गुरुवार, 11 जून 2026

आज 11 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 11 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

11 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार दिन है। एकादशी तिथि आज रात्रि 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगा। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परम एकादशी, पद्मिनी एकादशी व पुरुषोत्तमी कमला एकादशी कहा जाता है। आज पुरुषोत्तमी कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। यह एकादशी 3 साल में एक बार आती है जब अधिक मास लगता है।परम् एकादशी का पावन व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने और पापों से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही आज शोभन योग और रेवती नक्षत्र का संयोग इस दिन को पूजा-पाठ, व्रत और आध्यात्मिक साधना के लिए और भी मंगलकारी बना रहा है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। परम एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे सभी एकादशियों में विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और विष्णु मंत्र जाप करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। रेवती नक्षत्र और शोभन योग का संयोग इस दिन को दान-पुण्य, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ बनाता है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।


आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


पुरुषोत्तमी कमला एकादशी

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को पुरुषोत्तमी कमला एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी 3 साल में एक बार आती है जब अधिक मास लगता है।पुरुषोत्तम मास में की जाने वाली इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति समस्त पापकर्मों के बोध से छूट जाता है और अपार सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति करता है। साथ ही व्यक्ति को हर प्रकार की सिद्धि मिलती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ एवं पीले वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। भगवान विष्णु को तुलसी दल, पीले पुष्प और पंचामृत अर्पित करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्रनाम या श्री हरि स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और फल का दान करें। शाम के समय घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की आरती करें।



आज का पंचांग : 11 जून 2026,दिन: गुरुवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षकृष्ण पक्ष              सूर्योदय  : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:19 PM    तिथि : एकादशी 10:36 PM तक उपरांत द्वादशी      नक्षत्र : रेवती 08:16 AM तक उपरांत अश्विनी            राहुकाल :02 : 05 PM से 03 :50 PM तक          चन्द्रमा  : मीन राशि पर 08:16 AM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा                                            व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, परमा एकादशी, पद्मिनी एकादशी व पुरुषोत्तमी कमला एकादशी



आज :: 11 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, आज के दिन परिवार के साथ मिलजुलकर रहने का प्रयत्न करे,संतान के साथ मतभेद या विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें. पारिवारिक किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज के लिए टाल दें. घर के माहौल को शांत रखने के लिए हो सके तो ज्यादातर समय मौन बने रहें और छोटी-छोटी बातों पर विवाद से पूरी तरह दूर रहें. व्यापार और नौकरी: व्यापार में संभलकर ही काम करें; किसी भी नए सौदे में जल्दबाजी न करें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी आज उनसे नाराज या खुश नहीं रहेंगे, इसलिए कार्यालय में निमरता बनाएं. किसी भी सरकार विरोधी काम से पूरी तरह दूर रहें. आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे, इसलिए धैर्य रखें. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में विघ्न आ सकता है और मन भटकेगा. करियर से जुड़े कोई भी अहम कदम आज न उठाएं. मेहनत का पूरा फल न मिलने पर भी निराश हुए बिना लगातार प्रयास करते रहें. स्वास्थ्य: दुर्घटना का भय बना रहेगा, इसलिए वाहन आदि का उपयोग अत्यधिक ध्यान से करें. बाहर के खान-पान की आदत के कारण पेट या स्वास्थ्य बिगड़ने की प्रबल संभावना है, इसलिए केवल घर का सात्विक भोजन ही ग्रहण करें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. निवेश या बड़े आर्थिक लेनदेन को स्थगित करें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और पैसों की उधारी देने या लेने से बचें. प्रेम जीवन: प्रेमी युगलों के बीच गलहजमी या बहस की स्थिति बन सकती है. चुभती बातें करने से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. रिश्ते को बेहतर रखने के लिए शांति से बात करें. उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें. किसी जरूरतमंद को पीले रंग की मिठाई या फल दान करें. मौन रहकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. यह उपाय आपको दिन की नकारात्मक ऊर्जा और दुर्घटना के भय से बचाएंगे. लकी अंक: 7 लकी रंग: सुनहरा



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का पूरा आनंद प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्र-आभूषण पहनने और स्वादिष्ट भोजन का शुभ अवसर मिलेगा. हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर हट सकती है. घर-परिवार में किसी सदस्य से विवाद होने की प्रबल संभावना है, जिसे आप शायद रोक नहीं पाएंगे. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आपको कार्यालय में कोई नया और जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है. व्यवसाय में आज उन्नति मिलने के शुभ योग बन रहे हैं. आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और कारोबार में तेजी आएगी. करियर और शिक्षा: छात्रों को सुबह के समय में ही अपनी पढ़ाई का अधिकांश हिस्सा निपटा लेना चाहिए. दोपहर के बाद मन भटक सकता है, जिससे शैक्षणिक लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं. करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं को ध्यान भटकने से बचाना होगा और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज सावधानी आवश्यक है. वाहन आदि बहुत धीमे चलाएं, क्योंकि चोट लगने का भय बना रहेगा. पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए अपने मन को शांत रखें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा संयम बरतें. व्यवसाय में उन्नति होने के बावजूद, आज किसी भी प्रकार की निवेश संबंधी योजना ना बनाएं. अपने निवेश के फैसले कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें ताकि भविष्य में किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए सुबह का समय बहुत अच्छा रहेगा, लेकिन शाम को पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं. स्थितियां नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. उपाय: अनचाहे विवादों और वाहन दोष से बचने के लिए सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें और शाम को घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर शांति की प्रार्थना करें. लकी अंक: 5 लकी रंग: हल्का हरा



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. परिवार के साथ बिताए गए पल अत्यंत सुखद रहेंगे और कोई न कोई सुखमय प्रसंग अवश्य बनेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा और पुरानी यादें ताज़ा होंगी. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी. साथी कर्मचारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे टीम वर्क बेहतरीन रहेगा. आपके विरोधियों पर विजय मिलेगी और वे आपकी क्षमता के सामने झुकने को मजबूर होंगे. बिज़नेस के नए अवसर भी मिल सकते हैं. करियर और शिक्षा: आपके लंबे समय से रुके हुए काम आज आसानी से बन जाएंगे. छात्रों के लिए भी यह दिन काफी अनुकूल रहेगा और वे अपनी पढ़ाई में अच्छी प्रगति कर पाएंगे. करियर से जुड़ी कोई शानदार और बड़ी खबर सुनने को मिल सकती है. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें. आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए व्यर्थ उग्रता और गुस्से को टालें, नहीं तो आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है. धैर्य और शांति बनाए रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है. पैसों का खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक या बेकार नहीं होगा, बल्कि एक अच्छे कारण या भविष्य की सुरक्षा के लिए होगा. निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है. प्रेम जीवन: प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ प्यार और आपसी समझ का अच्छा समय बिताएंगे. बस अपनी उग्रता और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें, ताकि रिश्ते में कोई मतभेद न पैदा हो. उपाय: क्रोध और उग्रता से बचने के लिए आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. इससे मन शांत रहेगा और आपका दिन और भी शुभ गुजरेगा. लकी अंक: 9 लकी रंग: रुपहला



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,दिन का आरंभ चिंता और उलझन के साथ होगा. घर में छोटों से विवाद करने से बचें, इससे वातावरण बिगड़ सकता है. ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारें. जीवनसाथी की भावनाओं का भी सम्मान करें. यात्रा में कठिनाई आएगी, हो सके तो आज यात्रा टाल दें, अन्यथा रास्ते में परेशानी बढ़ सकती है. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पुराने काम चलते रहेंगे. नौकरी में भी चुपचाप अपना काम करें. नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. करियर और शिक्षा: करियर की दृष्टि से आज कोई जल्दबाजी न करें. छात्रों को पढ़ाई में विकर्षण महसूस होगा. किसी भी नए करियर निर्णय को अभी के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि आज किए गए निर्णय भविष्य में भारी पड़ सकते हैं. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें. पेट दर्द की शिकायत भी रहेगी, इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें. मानसिक चिंता भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है, धैर्य रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में उतार-चाव रहेगा. आकस्मिक धन खर्च होगा, जो आपके बजट को बिगाड़ सकता है. अपनी जेब संभाल कर रखें और अनावश्यक खर्चों से पूरी तरह परहेज करें. प्रेम जीवन: प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से मनमुटाव होगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें और साथी की बातों को शांति से सुनें. गलतफहमियों को बढ़ने से रोकने के लिए मौन रहना ही उचित रहेगा. उपाय: आज के दिन भगवान विष्णु या गुरु ग्रह की पूजा करें. पीले रंग की मिठाई का दान करें. इसके अलावा, एकांत में बैठकर मन की उलझन दूर करने के लिए 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें. लकी अंक: 5 लकी रंग: ऑरेंज



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम पहले भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक मोर्चे पर आज आपको माता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंता बनी रह सकती है. उनका ख्याल रखें और समय-समय पर उनका पूछताछ करते रहें. घर के माहौल में बौद्धिक और राजनीतिक चर्चाओं से पूरी तरह दूर रहें, इससे अनावश्यक विवाद हो सकते हैं. व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से बचें. हालांकि, आपका परिश्रम रंग लाएगा और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे. वर्तमान चल रहे कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित करें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह दिन सफलता का सूचक है. आपकी मेहनत और लगन का सही फल आपको मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा. परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम आने की प्रबल संभावना है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप थकान और अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं. अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें, हल्का भोजन करें और खुद को तनाव से बचाने के लिए ध्यान या योग का सहारा लें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज हानि की संभावना बनी हुई है, इसलिए पैसों का लेन-देन सावधानी से करें. शेयर बाजार में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से सख्ती से बचें. फिर भी, दोपहर के बाद का समय भविष्य की निवेश संबंधी योजनाओं पर विचार करने और काम करने के लिए अनुकूल रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज स्थिति बहुत ही सकारात्मक और अनुकूल रहेगी. आपके और आपके साथी के बीच आपसी समझ और प्रेम और गहरा होगा. साथ में गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा और रिश्ते में मधुरता आएगी. उपाय: गुरुवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीप अर्पित करें. साथ ही, पीले वस्त्र धारण करें और किसी जरूरतमंद को चने की दाल या पीले फल का दान करें. लकी अंक: 3 लकी रंग: पीला



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,परिवार में खुशहाली बनी रहेगी और आपकी प्रियजनों से मुलाकात होगी, जिससे मन को भारी राहत मिलेगी. हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है. उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए उनकी देखभाल और दवाइयों पर विशेष ध्यान दें. व्यापार और नौकरी: नए काम या प्रोजेक्ट का आरंभ करने के लिए आज का समय अत्यंत शुभ है. आप अपने विरोधियों पर पूर्ण विजय प्राप्त कर सकेंगे. बस दोपहर के बाद कार्यस्थल की स्थिति में कुछ बदलाव आ सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क रहें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह दिन मध्यम रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है. करियर की दिशा में अचानक कोई बड़ा बदलाव न करें, बल्कि वर्तमान परिस्थितियों का मूल्यांकन करें. स्वास्थ्य: आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ चिंता का अनुभव कर सकते हैं. अनावश्यक तनाव से बचें. शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम और विश्राम को प्राथमिकता दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से लाभ होने की प्रबल संभावना है. लेकिन, स्थायी संपत्ति (जैसे- भूमि, घर आदि) की खरीदारी के लिए किए जा रहे प्रयासों को आज जरूर टाल दें. आज का दिन संपत्ति से जुड़े सौदों के लिए अनुकूल नहीं है. प्रेम जीवन: आध्यात्मिक विचारों के कारण आप अपने साथी के साथ भावनात्मक गहराई से जुड़ेंगे. दोपहर से पहले प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन शाम के समय किसी छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें. उपाय: माता के स्वास्थ्य की रक्षा और मानसिक चिंताओं से मुक्ति के लिए सुबह सूर्योदय के समय पीले वस्त्र पहनकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को मीठा भोजन अवश्य कराएं. लकी अंक: 7 लकी रंग: पीला



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक मोर्चे पर आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. घर के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कनफ्यूजन बना रहेगा, जो मन में विचारों का द्वंद्व पैदा कर सकता है. पारिवारिक झगड़ों और बहसों के दौरान अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा; कटु शब्दों का प्रयोग रिश्तों में दरार डाल सकता है. हालांकि, दोपहर के बाद माहौल में सुधार आएगा, मन की ग्लानि दूर होगी और परिवार के साथ आनंद का माहौल छा जाएगा. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. काम का बोझ बढ़ने के कारण अपने निर्धारित काम को समय पर पूरा करने में कठिनाई महसूस होगी. व्यापारियों को भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार सोचना चाहिए. किसी के दबाव में आकर अपनी कार्यप्रणाली को न बदलें.  करियर और शिक्षा: करियर की बात करें तो आपके अंदर नए काम करने की एक अलग ही ऊर्जा और तैयारी होगी. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे और आपकी मेहनत का दूसरे लोग सम्मान करेंगे. छात्रों को ध्यान भटकने से बचाना होगा और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज सतर्कता बरतें. शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है. मन पर नेगेटिविटी और चिंता का साया छाया रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद मानसिक तनाव कम होगा और आप हल्का महसूस करेंगे. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें. नए निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, वरना धन की हानि का भय रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आप अपने मित्रों के साथ ज्यादा समय गुजारेंगे, जिससे पार्टनर को अनदेखा महसूस हो सकता है. दोपहर के बाद पार्टनर के साथ मधुर बातचीत करें, रिश्ते में मधुरता आएगी. उपाय: मन पर छाई नेगेटिविटी को दूर करने के लिए सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. इसके अतिरिक्त, थोड़ी देर ध्यान लगाकर बैठने से मानसिक शांति प्राप्त होगी और वाणी पर नियंत्रण भी बना रहेगा. लकी अंक: 9 लकी रंग: हरा



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,दिन की शुरुआत परिजनों के साथ आनंदपूर्वक होगी. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे उत्साह बनेगा. हालांकि, दोपहर के बाद परिवार में किसी छोटी बात पर झगड़े का वातावरण बन सकता है. इसलिए धैर्य बनाए रखें और तीखी बातों से बचें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपके काम समय पर पूरे होंगे, जो आपको मानसिक शांति देगा. लेकिन आपको दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से पूरी तरह बचना होगा, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है. व्यापारियों को भी साझेदारों के साथ साफ रिश्ते रखने चाहिए. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में दिक्कत आएगी और मन लगाने में समस्या हो सकती है. ध्यान भटकने के आसार हैं, इसलिए पढ़ाई के प्रति अधिक समर्पित रहें और एकांत में अध्ययन करें. करियर से जुड़े फैसले ध्यान से लें. स्वास्थ्य: आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. थकान या आलस्य महसूस हो सकता है. अपनी दिनचर्या में योग शामिल करें और संतुलित आहार लें. मौसम में बदलाव से खुद को बचाएं. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर अनावश्यक खर्चों पर संयम बरतना अत्यंत आवश्यक है. बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. निवेश करने से पहले वित्तीय सलाह जरूर लें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में सामंजस्य बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से विवाद करने से बचें. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और स्नेहपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें. उपाय: आज भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा करें. सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को पीले फल या चने का दान करें. यह उपाय आपके दिन की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगा. लकी अंक: 6 लकी रंग: कत्था



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे,परिवार के सदस्यों के साथ बहसबाजी होने की संभावना है, जिससे आपका मन दुःखी रहेगा. घर के माहौल में तनाव बना रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप आप मानसिक रूप से काफी परेशान रहेंगे. अपने क्रोध पर सख्त अंकुश रखें और तीखी बोलियों से पूरी तरह बचें. व्यापार और नौकरी: आज आपका मन कार्यस्थल पर किसी भी काम में नहीं लगेगा. दुर्घटना होने का भय भी रहेगा, इसलिए वाहन चलाते या यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी रखें. व्यापार के नए सौदे आज के लिए टाल दें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने में काफी परेशानी होगी और एकाग्रता की कमी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में बेहद ध्यान से काम करें, कोई भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य खराब रहेगा. मानसिक तनाव का सीधा असर सेहत पर पड़ेगा. सिरदर्द या थकान हो सकती है. अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें और गुस्से को आने न दें, क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए और भी अधिक हानिकारक साबित होगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से दिन कमजोर रहेगा. अधिक और अनावश्यक खर्च होने से धन की कमी महसूस होगी. आज अपने बजट को कसकर बांध लें और उधारी देने या कर्ज लेने से बचें. नए निवेश करने से पूरी तरह दूर रहें. प्रेम जीवन: परिवार और काम की परेशानियों के कारण आप अपने पार्टनर पर गुस्सा निकाल सकते हैं. इससे प्रेम जीवन में खटास आएगी और तकरार हो सकती है. गुस्से में कुछ कहने से पहले सोचें और पार्टनर के प्रति नरमी बनाए रखें. उपाय: मानसिक शांति के लिए सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाएं और 'ओम नमः शिवाय' का जाप करें. दुर्घटना से बचने हनुमान चालीसा का पाठ करें. धन की कमी दूर करने गुड़ और चने का दान करें. लकी अंक: 4 लकी रंग: नीला



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,सांसारिक जीवन में किसी सुखद प्रसंग के बनने से आपका मन पूरी तरह खुश और प्रसन्न रहेगा. पुत्र और पत्नी के कारण आपको अचानक कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है, जिससे परिवार का गुजर-बसर और भी बेहतर होगा. घर का माहौल प्रेम और सद्भाव से भरा रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार और जॉब के क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए अच्छा है. हालांकि, अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय किसी तरह का कन्फ्यूजन हो सकता है, इसलिए हर बात स्पष्ट रूप से करें. विवादों से दूर रहें, वरना आपके सम्मान जाने का डर बना रहेगा. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों और करियर निर्माताओं को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. दोपहर के बाद होने वाली मानसिक अशांति के कारण आप पढ़ाई या काम में विचलित हो सकते हैं. कोई भी अहम फैसला लेने से पहले दो बार सोचें. स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज आपको थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. दोपहर के बाद मानसिक अशांति और खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. तनाव से बचने के लिए योग और प्राणायाम करें. आर्थिक स्थिति: परिवार से आर्थिक लाभ तो मिलेगा, लेकिन मनोरंजन के पीछे आपका काफी धन खर्च हो जाएगा. बजट बनाकर चलना आपके लिए बहुत जरूरी है. अनावश्यक खर्चों से दूर रहें ताकि भविष्य में वित्तीय संकट न आए. प्रेम जीवन: दिन की शुरुआत प्रेम जीवन में अच्छी रहेगी, लेकिन शाम को मानसिक तनाव के कारण पार्टनर से छोटी बहस हो सकती है. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और नाराजगी से बचने के लिए शांति से बातचीत करें. उपाय: मानसिक शांति और सम्मान की रक्षा के लिए आज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें. यह उपाय आपको आज की सभी बाधाओं और नकारात्मकता से बचाएगा. लकी अंक: 7 लकी रंग: हल्दी का रंग



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन में हर्ष और आनंद छाया रहेगा. संतान की संतोषजनक प्रगति और सफलता देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा. इसके अतिरिक्त, पुराने दोस्तों से अचानक मुलाकात होगी, जो बीती यादों को ताजा कर देगी. किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर जाने का मनमोहक कार्यक्रम भी बन सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार के क्षेत्र में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. कारोबार के नए अवसर खुलेंगे. नौकरी करने वालों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ है; पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं. आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों और प्रदर्शन से काफी खुश रहेंगे, जिससे कार्यालय में आपका कद और बढ़ेगा. करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में यह समय प्रगति का सूचक है. छात्र जीवन में मेहनत का मीठा फल मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. आपका ध्यान और याद्दाश्त बढ़ेगा, जिससे लक्ष्य प्राप्ति सरल होगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा और ऊर्जावान रहेगा. आपकी शारीरिक और मानसिक सेहा दोनों उत्तम बनी रहेगी. बस अपनी दिनचर्या और खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें, तो पूरे दिन एक अलग ही जोश महसूस होगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत और स्थिर रहेगी. बहुत दिनों से उधार दिया गया पैसा आपको अचानक वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक चिंताओं को कम करेगा. धन के आगमन के नए द्वार भी खुलेंगे. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मधुरता और जादू बना रहेगा. अपने पार्टनर के साथ गहराई से बातचीत होगी और आपसी समझ में वृद्धि होगी. एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रिश्ते को और मजबूत करेगी. उपाय: गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और किसी गरीब या ब्राह्मण को पीले चने, दाल या केले का दान करें. इससे बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और दिन और भी शुभ बनेगा. लकी अंक: 1 लकी रंग: आसमानी



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद आज दूर होगा, जिससे घर में प्यार और सद्भावना वापस लौटेगी. विदेश में रहने वाले मित्रों और स्नेहीजनों से बातचीत हो सकती है, जो आपके मन को प्रफुल्लित करेगी. इसके अतिरिक्त, किसी धार्मिक यात्रा के शुभ योग बन रहे हैं, जो आध्यात्मिक शांति देंगे. व्यापार और नौकरी: आज आपके सभी काम बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे. नौकरी में कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा. व्यापारियों के लिए भी यह दिन अच्छा रहेगा और मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा. करियर और शिक्षा: आज आपकी रुचि साहित्यिक गतिविधियों में विशेष रूप से बनी रहेगी. छात्रों को अपनी पढ़ाई में नए आयाम जोड़ने का अवसर मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत करने का यह उत्तम समय है, आपकी मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य: आज आपके शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा. भागदौड़ भरे दिन के कारण शारीरिक थकान हो सकती है, लेकिन मानसिक रूप से आप बहुत उत्साहित रहेंगे. स्वास्थ्य संतुलित रखने के लिए आराम करना भी जरूरी है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ है. धन लाभ का मजबूत योग है. मित्रों से आर्थिक लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ और प्यार में वृद्धि होगी. अगर आप किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो यह शुभ समय है. उपाय: आज के दिन सुबह भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फूल अर्पित करें. साथ ही, किसी जरूरतमंद को अन्न या वस्त्र का दान करें, इससे ग्रहों की कृपा बनी रहेगी. लकी अंक: 9 लकी रंग: लाल



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷