शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

गिरिडीह नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों को आवंटित हुआ चुनाव चिन्ह

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर खड़े प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ ने सभी प्रत्याशियों को आज उनका चुनाव चिन्ह प्रदान किया।


बता दें कि गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन के दौरान कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें स्क्रूटनी के दौरान एक प्रत्याशी दयानंद निरंजन के नाम निर्देशन पत्रों में त्रुटि रहने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया था। शेष बचे 19 प्रत्याशियों में नाम वापसी के तीन प्रत्याशियों जीवन दास, पप्पु रजक एवं बृजमोहन तुरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद चुनावी मैदान में कुल 16 प्रत्याशी डटे हुए है। जिनमे दो महिला और 14 प्रत्याशी शामिल थे। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने उन सभी प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह प्रदान किया।



        प्रत्याशी                        चुनाव चिन्ह

अनिल कुमार दास                 एयर कंडिशनर

अर्जुन बेठा                           छड़ी

कामेश्वर पासवान                  चूड़ियां

कृष्णा तुरी                            बैटरी टॉर्च

गोविन्द तुरी                           बेंच

गौरव कुमार                           बिस्कुट

नागेश्वर दास                           बक्सा

पंकज कुमार सागर                  ईंट

प्रकाश कुमार दास                   बाल्टी

प्रदीप पासवान                        कैमरा

प्रमिला मेहरा                          कारपेट

फूल देवी                               सीसीटीवी कैमरा

बनारसी लाल दास                   चपाती रोलर

योगेश्वर महथा                         चिमनी

शैलेन्द्र कुमार चौधरी                 नारियल फार्म

समीर राज चौधरी                     कम्प्यूटर माउस 



पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नक्सलियों द्वारा गड्‌ढे में छिपाकर रखी हथियारों का जखीरा बरामद

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह पुलिस के लिये शनिवार का दिन काफी उपलब्धियों भरा रहा। खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ के तराई क्षेत्र भालकी पहाड़ी के कानेडीह के समीप नक्सलियों द्वारा गड्‌ढे में छिपाकर रखी गयी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। जिसमें हथियार, गोला, बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां शामिल है। उक्त जानकारी शनिवार को आरक्षी अधीक्षक डाॅ बिमल कुमार एवं 154 बटालियन के कमांडेट सुनीलदत्त त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता कर दी। 




प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया किप्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार एवं कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन एवं सीए तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया। उक्त प्लान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह द्वारा संयुक्त अभियान का संचालन किया गया।


अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बीडीडीएस टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गड्ढे में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


अभियान के दौरान पुलिस को बरामद सामग्रियों में :-

303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉर्ट राइफल (303 BOLT ACTION SINGLE SHOT RIFLE) - 11 पीस।राइफल (22 RIFLL) 09 पीस।                            ग्रेनेड (GRANDE) 06 पीस।                                  एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर (SLR GRANDE PROJECTOR) 01 पीस।                                      एएमएन बॉक्स (AMN BOX) 01 पीस।            चार्जर क्लिप (CHARGER CLIP) 30 पीस।          इलेक्ट्रिक कॉपर वायर (ELECTRIC COPPER WIRE) 02 बंडल शामिल हैं।


शारदा कन्या मध्य विद्यालय में मनाया गया वार्षिक दिवस कार्यक्रम, बच्चियों ने बांधा समा

गिरिडीह (Giridih)। पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में शनिवार को वार्षिक दिवस (Anual Day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार राय, विशिष्ट अतिथि युनिसेफ समन्वयक संजय भारती व सीआरपी सदानंद प्रजापति व अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार एवं कानन किस्कू उपस्थित हुए।



कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, विद्यालय शिक्षिका स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया एवं आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विधालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमे भारत नाटयम, संथाली एवं राजस्थानी नृत्य के अलावे देश भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर बच्चियों ने उपस्थित सबों का मन मोह लिया।

                   नृत्य प्रस्तुत करती बच्चियां

           स्वगत गान प्रस्तुत करती बच्चियां


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी भोला कुमार राय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र-छात्राओं का मानसिक व शैक्षणिक विकास में होता है। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। जो उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। वहीं प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने बच्चों में अनुशासन, संस्कार व स्वच्छता के प्रति जागरूक होने पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और अनुशासन व संस्कार सिखाने पर बल दिया।




मौके पर विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये छात्र-छात्राओं सिद्धि कुमारी, स्वाति कुमारी, मुकेश कुमार, प्रियांशी कुमारी, रागिनी, मुकेश, सोनम, परिधि, अनन्या एवं सुधीर को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

          कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका माया मरियम हंसदा, पूनम कुमारी, बीएड प्रशिक्षु श्रद्धा कुमारी, नेहा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में एसएमसी सदस्यों अध्यक्ष इंदु देवी, सारिका देवी, काजल देवी, सोनी देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, सरिता देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी एवं पत्रकार अख्तर इमाम समेत सैकड़ों की संख्या में अभिभावक मौजूद थे।


आज 07 फरवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

 

आज 07 :: 02 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

07फरवरी 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगा। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज अभिजीत मुहूर्त 12:13PM से 12:57 PM तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:51 AM से 11:13 AM तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे। आज षष्ठी तिथि को यशोदा जयंती मनाई जाती है। यह दिन भक्ति, मातृत्व भाव और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के स्मरण के लिए विशेष माना जाता है। यशोदा जयंती और कृष्ण पक्ष षष्ठी का संयोग इस दिन को मातृत्व, भक्ति और पारिवारिक सुख का प्रतीक बनाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया पूजन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शांति प्रदान करता है।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है। सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।

रवि योग का धार्मिक महत्व

आज रवि योग के प्रभाव से आपके सारे काम बन सकते हैं।  रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है। सूर्य के प्रभाव वाला ये योग बहुत ही प्रभावशाली है। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किए गए कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, अपितु ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। अतः इस योग में जो भी कार्य किए जाएं, वो सफल जरूर होते हैं। अतः रवि योग में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं ।

यशोदा जयंती

यशोदा जयंती भगवान श्रीकृष्ण की माता माता यशोदा के सम्मान में मनाई जाती है। इस दिन माता यशोदा की पूजा करने से संतान सुख, पारिवारिक प्रेम और घर में सुख-शांति बनी रहती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए पूजा करें। घर में बच्चों के कल्याण के लिए प्रार्थना करें। शनिवार होने के कारण शनि देव को तिल, तेल या काले वस्त्र दान करें। दिन भर सात्त्विक आचरण और संयम रखें।



आज का पंचांग : 07फरवरी 2026,दिन: शनिवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर  मास        :  माघ          पक्ष:  कृष्ण पक्ष          सूर्योदय  : 07: 06 AM, सूर्यास्त : 06:05 PM  तिथि :  षष्ठी 02:54 AM तक उपरांत सप्तमी          नक्षत्र : चित्रा 02:28 AM तक उपरांत स्वाति              राहुकाल : 09: 51 AM से 11: 13 AM तक            चन्द्रमा  :  कन्या राशि पर 01:21 PM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा                                        व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, यशोदा जयंती, शनिदेव पूजन दिवस



आज :: 07 :: 02 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज किसी बेसहारा व्यक्ति को ज़रूरी चीज़ें देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जब ज़िंदगी आपको गिराए, तो और भी मज़बूती से उठें और शक्तिशाली तरीके से चुनौतियों का सामना करें। अपने रिश्ते को दिलचस्प बनाए रखने का ध्यान रखें। अपनी लव लाइफ में रोमांस लाने की कोशिश करें। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपको पिछले निवेशों से रिटर्न मिलने के कारण आर्थिक समृद्धि का अनुभव होगा। मेडिकल स्टोर मालिकों को उम्मीद से ज़्यादा मुनाफा मिलेगा। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से विचार करें। काम पर लंबे समय से चली आ रही समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): निजी जीवन: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी भी समस्या को लेकर घबराने के बजाय, अपने प्रियजनों से सलाह लें। एक नया रोमांटिक रिश्ता शुरू होगा, जिससे आप खुश रहेंगे। शादीशुदा जोड़ों के लिए दिन अच्छा है; शाम को एक साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। आज आपका लकी रंग भूरा है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज पैसे उधार देने के बारे में फैसले बहुत सोच-समझकर ही लें। आपको नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। जल्दी सफलता पाने की चाह में गलत रास्ता न चुनें। दोपहर से पहले ज़्यादातर ज़रूरी काम पूरे करना उचित रहेगा। आप में से कुछ लोगों को आज सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद हो सकती है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): निजी जीवन: आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो आपकी रोमांटिक भावनाओं को समझता हो। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपकी लव लाइफ में एक रोमांटिक दिन रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपको पैसे से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प और जानकारी भरा कॉल आ सकता है जो निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगा। किसी भी विवादित संपत्ति के मुद्दे को शांति से सुलझाना आपके हित में होगा। आज, आप अपनी बेहतरीन प्रतिभाओं को दिखाकर अपने कार्यस्थल में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज उन लोगों से संपर्क करें जिनसे आपने लंबे समय से बात नहीं की है। आपकी मनोरंजन में रुचि रहेगी। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का प्लान बनाएंगी। अपने पार्टनर के प्रति ज़्यादा प्यार और स्नेह दिखाने की कोशिश करें। एक-दूसरे के लिए जो प्यार महसूस करते हैं, उसे फिर से जगाएं। सिंगल लोग दिन के आखिर में थोड़ा अकेलापन महसूस करेंगे। आज आपका लकी रंग हल्का नीला है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज बिज़नेस में बड़ा फ़ायदा होने की संभावना है। रिटेलर्स को अपने प्रोडक्ट्स में वैरायटी लानी चाहिए। वर्कप्लेस पर आप अपनी समझदारी और ज्ञान से स्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। नौकरी में अच्छी पोस्ट पर ट्रांसफर मिलने के चांस हैं।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): निजी जीवन: आज का दिन मिले-जुले रिएक्शन वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। दूसरों में कमियां ढूंढने की आदत जल्दी छोड़ने की कोशिश करें; यह आपके लिए अच्छा होगा। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी और सपोर्ट मिलेगा। एक अचानक मुलाकात आपको अपनी लव लाइफ के बारे में कन्फ्यूज कर देगी। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज पैसे से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा; धैर्य रखें। बिज़नेस में नए क्लाइंट मिल सकते हैं, जिससे प्रॉफिट बढ़ाने में मदद मिलेगी। आपके परफॉर्मेंस के आधार पर प्रमोशन मिलने की संभावना है, और आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप अपनी बुद्धि और समझदारी से लिए गए फैसलों में सफलता हासिल करेंगे। आप अपने दुश्मनों को खुद पर हावी नहीं होने देंगे; बल्कि, आप उन्हें हराने में सफल होंगे। विपरीत लिंग का कोई व्यक्ति आपके करीब आने की कोशिश कर सकता है। शादीशुदा लोगों के घरेलू जीवन के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग केसरिया है। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज धन प्राप्ति की संभावना है। फाइनेंस या निवेश से जुड़ी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप बिजनेसमैन हैं, तो आज आपके बिजनेस में कुछ नए बदलाव आएंगे, जिनसे आपको फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को जल्द ही जगह बदलने का अनुभव हो सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन ऐसा है जब आपको किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद आपके लिए जीवनदायिनी शक्ति का काम करेगा। आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को परिवार के दबाव में शादी से जुड़े फैसले नहीं लेने चाहिए। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपकी लव लाइफ मधुर रहेगी। आज आपका शुभ रंग भूरा है। आज आपका शुभ अंक 1 है। अप्रत्याशित स्रोत से आय होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस की गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह ज़रूर लें, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। सहकर्मी आपको किसी ऐसी चीज़ में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं जिसका आप हिस्सा नहीं बनना चाहते।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है। आज आपको अच्छे कपड़े पहनने में दिलचस्पी होगी। अगर आपको अपनी माँ की सेवा करने का मौका मिले, तो उसे हाथ से न जाने दें। आज आपकी लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। शादीशुदा लोग अपने घरेलू जीवन में प्यार भरे पल बिताएंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज आपको पैसे से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने बिजनेस से जुड़ा एक बहुत ही दिलचस्प और जानकारी भरा कॉल आ सकता है जो निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगा। आज आप अपनी बेहतरीन प्रतिभा दिखाकर अपने कार्यस्थल पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आपके आस-पास काफी हलचल रहेगी। घर पर जिम्मेदारियां बांटने के बारे में खुलकर बात करें। आपके माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें; इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। रोमांटिक रिश्ते में रहने वालों को छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। मशीनरी वगैरह से जुड़े बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी। आज काम की जगह पर कुछ रुकावटों के संकेत हैं, इसलिए सावधान रहें।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको भावनात्मक मुश्किलों का समाधान तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी। कुछ लोगों को शक होगा लेकिन वे उन्हें ज़ाहिर नहीं कर पाएंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक रिश्ते रहेंगे। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, वे आज खुश रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 7 है।आज आपकी इनकम संतोषजनक रहने की संभावना है। अगर बिजनेस मालिक अपने बिजनेस में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें थोड़ा और इंतज़ार करना चाहिए। काम की जगह पर सलाह लेने में हिचकिचाएं नहीं। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अपनी पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आप भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेंगे। आपकी ज़िंदगी में किसी नए व्यक्ति के आने से आप अपने बारे में पॉजिटिव महसूस करेंगे। आज आपके दुश्मन हार जाएंगे। अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करें। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, वे बहुत क्रिएटिव रहेंगे। आज आपका लकी रंग ग्रे है। आपका लकी नंबर 8 है।आपको कहीं से अचानक वित्तीय लाभ या तोहफे मिल सकते हैं। बिजनेस मालिक अपने बिजनेस से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप किसी अथॉरिटी वाली पोजीशन पर हैं, तो अपने कर्मचारियों के प्रति नरम व्यवहार बनाए रखना सबसे अच्छा है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज ज़्यादा हावी होने की कोशिश न करें। सोशल सर्कल में सभी से संपर्क बनाए रखने की कोशिश करने से आप लोकप्रिय होंगे। जो लोग अविवाहित हैं, वे आज किसी की ओर आकर्षित महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों का घरेलू जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें। यह आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का सही समय है। युवाओं को ऑनलाइन प्लेसमेंट के मौके ढूंढने चाहिए। सेना विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखने की ज़रूरत है।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷