कोडरमा : भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने किया नामांकन
किया रोड शो , दिखायी ताक़त
नामांकन से पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए अन्नपूर्णा देवी अपना नामांकन दाखिल करने गिरिडीह पहुंचीं। उनके काफिले में गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा, कोडरमा विधायक सह शिक्षा मंत्री नीरा यादव, कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी भी शामिल दिखे।
झंडा मैदान में सभा, पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर
नामांकन से ठीक पहले झण्डा मैदान में सीएम रघुवर दास के साथ अन्नपूर्णा देवी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को बदलने वाला है। स्थिर सरकार चुनकर आतंकवाद को खत्म करने का चुनाव है. पीएम ने देश का सर्वांगीण विकास किया है।आज देश मे काम बोल रहा है।
आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई हैं। कांग्रेस ने देश में वंशवाद की राजनीति शुरू की। कॉंग्रेस देश को जागीर समझता है।
लोकतंत्र के कारण एक गरीब का बेटा पीएम बना है। सेना ने पुलवामा कांड का बदला लिया। 12वी से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की इच्छशक्ति के कारण भारतीय सेना से ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को चुनचुन कर मारा। कहा कि महागठबंधन केवल मोदी को हटाने के लिए है। सेना पर उंगली उठाने वाले कांग्रेस, राजद व विपक्षी पार्टी को 6 मई को वोट देकर जबाब दे।
जिला कमेटी ने किया तलवार भेंट
स्थानीय झण्डा मैदान में आयोजित सभा में जिला भाजपा कमिटी की ओर से मुख्यमंत्री और अन्नपूर्णा देवी का पगड़ी और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कमिटी की ओर से दोनों को तलवार भी भेंट की गई। सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने लोगों से कोडरमा से भाजपा के पक्ष में मतदान करके अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से जिताने की अपील की। वंही अन्नपूर्णा देवी ने लोगों से अपने पक्ष में वोट का आशीर्वाद देने की मांग की।
गिरिडीह : कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने अपना नामांकन का पर्चा मंगलवार को दाखिल कर दिया। गिरिडीह समाहरणालय में स्थित कोडरमा निर्वाची पदाधिकारी सह गिरिडीह उपायुक्त के कार्यालय में उन्होंने अपना नामांकन का पर्चा जमा किया। नामांकन के दौरान उनके साथ कोडरमा के निवर्तमान सांसद रवीन्द्र राय, जमुआ विधायक केदार हाजरा और भाजपा नेता प्रणव वर्मा मौजूद थे।