सोमवार, 24 मार्च 2025

राज्यस्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीता 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

गिरिडीह (Giridih)। रांची में सम्पन्न हुए चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतने में कामयाबी पायी।



गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया की बीते 22 और 23 मार्च को रांची में चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित था। जिसमे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 300 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेने पहुंचे थे। उक्त प्रतियोगिता में गिरिडीह की दो ताइक्वांडो खिलाड़ी तनीशा आर्या एवं कोमल कुमारी गोंड कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ शामिल हुई थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे।


प्रतियोगिता में तनीशा आर्या ने पुमसे(काता) में स्वर्ण एवं कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक जीतने में कामयाब रही, वहीं कोमल कुमारी गोंड ने कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक हासिल की।

गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार साहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा जिला संघ के आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार आदि ने दोनों विजेता खिलाड़ियों और कोच को इस कामयाबी के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा को मातृ शोक, अंतिम संस्कार कल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा की माता रेनू देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया।  93 वर्षीय रेनू देवी बीते कुछ समय से अस्वस्थ थी।  सोमवार सुबह उन्होंने जमुआ थाना के समीप स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।


दिवंगत रेनू देवी अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। मृदुभाषी, हँसमुख स्वभाव और मिलनसार प्रवृति के साथ साथ वह काफी धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन की खबर सुन उनके परिवार जनों, पड़ोसियों व पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। काफी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच शोक संवेदन व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


दिवंगत रेनू देवी के पुत्र सुधीर सिन्हा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों व नाते रिश्तेदारों, हित कुटुम्बों के पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को जमुआ स्थित मुक्ति धाम में किया जायेगा।


वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा के माता के निधन की खबर सुन विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जमुआ विधायक मंजू देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (ऐअफडब्लूजे) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष कानन किस्कू, महासचिव विलियम जैकब, कोषाध्यक्ष अख्तर इमाम, संजय कुमार, अजय चौरसिया, बजरंगी महतो, अभय वर्मा, प्रतीक कुमार, इरफान आलम, मोजाहिद अली, आदित्य पांडेय, सुजीत पांडेय, बिजय यादव, अविनाश कुमार सिन्हा, झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के अभय कुमार सिन्हा, बजरंगी यादव, संजय लाल, संजीव घोष एवं जमुआ प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार शामिल हैं।

बिजली करंट की चपेट में आने से नव विवाहिता की मौत

गिरिडीह (Giridih)। जिले गांवा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह बिजली का करंट की चपेट में आने से एक नव विवाहिता की मौत हो गई। मृतक गावां के बिरने निवासी बीएसएफ जवान विनोद यादव की 22 वर्षीय पत्नी सुधा देवी है।


मिली जानकारी के अनुसार सुधा देवी का विवाह छः माह पूर्व ही विवाह बीएसएफ जवान विनोद यादव के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह सुधा खाना बनाने के लिये बिजली के हीटर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस कर बेशुध हो गयी।



घटना के बाद परिवार के लोग आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांवा पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सुधा को मृत घोषित कर दिया। सुधा की मौत के बाद परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आज 24 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::24 :: 03 :: 2025, सोमवार

24 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सोमवार पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। सोमवार का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ये दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रमा से जुड़ा होता है। सोमवार को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, क्योंकि भोलेनाथ को चंद्रमा का स्वामी माना जाता है। आज भोलेनाथ की पूजा करना न भूलें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को महादेव की पूजा करने से सभी प्रकार के मानसिक और भौतिक कष्ट दूर होते हैं। इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है। शिव पुराण में कहा गया है कि सोमवार का व्रत करने से मनुष्य के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतिनिधि माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में है, तो उसे मानसिक तनाव, अनिश्चितता और अस्थिरता का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और शिव मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष शांत होता है और मन को स्थिरता मिलती है। 



आज का पंचांग :   24 मार्च 2025
विक्रम संवत : 2082    दिन : सोमवार
शक संवत    : 1946     ऋतु : बसंत
महीना         : चैत्र        पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि :  दशमी
नक्षत्र :  उत्तराषाढ़ा 
सूर्योदय : 06: 20 AM,सूर्यास्त : 06: 35 PM
राहुकाल : 08:01 AM से 09:31 AM तक
चन्द्रमा :  धनु राशि पर 10:24 AM तक उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान आराधना दिवस



आज :: 24:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। अगर आज आप बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर लें। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः हरा 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 3,भाग्यशाली रंगः नीला 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार में सबके साथ संबंध बेहतर होंगे। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम बन सकता है। आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपको सफलता के नए रास्ते मिल सकते हैं। संतान के किसी कार्य में विजयी होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ सकती है। आप खुद को उर्जावान महसूस कर सकते हैं। कारोबारी प्रतिस्पर्धा में यदि आगे निकलना है तो विश्लेषण भली-भांति कर लें। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भविष्य के लिए अपनी आर्थिक योजना बनाइये और अपनी योजना और लक्ष्य को तय करने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। सावधान रहें, तनावग्रस्त होने की झुल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः पीला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र से बाहर का काम मिलेगा और उन्हे आश्चर्य मिश्रित आनंद होगा। आपको अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करना है। ये समय जल्दी ही बीतेगा। ये विश्वास रखें कि आपने सही निर्णय ही लिया है। आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे। सही और तत्पर निर्णय आपको औरों से आगे ले जायेगा। अपने आर्थिक सलाहकार की बात को गौर से सुनें और उस पर अमल करें। यदि आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। भाग्यशाली संख्याः 1,भाग्यशाली रंगः गहरा ग्रे


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभहोगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। कोई बड़ी पूंजी लगाने से पहले बाजार को ठीक से समझ लें। भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः बैंगनी 



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको आज आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। आज पसंदीदा खाना खाकर आपको सुख मिलेगा। नौकरी में और अधिक परिश्रम करें। मित्रो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। काम में लापरवाही न बरतें नुकसान हो सकता है। आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज मित्रों या परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा। पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं। वादविवाद से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः नीला 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। वैसे ये वक्त ऐसा है कि आप अपने खर्चीले होने पर इतरा सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आपको उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी। आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः नारंगी रंग



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपा दृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। घर के दायित्वों को निभाना पड़ेगा। भाग्यशाली संख्याः 7, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। जितना खर्च उठा सकें उतना ही खर्च करें। ऐसा तोहफा दें, जिससे आपको और पाने वाले दोनों को खुशी हो। वैसे ये वक्त ऐसा है कि आप अपने खर्चीले होने पर इतरा सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः पीला 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपनी दिनचर्या में आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। रोजगार के उचित अवसर आपको मिल सकते हैं। दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा
आपके सामने आ सकता है। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः हल्का हरा


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷