सोमवार, 24 मार्च 2025

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा को मातृ शोक, अंतिम संस्कार कल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा की माता रेनू देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया।  93 वर्षीय रेनू देवी बीते कुछ समय से अस्वस्थ थी।  सोमवार सुबह उन्होंने जमुआ थाना के समीप स्थित अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।


दिवंगत रेनू देवी अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्रियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। मृदुभाषी, हँसमुख स्वभाव और मिलनसार प्रवृति के साथ साथ वह काफी धर्मपरायण महिला थी। उनके निधन की खबर सुन उनके परिवार जनों, पड़ोसियों व पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गयी है। काफी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच शोक संवेदन व्यक्त किया और उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


दिवंगत रेनू देवी के पुत्र सुधीर सिन्हा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों व नाते रिश्तेदारों, हित कुटुम्बों के पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को जमुआ स्थित मुक्ति धाम में किया जायेगा।


वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिन्हा के माता के निधन की खबर सुन विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में जमुआ विधायक मंजू देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (ऐअफडब्लूजे) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष कानन किस्कू, महासचिव विलियम जैकब, कोषाध्यक्ष अख्तर इमाम, संजय कुमार, अजय चौरसिया, बजरंगी महतो, अभय वर्मा, प्रतीक कुमार, इरफान आलम, मोजाहिद अली, आदित्य पांडेय, सुजीत पांडेय, बिजय यादव, अविनाश कुमार सिन्हा, झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के अभय कुमार सिन्हा, बजरंगी यादव, संजय लाल, संजीव घोष एवं जमुआ प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें