बड़ी संख्या में कोरोनो पोजेटिव मिलने से गिरिडीह वासियों में दहशत
गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरिडीह सदर प्रखंड में 5 , बेंगाबाद प्रखंड में 1 , डुमरी प्रखंड में 1 ,पीरटांड़ प्रखंड में 4 एवं राजधनबार प्रखंड में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।
स्वास्थ्य विभाग की अलग अलग टीम सभी पॉजिटिव मरीज को लाने के लिए रवाना हो गई है। सभी का इलाज कोविड अस्पताल बदडीहा में चलेगा। उन्होंने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी है।
इधर गिरिडीह डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी कंटेन्मेंट जोन में कर्फ़्यू लगाने का आदेश सम्बन्धित तीनो अनुमंडल पदाधिकारी को दिया है। सभी स्थानों का सेनेटाइजेशन काभी आदेश दिया है।
गिरिडीह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। 20 मरीज स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि शेष का इलाज चल रहा है।
सभी 18 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बदडीहा स्थित एएनएम हॉस्टल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
सदर प्रखंड से मिले 5 मरीज
सदर प्रखंड के महुआटांड़, बंशीडीह, हजारीबाद, एसएच और चुंजका से एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इन इलाकों में मिले मरीज 18 से लेकर 30 की उम्र के हैं।
धनवार प्रखंड में मिले 7 मरीज
बुधवार को आए रिपोर्ट में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज धनवार में मिले हैं। इन मरीजों में 5 महिला भी शामिल है। धनवार के कटारियाटांड में 3 मरीज है, जबकि केंदुआ, जेरुआडीह, जेमाडीह और तुलमलकी से एक एक पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
पीरटांड़ प्रखंड में 4 पाये गये हैं
प्रखंड के कर्णपुरा से 3 और पालगंज के कपारडीह में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
डुमरी और बेंगाबाद प्रखंड से एक-एक कोरोना मरीज
बेंगाबाद प्रखंड के पतरोडीह में एक युवक और डुमरी प्रखंड के खुदिसार में एक 38 वर्षीय शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।