैं, उसके साथ आपको सब कुछ शेयर करते रहना होगा। शादीशुदा लोगों को एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान बनाए रखना चाहिए। जो लोग रोमांस पसंद करते हैं, वे कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज का दिन आपके रिश्ते में खूबसूरती लाएगा। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आप दूसरों को सलाह देकर पैसे कमा सकते हैं। आप अपने बिज़नेस को किसी दूसरे फ़ील्ड में भी बढ़ा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को छोटा बिज़नेस शुरू करने के लिए अपने परिवार से सपोर्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आलोचना से प्रभावित नहीं होना चाहिए; आपकी काबिलियत और कड़ी मेहनत को नकारा नहीं जा सकता।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज अपना समय फालतू की गतिविधियों में बर्बाद न करें। कपड़ों और गहनों पर ज़्यादा खर्च करने से बचें। जो लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, उन्हें अनजाने में किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे को बहुत ही दिलचस्प तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज लोन और कर्ज़ से दूर रहें। दिन व्यापार में प्रगति के लिए अनुकूल है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर की मांग करने से बचना सबसे अच्छा होगा। इस राशि के इंजीनियर अगर अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने खाली समय का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कामों में लगा सकते हैं; आपको शांति महसूस होगी। परिवार के छोटे बच्चे आज कुछ मांगें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इज़हार कविता के ज़रिए कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों का घरेलू जीवन बहुत खूबसूरत रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। आज मिलने वाले अवसरों को मुनाफे में बदलने की कोशिश करें। लोहा और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों को प्रमोशन और विज्ञापन पर ध्यान देना चाहिए। अच्छी खबरें आती रहेंगी, इसलिए वही काम करें जिनके सफल होने का आपको भरोसा हो। आप कार्यस्थल पर अपनी छिपी प्रतिभाओं को सामने ला पाएंगे।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): ऐसा लगता है कि आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिल रहा है। परिवार के किसी युवा सदस्य को नौकरी मिलने की संभावना है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए कुछ पैसों का इंतज़ाम करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचना आपके लिए शुभ रहेगा। अपने पार्टनर की सभी गलतियों को नज़रअंदाज़ करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके करियर से जुड़ा एक सकारात्मक दौर शुरू हो गया है; इसका ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाने की कोशिश करें। आज आपको अपने काम करने के तरीके की वजह से ऑफिस में बहुत सराहना मिलेगी।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल चढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह आपके शौक या जुनून को आगे बढ़ाने का अनुकूल अवसर है; आगे बढ़ने की कोशिश करें। आपके जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई ऊर्जा देगा। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो आपको उसे समय देना होगा। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आर्थिक रूप से सुरक्षित रहने के लिए आपको सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। जो लोग ऑनलाइन काम शुरू करना चाहते हैं, वे आज कर सकते हैं; दिन अनुकूल है। आपके बिज़नेस में एक बड़े बदलाव की ज़रूरत हो सकती है। प्रमोशन के अवसरों की उम्मीद करें। दोस्तों की मदद से नौकरी की समस्याएँ हल हो जाएँगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके भाग्य के लिए अच्छा रहेगा। अनावश्यक खरीदारी से बचें। अपने बड़ों और गुणी लोगों का सम्मान करने में सबसे आगे रहें। अगर आप सिंगल हैं, तो बाहर जाएँ और किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ें जिसकी ओर आप आकर्षित हैं। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपके पास गुप्त रूप से पैसा आ सकता है। बिज़नेस के मामलों में किसी पर भरोसा न करें और सभी फैसले खुद लें। आपको अपने काम के क्षेत्र में उच्च पद हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए। शिक्षकों को अपने ज्ञान को और अपडेट करने की योजना बनानी चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने में स्वतंत्र महसूस करेंगे। आप अपने आस-पास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर शुरू होने वाला है। आज शाम आपके वैवाहिक जीवन में रंगीन हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपको किसी प्रिय मित्र को वित्तीय सहायता देनी पड़ सकती है। अपने वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेने के बाद ही निवेश करें। बिज़नेस में लाभदायक अवसर सामने आएंगे। अपने बिज़नेस में लगन से काम करें। अपनी मौजूदा नौकरी में शानदार प्रदर्शन करके आप पेशेवर ऊंचाइयों पर पहुँच सकते हैं।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷