गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह पुलिस के लिये शनिवार का दिन काफी उपलब्धियों भरा रहा। खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ के तराई क्षेत्र भालकी पहाड़ी के कानेडीह के समीप नक्सलियों द्वारा गड्ढे में छिपाकर रखी गयी हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। जिसमें हथियार, गोला, बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां शामिल है। उक्त जानकारी शनिवार को आरक्षी अधीक्षक डाॅ बिमल कुमार एवं 154 बटालियन के कमांडेट सुनीलदत्त त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता कर दी।
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया किप्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार एवं कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन एवं सीए तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया। उक्त प्लान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह द्वारा संयुक्त अभियान का संचालन किया गया।
अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बीडीडीएस टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गड्ढे में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस को बरामद सामग्रियों में :-
303 बोल्ट एक्शन सिंगल शॉर्ट राइफल (303 BOLT ACTION SINGLE SHOT RIFLE) - 11 पीस।राइफल (22 RIFLL) 09 पीस। ग्रेनेड (GRANDE) 06 पीस। एसएलआर ग्रेनेड प्रोजेक्टर (SLR GRANDE PROJECTOR) 01 पीस। एएमएन बॉक्स (AMN BOX) 01 पीस। चार्जर क्लिप (CHARGER CLIP) 30 पीस। इलेक्ट्रिक कॉपर वायर (ELECTRIC COPPER WIRE) 02 बंडल शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें