गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

6 हजार रूपये घुस लेते रंगे हाथ धराये बेंगाबाद के अंचल निरीक्षक एवं उनके सहयोगी

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह जिले के बेंगाबाद अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।


बेंगाबाद अंचल कार्यालय में अंचल निरीक्षक के पद पर कार्यरत सुरेन्द्र यादव को धनबाद एसीबी की टीम ने गुरुवार को तहसील कचहरी में छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। वहीं मौके से एसीबी की टीम ने उनके एक सहयोगी मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है।



बताया गया कि जमीन की म्यूटेशन कराने आये व्यक्ति से सीआई ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरिधक ब्यूरो (एसीबी) से की थी। एसीबी की टीम ने गुरूवासर को अपना जाल बिछाया। जिसकी गिरफ्त में सीआई सुरेन्द्र यादव और उनके सहयोगी मुकेश कुमार आ गये। धनबाद एसीबी की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपने साथ धनबाद ले गयी। इस दौरान अंचल कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी। काफी लोग एसीबी की इस कार्रवाई का प्रत्यक्ष गवाह बने। 



वहीं दूसरी ओर बेंगाबाद अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम द्वारा छापेमारी कर सीआई और उनके सहयोगी को गिरफ्तार करने की इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में ह्ड़कंप मच गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें