मंगलवार, 8 सितंबर 2026

आज 08 सितंबर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 08:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

08 सितंबर 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगी। द्वादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। जो भक्त एकादशी व्रत रखते हैं, वे इस दिन विधिपूर्वक पारण करते हैं। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और परिघा योग का विशेष संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र को भी बेहद शुभ और फलदायी माना गया है, इसलिए इस दिन धार्मिक कार्य, जप-तप और दान का विशेष महत्व रहता है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए यह दिन उत्तम माना जाता है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में है, जिसके स्वामी चंद्रमा होते हैं। आज शाम 4 बजकर 39 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। रात्रि 12 बजकर 40 मिनट तक परिघ योग रहेगा। आज भौम प्रदोष व्रत है। आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व 9 सितंबर से शुरू होगा।


आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और अपने इष्ट देव का ध्यान करें। तुलसी के सामने दीपक जलाकर पूजा करें। विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालु द्वादशी तिथि में पारण करें। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 08 सितंबर2026, दिन:मंगलवार।युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083          शक संवत : 1948    ऋतु :  वर्षा                    मास        :  भाद्रपद     पक्ष : कृष्ण पक्ष          सूर्योदय  :06:02 AM, सूर्यास्त : 06:35 PM    तिथि : द्वादशी 02:42 PM तक उपरांत त्रयोदशी    नक्षत्र : पुष्य 04:39 PM तक उपरांत आश्लेषा    राहुकाल : 03::37 PM से 05::01 PM तक            चन्द्रमा  : कर्क राशि पर संचार करेगा                        व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस,भौम प्रदोष व्रत

  

                                               

आज :: 08 :: 09 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातकों के प्रबंधन से जुड़े प्रयास काफी प्रभावपूर्ण रहेंगे और लक्ष्य साधने में आगे रहेंगे. परिजनों की बातों को अनदेखा करने से बचें.अति उत्साह और आवेश में आने से बचें. भवन और वाहन से जुड़े मामले आसानी से हल होंगे. संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें और अनुशासन बनाए रखें.शुभ अंक : 1, 8 और 9 शुभ रंग : लाल

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. जिद से बचें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : सामाजिक कार्यों को मिलेगा बढ़ावा, बड़ों का आदर बनाए रखें वृष राशि के जातक सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देंगे. वाणिज्यिक कार्यों में शुभता और सहजता बनी रहेगी.वाणी और व्यवहार पर संयम रखने से अपेक्षित परिणामों से उत्साह बढ़ेगा. पारिवारिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. सबको साथ लेकर आगे बढ़ें और सहकारिता में वृद्धि करें.शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग : क्रीम कलर

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. धर्म कार्यों से जुड़ें. पहल बनाए रखें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : घर-परिवार में रहेगा आनंद, आर्थिक मामलों को मिलेगी गति मिथुन राशि के जातकों के घर-परिवार में हर्ष और आनंद बना रहेगा. इच्छित प्रस्ताव मिलने से मन उत्साहित रहेगा.परंपरागत कार्यों को उचित दिशा मिलेगी और रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. उपहार और भेंट के नए अवसर प्राप्त होंगे, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.शुभ अंक : 5, 8 और 9 शुभ रंग : बादामी

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. वादा व वचन निभाएं.



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  कर्क राशि के जातकों के व्यवहार में मधुरता रहेगी और संबंधों में सुधार आएगा. आपके रचनात्मक प्रयासों को बल मिलेगा.आकर्षक प्रस्ताव मिलने के योग हैं. करियर और व्यापार में तेजी से सुधार आएगा. नए अनुबंध बन सकते हैं, इसलिए निजी विषयों में सक्रियता बनाए रखें और श्रेष्ठ कार्यों से जुड़ें.शुभ अंक : 1, 2, 8 और 9 शुभ रंग : आम्र समान

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. आधुनिक सोच से काम लें.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातकों को कामकाज में सभी का सम्मान रखना होगा. नीति और नियमों के अनुसार ही कार्य करें. विदेश से जुड़े मामलों में तेजी आ सकती है, हालांकि सामान्य कार्यों की गति थोड़ी धीमी रह सकती है. धैर्य और सूझबूझ से आगे बढ़ें. कानूनी मामलों से सतर्क रहें और रिश्तों को मजबूत बनाएं. शुभ अंक : 1, 3 और 9 शुभ रंग : चेरी रेड

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. विनम्र बने रहें.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातकों का वाणिज्यिक लाभ ऊंचा बना रहेगा. व्यापार बढ़ाने और नई गतिविधियों में सफलता हासिल होगी. करियर और कारोबार में तेजी बनी रहेगी. संवाद में संकोच दूर होगा और दोस्तों के साथ रिश्ते सुधरेंगे. पेशेवरता में बढ़त रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपको सफलता की सीढ़ियों पर ले जाएगा.शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9 शुभ रंग : मरून

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. विनम्रता बनाए रखें. अहंकार से बचें.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातक प्रबंधन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी. सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें. प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और वित्तीय लेन-देन में आप पूरी तरह प्रभावी रहेंगे. शुभ अंक : 6, 8 और 9 शुभ रंग : पीच

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. सहकार का भाव बनाए रखें.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य बल मजबूत रहेगा और हर क्षेत्र में इच्छित परिणाम मिलेंगे.धार्मिक और शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. मित्रों का पूरा साथ और समर्थन मिलेगा. दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी और वरिष्ठों के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त होंगे. शुभ अंक: 3, 8 और 9 शुभ रंग : गुलाबी

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. धर्मकार्य करें.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों को कामकाज में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिचित लोगों से सतर्क रहें.स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां उभर सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतें. बड़ों की सीख और सानिध्य आपका मनोबल बढ़ाएगा. महत्वपूर्ण कार्यों में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा. शुभ अंक : 3, 8 और 9 शुभ रंग : केशरिया

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. सहनशील रहें.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातकों के व्यक्तिगत प्रयास सफल होंगे और रिश्ते काफी मजबूत बनेंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. औद्योगिक मामले हल होंगे और आपकी योजनाओं में तेजी आएगी. जिम्मेदारों को साथ लेकर चलने से बड़ा लाभ होगा. शुभ अंक : 5, 8 और 9 शुभ रंग : रस्ट कलर

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. मदद बनाए रखें.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातक अपनी कार्ययोजनाओं पर ध्यान दें और सेहत के संकेतों को नजरअंदाज न करें. पेशेवर संबंधों में अनुकूलता रहेगी. नीति, नियम और व्यवस्था पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें. खर्चों और लेन-देन पर ध्यान देना जरूरी है. सकारात्मक सोच के साथ किसी भी बहस में न पड़ें. शुभ अंक : 6, 8 और 9 शुभ रंग: गेहूंआ

उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. बहस में न पड़ें.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातक अधिकारियों की बात को अनदेखा न करें. करियर उम्मीद से कहीं बेहतर रहने वाला है. दोस्तों का भरोसा बना रहेगा और संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. मनोरंजन के योग बनेंगे और लाभ के अच्छे अवसर हाथ आएंगे. बौद्धिक प्रयासों से लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे.शुभ अंक : 3, 6, 8 और 9 शुभ रंग : सिंदूरी

उपाय: हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. लाल वस्तुओं का दान व उपयोग बढ़ाएं. 'ओम् अं अंगारकाय नमः' का जाप करें. भेंट बढ़ाएं.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷