गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह की साइबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में रोहित कुमार शर्मा एवं रंजीत कुमार यादव शामिल है। दोनों अपराधी जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के निवासी हैं। उनके पास से पुलिस ने 02 मोबाइल, 08 सिम एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद किया है। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खॉ ने दी।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।
उपरोक्त सूचना के आलोक में साईबर डीएसपी आबिद खॉ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी के पु०नि० रामेश्वर भगत, पु०नि० चन्द्रनाथ उरॉव, पु०नि० दिनेश कुमार, स०अ०नि० गजेंद्र कुमार, हवलदार तेजनरायण प्रसाद एवं आरक्षी धनश्याम पिगुआ व हकिमुद्वीन अंसारी शामिल थे। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों रोहित कुमार शर्मा (उम्र 19वर्ष) पिता किशोरी ठाकुर एवं रंजीत कुमार यादव (उम्र करीब 26 वर्ष) पिता हरिहर यादव को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फोनपे, गुगल पे पर रेंडम मो० नं० डाल कर UPI से लिंक एकांउट पाने पर उक्त मोबाइल पर कॉल कर उन्हें अपने झासे में लेकर ठगी करते है एवं Lotus Ne नाम के ऑनलाईन गेमिंग रैप के माध्यम से साइबर ठगी के पैसा को खाते में Withdraw करवा लेते है। बताया कि इस बवत साइबर थाना कांड सं0-41/2025 दिनांक-17.12.2025 में दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें