गिरिडीह(Giridih)। बीमा उद्योग तथा बैंकिंग उद्योग में कार्यरत तमाम श्रमिक संगठनों के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के सभी शाखा कार्यालय में भारत सरकार द्वारा बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को संसद में पारित करने के विरोध में द्वार प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
गिरिडीह शाखा कार्यालय परिसर में भी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में भोजनावकाश के दौरान द्वार प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आलावे एल आई सी क्लास वन ऑफिसर्स एसोसिएशन, एल आई सी पेंशनर्स एसोसिएशन ,अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ, बैंक एम्पलॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, एसबीआई बैंक कर्मचारी संघ ( एन सी बी ई ) बी एस एस आर यूनियन , झारखंड कोल मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने भाग लिया।
मौके पर वक्तआओं ने बीमा कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 की कड़ी निंदा की, और कामकाजी लोगों, पॉलिसीधारकों और सभी लोकतांत्रिक ताकतों से इस प्रतिगामी कानून का विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्रीय हित में यह कानून बहुत ही हानिकारक है। बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा जनहितैषी भाषा और शब्दावली का उपयोग कर एक ऐसी नीति को वैध ठहराने की कोशिश की है, जो वास्तव में जनहित को कमजोर करती है। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस विधेयक को चालाकी से “सबका बीमा – सबकी रक्षा (बीमा क़ानूनों का संशोधन) विधेयक 2025” नाम दिया गया है। संशोधनों के घोषित उद्देश्य बीमा क्षेत्र की वृद्धि को तेज करना, पॉलिसीधारकों की सुरक्षा बढ़ाना, कारोबार करने में सुगमता लाना तथा विनियामक पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करना बताए गए हैं। किंतु वास्तविक मंशा भारत की बहुमूल्य घरेलू बचत को थाली में परोसकर विदेशी पूंजी के हवाले करने का प्रयास है।
कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, उमानाथ झा, कुमकुम वाला वर्मा, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, विकास पांडेय, अंशु कुमारी सिंघानिया, प्रभास कुमार शर्मा, राजा राम, सबा परवीन, अनिल कुमार वर्मा नीतीश कुमार गुप्ता, प्रीतम कुमार मेहता, गौरव कुमार सिंह, माहेश्वरी वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, घनश्याम साव, पंकज कुमार, बीएसएसआर यूनियन के मृदुल कांति दास, अभिजीत डान, पेंशनर एसोसिएशन के संत कुमार रॉय, रविन्द्र सिंह, बिकास कुमार सरकार, बीबी लाल, एसबीआई के अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें