गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर खड़े प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बिजय सिंह बिरुआ ने सभी प्रत्याशियों को आज उनका चुनाव चिन्ह प्रदान किया।
बता दें कि गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन के दौरान कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें स्क्रूटनी के दौरान एक प्रत्याशी दयानंद निरंजन के नाम निर्देशन पत्रों में त्रुटि रहने के कारण उनका नामांकन रद्द हो गया था। शेष बचे 19 प्रत्याशियों में नाम वापसी के तीन प्रत्याशियों जीवन दास, पप्पु रजक एवं बृजमोहन तुरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। जिसके बाद चुनावी मैदान में कुल 16 प्रत्याशी डटे हुए है। जिनमे दो महिला और 14 प्रत्याशी शामिल थे। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने उन सभी प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह प्रदान किया।
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
अनिल कुमार दास एयर कंडिशनर
अर्जुन बेठा छड़ी
कामेश्वर पासवान चूड़ियां
कृष्णा तुरी बैटरी टॉर्च
गोविन्द तुरी बेंच
गौरव कुमार बिस्कुट
नागेश्वर दास बक्सा
पंकज कुमार सागर ईंट
प्रकाश कुमार दास बाल्टी
प्रदीप पासवान कैमरा
प्रमिला मेहरा कारपेट
फूल देवी सीसीटीवी कैमरा
बनारसी लाल दास चपाती रोलर
योगेश्वर महथा चिमनी
शैलेन्द्र कुमार चौधरी नारियल फार्म
समीर राज चौधरी कम्प्यूटर माउस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें