शनिवार, 3 जनवरी 2026

तालाब में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के मनकडीहा पंचायत के मंडरखा गांव में तालाब में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत गंभीर है। मृत बच्चे की पहचान राजू राणा के पुत्र के रूप में हुई है जबकि जितेंद्र राणा के पुत्र की हालत गंभीर है।


जानकारी के अनुसार दोनों बच्चा खेलते खेलते घर के नजदीक के तालाब के पास चला गया और  तालाब में डूब गया। गांव के लोगों ने तालाब में कुछ हलचल देखा तो तालाब के पास पहुंचे। लोगों ने एक बच्चे को पानी में डूबता देखा। आनन-फानन में लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गये। इस दौरान दूसरा बच्चा तालाब में ही डूबा रहा जिसका किसी को पता नहीं चल पाया।




जब दूसरे बच्चे की मां अपने बच्चे को ढूंढना शुरू की तो किसी ने बताया कि दोनों बच्चे साथ साथ खेल रहे थे। उसके बाद लोग वापस तालाब के पास बच्चे को ढूंढने पहुंचे तो तालाब में दूसरे बच्चे का शव तैरता देखा। ग्रामीण आनन-फानन में उस बच्चे को भी निकाल इलाज हेतु अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



इस मामले भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया की घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची और सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुई। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की तालाब मे डूबने से मौत हुई है। फिलहाल बच्चे के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराने सम्बन्धी आवेदन देकर बच्चे के शव को अपने साथ ले गये और उसका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुटे हैं।



शाक भवानी माता शाकम्भरी का 15वां वार्षिक उत्सव सह प्राकट्य दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न

गिरिडीह (Giridih)। श्री शाकम्भरी सेवा समिति द्वारा स्थानीय मोदी धर्मशाला में शाक भवानी माता शाकम्भरी का 15वां वार्षिक उत्सव सह प्राकट्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया।


इस दौरान माता का भव्य व मनमोहक दरबार सजाया गया। जिसमे माता का आकर्षक श्रृंगार, मेंहदी, गजरा, चुनड़ी उत्सव के साथ मंगलपाठ किया गया। अखंड ज्योत के साथ छप्पन भोग का महाप्रसाद लगाया गया। वहीं भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद के प्रसिद्ध कलाकार अभिषेक सिंघल द्वारा  माता का गुणगान करता भजनों को प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर व मंत्रमुग्ध कर दिया।।


किवंदती और पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार धरती पर दुर्गम नामक महादैत्य ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त कर के चारों वेदों का स्वामित्व प्राप्त कर बैठा था। जिस कारण सभी धार्मिक और वैदिक क्रियाओं का फल उसे मिलने लगा और देवताओं की शक्ति पूर्ण रूप से क्षिण हो गई। 100 वर्षों तक वृष्टि नहीं हुई जिस कारण सम्पूर्ण सृष्टि अकाल ग्रस्त हो गई। चारों तरफ हाहाकार मच गया। तब देवताओं और ऋषि मुनियों के आह्वान पर आदिशक्ति जगदम्बा शताक्षी रूप में प्रकट हुई और अपने 100 नेत्रों से अश्रु बहाकर वृष्टि करवायी। इतना ही नहीं उन्होंने शाकम्भरी का रूप धारण कर न केवल अपने भक्तों की क्षुधा मिटायी, बल्कि दुर्गम महादैत्य का वध भी किया।जिसके बाद उनका नाम दुर्गा देवी प्रचलित हुआ।



कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित छापरिया, विनोद खंडेलवाल, सुधीर गोयल, दीपक चिरानिया, संजीत मारोदिया, सुनिल अग्रवाल, आरती छापरिया, सोनी गोयल, पूनम चिरानिया, रेखा मारोदिया समस्त शाकम्भरी परिवार के महिला पुरुषों का काफी सराहनीय योगदान रहा।



मंत्री सुदिव्य सोनू ने किया नगर निगम की 71 योजनाओं का शिलान्यास

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम द्वारा शहरी परिवहन, नागरिक सुविधा एवं HLMC से स्वीकृत कुल 71 योजनाओं का आज शिलन्यास कराया गया। सूबे के नगर विकास एवं आवास सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने नगर निगम परिसर में उन योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।



इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्री सुदिव्य कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सहायक नगर आयुक्त अशोक हसदा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री सोनू ने ठेकेदारों को काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह से कोताही बर्दाश्त नही करने की चेतावनी दी। कहा कि स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री होने के नाते इस जिले पर विशेष ध्यान है। सरकार से पैसे लाकर देने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है अब उसका सही इस्तेमाल करवाना नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की है।


मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम जूनियर इंजीनियर सोनू रजक सहित काफी संख्या में निगम कर्मी, जेएमएम के लोग व कई वार्डो के पार्षद मौजूद थे।


लंगटा बाबा की समाधि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, अहले सुबह से लगा है चादरपोशी हेतु भक्तों का तांता

गिरिडीह (Giridih)। जिले के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर उसरी नदी तट पर स्थित खरगडीही में लनगेश्वरी बाबा उर्फ लंगटा बाबा के समाधि पर पौष पूर्णिमा के मौके पर चादरपोशी व पूजा अर्चना करने वाले भक्तों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी।


साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल है समाधि स्थल

लंगटा बाबा का समाधि स्थल साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल है। यह समाधि स्थल सभी धर्म व सम्प्रदाय के लोगों के लिये आस्था का केंद्र है। पौष पूर्णिमा के दिन बाबा की समाधि पर चादर चढ़ाने की परंपरा है। आज से 116 पर्व पौष पूर्णिमा के दिन ही बाबा ने यहां समाधि ली थी। तब से लगातार उनके समाधि पर चादरपोशी के साथ शिरणी प्रसाद चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई। उसी परम्परानुसार आज शनिवार को बाबा की समाधि पर विभिन्न धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालु भक्त जन पहुंचे और चादरपोशी कर समाधि पर माथा टेका और मन्नतें मांगी।


जमुआ थाना के थानेदार ने की पहली चादरपोशी

पौष पूर्णिमा के मौके पर शनिवार की सुबह 3:15 बजे नियमानुसार जमुआ के थाना प्रभारी ने सबसे पहले चादरपोशी की। उनके साथ थाने के कई अधिकारी व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। उसके बाद आम श्रद्धालुओं ने बाबा के समाधि पर कतारबद्ध हो चादर चढ़ाने लगे।


 लंगटा बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। यहां न केवल झारखंड के बल्कि विभिन्न प्रदेश के लोग पौष पूर्णिमा पर पहुंचते हैं। इस बार भी विभिन्न प्रदेश के लोग यहां पहुंचे है और पूरी श्रद्धा व शिद्दत से चादर पोशी कर रहे हैं। यहां पहले पहर हिन्दू श्रद्धालुओं द्वारा चादरपोशी करने की और दूसरे पहर मुस्लिम धर्मावलम्बियों द्वारा चादर पोशी करने की परंपरा है। जिसका हर वर्ष बखूबी पालन होता देखा जाता है।


सुरक्षा का है पुख्ता इंतजाम :

बाबा की समाधि पर उमड़ी आस्था का जनसैलाब को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बरेकेटिंग कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिये अलग अलग मार्ग बनाया गया है। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। वहीं पूरे मेला परिसर में चाक चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में बीडीओ, सीओ समेत विभिन्न थाना के प्रभारी सदल-बल यहां की सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद हैं।


बाबा की मान्यता :

बताया जाता है कि ब्रिटिश राज के समय साधु-संत के साथ देवघर जा रहे लंगटा (लंगेश्वरी) बाबा खरगडीहा स्थित थाना में रुके थे। उस वक्त के थाना प्रभारी ने बाबा को जाने को कहा इस पर बाबा ने कहा कि तू ही चला जायेगा। इस कथन के बाद खरगडीहा से हटकर थाना जमुआ आ गया। वर्ष 1910 में पौष पूर्णिमा के दिन बाबा ब्रह्मलीन हो गये। इसके बाद यहां बाबा का समाधि स्थल बनाया गया। बताया जाता है कि मानव के अलावा पशु, पक्षी से भी बाबा को काफी लगाव था। इनके पास आने वाले लोगों का दुख भी दूर हो जाता था। यही कारण है कि विभिन्न धर्म के लोगों की बाबा के प्रति गहरी आस्था है। 


आज 03 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 03:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

03 जनवरी 2026 : आज पौष माह, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शनिवार दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पौष महीने की पौषी पूर्णिमा है। 

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं।

जनवरी महीने के पर्व त्यौहारों में सबसे प्रमुख :

पौष पूर्णिमा: पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 शनिवार को है। इस दिन तीर्थ स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन किए गए पुण्य कार्य जन्म-जन्मांतर के पापों को कम करने में सहायक होते हैं। भगवान विष्णु की पूजा भी इस दिन विशेष रूप से की जाती है।

मकर संक्रांति : यह पर्व 14 जनवरी 2026 बुधवार  को मनाई जाएगी। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर आता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, पंजाब में माघी, असम में बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्नान और दान का विशेष महत्व है।

लोहड़ी: पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन का प्रतीक है। यह 13 जनवरी, मंगलवार 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग रात में आग के चारों ओर तिल, मूंगफली और गुड़ डालकर खुशी और आभार व्यक्त करते हैं।

पोंगल: दक्षिण भारत का मुख्य पर्व पोंगल 14 जनवरी, बुधवार से 17 जनवरी, शनिवार 2026 तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय उत्सव भगवान सूर्य को समर्पित है और फसल कटाई के महत्व को दर्शाता है।

संकष्टी चतुर्थी / संकट चौथ: महिलाएं इस दिन अपने परिवार की खुशहाली और संतान की लंबी उम्र के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखती हैं। जनवरी में यह व्रत 17 जनवरी, शनिवार 2026 को पड़ेगा। माना जाता है कि गणेश जी की उपासना से सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

मौनी अमावस्या: मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार 2026 को है। इस दिन गंगा स्नान, दान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और तर्पण से पितृऋण का निवारण होता है और कई जन्मों के पाप समाप्त होते हैं। भगवान शिव और विष्णु की पूजा भी इस दिन प्रमुख रूप से होती है।



आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो दोपहर 03:32 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:05 PM से 12:46 PM तक रहेगा। आज के दिन राहुकाल 09:50 AM से 11:08 AM तक रहेगा। पौष पूर्णिमा : पौष–मास की यह पूर्णिमा शाकम्भरी पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। यह दिन मासिक पर्वों के लिहाज से खास माना जाता है। इस दिन स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। पौष मास की पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है और पितृ पक्ष भी तर जाते हैं। शनिवार के दिन पौष पूर्णिमा दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा लग जाएगी। शनिवार के दिन भद्रा का साया नहीं रहने वाला है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। अमृत काल मुहूर्त सुबह 8 बजकर 33 मिनट से लेकर 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 9 मिनट से लेकर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। अशुभ मुहूर्त की बात करें तो आज भद्रा का साया नहीं रहेगा, जबकि राहुकाल सुबह 9 बजकर 50 मिनट से लेकर 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।


आज शनिवार के दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आज पौष पूर्णिमा व्रत है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।



आज का पंचांग:03 जनवरी 2026,दिन: शनिवार    युगाब्द      : 5127         विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947          ऋतु:  हेमन्त  मास         :  पौष            पक्ष  : शुक्ल पक्ष                सूर्योदय     : 07: 14 AM,  सूर्यास्त : 05:36 PM  तिथि : पूर्णिमा 03:32 PM तक उपरांत प्रतिपदा        नक्षत्र : आद्रा 05:27 PM तक उपरांत पुनर्वसु    राहुकाल : 09: 50 AM से 11: 08 AM तक            चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, पौष पूर्णिमा, शनिदेव पूजन दिवस, माघस्नान प्रारंभ



आज :: 03 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। आपके लिए सबसे अच्छा होगा कि आप किसी भी बात की ज़्यादा चिंता न करें। सिंगल लोग आज अकेले रहना पसंद करेंगे। शादीशुदा जोड़ों को अपने रिश्ते में एक नई चिंगारी मिलेगी और वे अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आप अपने व्यवसाय में संतोषजनक मात्रा में पैसा कमाएंगे। कुछ स्थितियों में शांत रहना फायदेमंद होगा। आज आपके पास काम का बोझ ज़्यादा हो सकता है, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका साहस बढ़ेगा। सभी के प्रति सहयोगात्मक रवैया बनाए रखें। अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें। आपका जीवनसाथी अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएगा। आपका लव पार्टनर आपको वह खुशी दे सकता है जिसकी आप इच्छा रखते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। भविष्य की ज़रूरतों के लिए की गई बचत आज काम आएगी। जिन व्यावसायिक उद्यमों पर आप काम कर रहे हैं, उनमें सफलता पाने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम में अपना ध्यान कमज़ोर न होने दें। जो लोग विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर के अनुकूल माहौल के कारण आप आराम महसूस करेंगे। एक सामान्य मुलाकात उम्मीद से कहीं ज़्यादा फलदायी साबित हो सकती है। अपने जीवनसाथी द्वारा खेले जाने वाले दिमागी खेलों का शिकार न बनें। आप अपने प्रेमी के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 1 है। दिन के अंत में कुछ वित्तीय लाभ की उम्मीद करें। आपको सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग कपड़ों के व्यवसाय में हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज़्यादा मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी को परेशान करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपके मन में नए विचार आएंगे। परिवार के सदस्यों की मदद से आपके निजी काम भी काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। शादीशुदा लोग आज अपने घरेलू जीवन से नाखुश हो सकते हैं। जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं, वे आज खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। एक बहुत ही दिलचस्प व्यावसायिक कॉल की उम्मीद करें। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो अपने लेन-देन में उदार रहें। आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के संकेत दिखा सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों पर काम का बोझ बढ़ेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में, आज आपको योग, ध्यान और संतुलित आहार अपनाना चाहिए।



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपने बच्चों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। आज मुफ्त में कुछ भी उम्मीद करना बेकार है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग केसरिया है। आज आपका शुभ अंक 6 है। ज़रूरतों के लिए की गई बचत आज काम आएगी। आपके व्यवसाय में जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे थे, उसे पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में पहले महत्वपूर्ण काम पूरे करने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी के लिए कंपनियों में अप्लाई करना चाहते हैं, तो दिन बहुत शुभ है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप किसी खास मामले को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। आपको मज़बूत रहना होगा ताकि कोई आपकी लाचारी का फायदा न उठा सके; अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। आपको घर के महत्वपूर्ण कामों में बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है। आप अपने शब्दों और व्यवहार से अपने पार्टनर को प्रभावित करेंगे। आप अपने दोस्त को इंप्रेस करने के लिए उन पर ज़्यादा खर्च कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आप कुछ खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं और कुछ रियल एस्टेट डील भी फाइनल कर सकते हैं। निर्यात गतिविधियों से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी सहकर्मी को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। अपने काम से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अनिश्चितताओं के डर के बिना अपनी आंतरिक क्षमता को पनपने दें। अविवाहित लोगों को अच्छे नतीजों के लिए सोमवार को व्रत शुरू करना चाहिए। प्यार के मामलों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छा नहीं है। आज शादीशुदा ज़िंदगी के लिए बहुत अच्छा रहेगा, और आपके जीवनसाथी को कुछ फायदा होगा। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज महत्वपूर्ण मीटिंग और काम के लिए शुभ दिन है। व्यवसाय में फायदेमंद मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके अच्छे काम के लिए उनके सीनियर्स (बॉस) से इनाम मिलेगा; अच्छा बोनस भी मिल सकता है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए तरक्की का दिन रहेगा। बड़ों के प्रति आपकी निस्वार्थ सेवा सराहनीय होगी। जीवनसाथी आपसी सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण योजनाएँ बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्यार में भावनाएँ हावी रहेंगी। आज आपका लकी नंबर 11 है। आय के स्रोतों से जुड़ी समस्याएँ हल होंगी, और आपको अप्रत्याशित धन मिल सकता है। व्यापारियों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। अगर महिलाएँ घर से कोई व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आपको अपने आधिकारिक कामों पर ध्यान बढ़ाने की ज़रूरत है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना है। आपको अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौके मिलेंगे। आज आपको लग सकता है कि आपका पार्टनर आपको नहीं समझ रहा है। रोमांटिक रिश्तों पर समय बर्बाद करने के बजाय, अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपको आर्थिक मामलों में फायदा होगा। जो लोग आज नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं; आज का दिन अच्छा है। आपके काम को नई दिशा मिलने की संभावना बढ़ रही है। आज, कार्यस्थल पर वही करें जो आपको सही लगे।




मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपनी निजी बातें किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगा। आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी चल रही है और आगे भी ऐसी ही रहेगी। आज अपने इष्टदेव की पूजा करना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। सट्टेबाजी में फंसा हुआ पैसा आज मुनाफे के तौर पर वापस मिलने की उम्मीद है। आपको अपने बिज़नेस के उन कामों के समाधान की उम्मीद दिखेगी जिन्हें आप बहुत मुश्किल समझ रहे थे। कोई भी काम करते समय, आपको मिलने वाले फ़ायदे और ज़रूरी मेहनत दोनों को ध्यान में रखना चाहिए।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। छात्रों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन मिल सकता है। आप काम की जगह पर किसी ऐसे व्यक्ति से प्रभावित होंगे जिसे आप जानते हैं। शादीशुदा लोगों की घरेलू ज़िंदगी आज रोमांटिक रहेगी। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आपको अपने बिज़नेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और ज़्यादा मेलजोल से बचना चाहिए।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। दूसरों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। शादीशुदा जोड़े एक-दूसरे को बहुत दिलचस्प तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज बिज़नेस में किस्मत पूरी तरह आपके साथ है। आप घर का सामान खरीद सकते हैं। टेलीकॉम बिज़नेस से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम को लेकर लापरवाह न रहें जिसे आप खुद सही नहीं समझते हैं।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷