गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम द्वारा शहरी परिवहन, नागरिक सुविधा एवं HLMC से स्वीकृत कुल 71 योजनाओं का आज शिलन्यास कराया गया। सूबे के नगर विकास एवं आवास सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने नगर निगम परिसर में उन योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का मंत्री सुदिव्य कुमार, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सहायक नगर आयुक्त अशोक हसदा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री सोनू ने ठेकेदारों को काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह से कोताही बर्दाश्त नही करने की चेतावनी दी। कहा कि स्थानीय विधायक और सरकार में मंत्री होने के नाते इस जिले पर विशेष ध्यान है। सरकार से पैसे लाकर देने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है अब उसका सही इस्तेमाल करवाना नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की है।
मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम जूनियर इंजीनियर सोनू रजक सहित काफी संख्या में निगम कर्मी, जेएमएम के लोग व कई वार्डो के पार्षद मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें