गिरिडीह (Giridih)। रांची में सम्पन्न हुए चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतने में कामयाबी पायी।
गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया की बीते 22 और 23 मार्च को रांची में चतुर्थ राज्यस्तरीय महिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित था। जिसमे झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 300 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लेने पहुंचे थे। उक्त प्रतियोगिता में गिरिडीह की दो ताइक्वांडो खिलाड़ी तनीशा आर्या एवं कोमल कुमारी गोंड कोच आकाश कुमार स्वर्णकार के साथ शामिल हुई थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शौर्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने में कामयाब रहे।
प्रतियोगिता में तनीशा आर्या ने पुमसे(काता) में स्वर्ण एवं कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक जीतने में कामयाब रही, वहीं कोमल कुमारी गोंड ने कियुरोगी (फाइट) में रजत पदक हासिल की।
गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार साहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा जिला संघ के आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार आदि ने दोनों विजेता खिलाड़ियों और कोच को इस कामयाबी के लिये बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें