समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
मंगलवार, 15 जुलाई 2025
टेंट गिरने से महिला श्रद्धालु समेत सात श्रद्धालु कांवरिया घायल

पैदल जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
गिरिडीह (Giridih)। एक तेज रफ्तार बेकाबू बाइक ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में मेहनत-मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर दर्शन पासवान की मौत हो गयी। घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के सिंगदाहा की है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दर्शन पासवान रोज की तरह सोमवार की देर शाम मजदूरी कर अपने वापस आ रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे स्थित एक होटल में चाय पीने गया। चाय पीकर जैसे ही दर्शन अपने घर जाने के लिये पैदल सड़क पर निकला तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।
हादसे से दर्शन पासवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना को अंजाम दे बाइक सवार बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहीं दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने जुटी है।

आज 15 जुलाई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल
आज का राशिफल :: 15: 07 :: 2025, मंगलवार
15 जुलाई 2025 : आज श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि रात 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के 16 जुलाई की सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन पहला मंगला गौरी व्रत है। श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी व्रत के अलावा भौम व्रत भी किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां मंगला गौरी यानी माता पार्वती की आराधना करने वालों के सारे दुख, दरिद्रता दूर होती है. पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है।
मंगला गौरी व्रत: श्रावण मास भगवान शिव और माता गौरी को समर्पित एक पवित्र महीना है, जिसमें भक्त व्रत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस मास में श्रावण सोमवार और मंगला गौरी जैसे महत्वपूर्ण व्रत किए जाते हैं। मंगला गौरी व्रत श्रावण मास के प्रत्येक मंगलवार को विवाहित स्त्रियों द्वारा किया जाता है, जो सुखी वैवाहिक जीवन के लिए माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए मंगला गौरी व्रत करती हैं।
प्रथम मंगला गौरी व्रत के दिन माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करना, फूल और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है। प्रथम मंगला गौरी व्रत के उपायों में माता पार्वती की आराधना करना, व्रत रखना और मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ करना शामिल है। इन उपायों को करने से माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं। इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
भौम व्रत: मंगलवार को किए जाने वाला यह व्रत ऋण मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ और मंगल दोष निवारण के लिए महत्वपूर्ण है।
आज का पंचांग: 15 जुलाई 2025, दिन : मंगलवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2082 शक संवत : 1947 ऋतु : वर्षा मास : श्रावण पक्ष : कृष्ण पक्ष सूर्योदय : 05: 33 AM, सूर्यास्त : 07: 21 PM तिथि : पंचमी 10:39 PM तक उपरांत षष्ठी नक्षत्र : शतभिषा 06:26 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा राहुकाल : 03:54 PM से 05:37 PM तक चन्द्रमा : कुंभ राशि पर 11:58 PM तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, कांवड़ यात्रा जारी, मंगला गौरी व्रत, भौम व्रत, बजरंगबली पुजन दिवस
आज :: 15 :: 07 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की स्थिति को अच्छा बनाए रखेगा। पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी पैदा न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको अपने भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिलेगी। संपत्ति के मामले में कुछ सुझाव मिलने की उम्मीद है, आप उन पर अमल करने की कोशिश करेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को अपना काम समय पर पूरा करना चाहिए। आप अपने काम में नयापन लाने और पुराने तौर-तरीकों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज भाग्य आपका साथ देगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे, आप अपने आस-पास के लोगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार का निमंत्रण मिल सकता है। लवमेट आपको कोई अच्छा उपहार देंगे। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए दूसरों से पैसे उधार लेकर व्यापार न बढ़ाएँ। आप संपत्ति बेच या खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर नए विचार लाने का प्रयास करें।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर पर रिश्तेदारों के आने से आपके कुछ ज़रूरी काम रुक सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कोई अनपेक्षित मुलाक़ात आपको अपने प्रेम जीवन को लेकर उलझन में डाल सकती है। आज आपका शुभ रंग भूरा है। आज आपका शुभ अंक 4 है।आज सोच-समझकर लिए गए फ़ैसलों से आपको फ़ायदा हो सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में आज आप भाई-बहन की मदद ले सकते हैं, यह सहयोग आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों को सोच-समझकर निपटाने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण फ़ोन आ सकता है, सावधान रहें।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)) : परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफ़ी उम्मीदें हैं। अगर आप कोई बात भूल गए तो आपका पार्टनर आपसे नाराज़ हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आज आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाज़ी में फ़ैसले लेने से बचें। कर्मचारियों और कर्मचारियों के सहयोग से व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार आएगा। कुछ अच्छे और फ़ायदेमंद समझौते होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप किसी बात को लेकर ज़्यादा चिंता न करें, तो अभी आपके लिए अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने की कोशिश करें, जो किन्हीं कारणों से टूट गए थे। आज आप प्रेम जीवन में काफ़ी रोमांटिक मूड में रहेंगे। शाम को अपने घर पर माता रानी की आरती ज़रूर करें। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज पैसों के मामलों में थोड़ा ज़्यादा सोच-समझकर काम करने की कोशिश करें। छोटे व्यापारी अपनी इच्छानुसार मुनाफ़ा कमाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा लोगों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। आप अपने खाली समय में से कुछ समय दान-पुण्य के कामों के लिए निकाल सकते हैं, इससे आपको सुकून मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आप अपने प्रिय की तारीफ़ में कविताएँ लिख सकते हैं। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और नए सौदे भी आगे बढ़ेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फ़ायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में किसी भी ग़ैरक़ानूनी काम में रुचि न लें। आप पारिवारिक व्यवसाय में प्रवेश करने वाले हैं। छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज भगवान शिव की पूजा करने से आपका दिन शुभ रहेगा। अपनों का आपके प्रति प्रेम देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा खाना खाएँ और कुछ अच्छी बातचीत का आनंद लें। प्यार और जंग में सब जायज़ है, लेकिन अपने बीच के मतभेदों को सुलझाने के लिए कूटनीतिक तरीके अपनाएँ, चाहे वह आपके साथी के साथ हो या किसी संभावित साथी के साथ। आज आपका शुभ अंक 5 है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस लोन या टैक्स से जुड़ी फाइलों में पूरी पारदर्शिता रखें। ऑनलाइन काम करने वालों को सावधान रहने की ज़रूरत है। काम से एक ज़रूरी ब्रेक आपको फिर से ऊर्जावान बनाने में मदद करेगा।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। परीक्षा में आपके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अतिरिक्त आय के स्रोत मिल सकते हैं। व्यापारियों को बकाया पैसा मिलने की संभावना है। आज आपका किसी सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है, सावधान रहें। सरकारी कर्मचारियों को स्थानांतरण संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी हो सकती है।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने सपनों को साकार करने में आपको संतान का सहयोग मिलेगा। निजी कामों से ज़्यादा व्यावहारिक कामों में आपकी रुचि रहेगी। आप अपनी वाणी और व्यवहार से अपने साथी का दिल जीत लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखना ही बेहतर है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आर्थिक मामलों में समझदारी और सोच-समझकर फ़ैसले लें। पैसों को लेकर थोड़ा ज़्यादा ज़िम्मेदार बनें। व्यापार में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियाँ बनाई हैं, उनके सफल होने की पूरी संभावना है। किसी कंपनी से आपको महत्वपूर्ण अधिकार मिल सकते हैं।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) : आज का दिन आपके लिए फ़ायदेमंद रहने वाला है। माता-पिता विदेश में बसे अपने बच्चों से मिलने जाने के बारे में सोच सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा देगा। अगर आप किसी के साथ नए रिश्ते में हैं, तो आपको उन्हें समय देना होगा। आज आपका शुभ रंग हल्का भूरा है। आज आपका शुभ अंक 6 है। दिन के अंत में आपको कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। आज आप अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को पूरा करेंगे। आप अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दूसरों के मामलों में ज़्यादा दखल देने से बचें। आपको किसी भी पारिवारिक मामले पर अपनी पकड़ बनाए रखने की ज़रूरत होगी। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उन्हें आज अपने प्यार का इज़हार करने का मौका मिलेगा। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको पैसों की कमी महसूस नहीं होगी। अगर आप व्यवसायी हैं, तो आज आपके व्यवसाय में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिनका आपको लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आज कोई आपसे मिलने की पूरी कोशिश करेगा। घर में कुछ लंबित बदलाव या अतिरिक्त कार्य आज शुरू हो सकते हैं। परिवार के किसी युवा को अनुशासन सिखाने की ज़रूरत है। आपका व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 1 है।।आज आपको आर्थिक रूप से कोई समस्या नहीं होगी। अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में अवश्य लगाएँ। नया शुरू किया गया व्यवसाय अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगेगा। किसी भी समस्या से घबराने की बजाय अपनों से सलाह लें। नौकरी में मनचाही उपलब्धि मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को महिला बॉस और सहकर्मियों का सम्मान करना चाहिए।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
