सोमवार, 29 जून 2026

आज 29 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 29 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

29 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार दिन है। पूर्णिमा तिथि कल 30 जून को अहले सुबह 05:26 AM तक रहेगा उसके उपरांत प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ होगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:35 AM से 12:29 PM तक रहेगा। आज सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेगा। ग्रहों की यह स्थिति दिन के स्वभाव और मानसिक ऊर्जा को समझने में ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज पूरा दिन और रात पार कर नक्षत्र मूल कल 30 जून की सुबह 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगा उसके उपरांत पूर्वाषाढ़ा। शुक्ल योग दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, उपरांत ब्रह्म योग प्रारंभ होगा। आज शुद्ध ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि का व्रत और स्नान किया जाएगा। सोमवार के दिन पूर्णिमा होने से आज के दिन शिव आराधना और चंद्रमा को अर्घ्य देने का फल कई गुना बढ़ जाता है। आज के दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना और दान-पुण्य करना बेहद श्रेष्ठ माना गया है। पूर्णिमा को धार्मिक अनुष्ठान, व्रत, स्नान, दान और पूजा-पाठ के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा, वट पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा उपवास जैसे धार्मिक अवसर भी पड़ रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना से जुड़ा माना जाता है। ऐसे में शिव पूजा, मंत्र जाप और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए यह दिन कई लोगों के लिए विशेष महत्व रख सकता है।


आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


ज्येष्ठ पूर्णिमा

हिन्दू पंचांग में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. यह तिथि न केवल ज्येष्ठ मास का समापन करती है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद फलदायी मानी जाती है. इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून 2026, सोमवार के दिन पड़ रही है. यह दिन दान-पुण्य, गंगा स्नान और भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष माना गया है. पूर्णिमा अत्यंत शुभ और पवित्र तिथि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा की तिथि पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं में पूर्ण होते हैं। पूर्ण कलाओं के साथ चंद्रमा के उदित होने से मन की शांति और आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलते हैं. ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किसी पवित्र नदी या तीर्थ स्थल पर स्नान करने का विशेष फल मिलता है. यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके पश्चात अपनी क्षमतानुसार अन्न, वस्त्र और गुड़ का दान करें.  माना जाता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय फल देता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है. प्रातः काल उठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विधिवत पूजन करें. सत्यनारायण कथा का पाठ करना इस दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. रात्रि के समय चंद्रमा को कच्चे दूध और गंगाजल से अर्घ्य दें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है,  सुख-शांति बढ़ती है. धन प्राप्ति के लिए इस दिन माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर उन्हें खीर का भोग लगाएं.



आज का पंचांग : 29 जून 2026,दिन: सोमवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:23 PM    तिथि : पूर्णिमा 05:26 AM तक उपरांत प्रतिपदा    नक्षत्र : मूल 04:03 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा        राहुकाल :07::11 AM से 08:: 55 AM तक          चन्द्रमा  : धनु राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, ज्येष्ठ पूर्णिमा, कबीर जयंती



आज :: 29 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : चंद्रमा के नवम भाव में होने से परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. परिजनों के साथ वाद-विवाद की संभावना है, जिससे मन अशांत रहेगा. शांत रहें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर काम का दबाव रहेगा. समय पर टारगेट पूरा न होने से अधिकारी वर्ग नाराज हो सकता है. व्यापार में आज कोई बड़ा निवेश या निर्णय न लें. करियर और शिक्षा: छात्रों का मन आज पढ़ाई से उचट सकता है. एकाग्रता की कमी रहेगी. कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने गुरु या बड़ों से सलाह लें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है. शारीरिक कमजोरी का अनुभव होगा. योग का सहारा लें. आर्थिक स्थिति: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मासिक बजट बिगड़ सकता है. आज वित्तीय जोखिम लेने से पूरी तरह बचें. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी दिख सकती है. लव पार्टनर्स को भी एक-दूसरे की बातों को दिल से लगाने से बचना चाहिए. उपाय: आज यात्रा टाल दें. सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा. हालांकि, दोपहर के बाद आलस्य के कारण घर में कुछ कहासुनी हो सकती है. विवादों से दूर रहें. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर सुबह का समय बेहद शानदार है. आपके काम की तारीफ होगी और विरोधियों पर जीत मिलेगी. ज़रूरी काम दोपहर से पहले निपटा लें. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए सुबह का समय अध्ययन के लिए उत्तम है. दोपहर बाद पढ़ाई में मन लगाने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद ऊर्जा में कमी और सुस्ती महसूस हो सकती है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. आर्थिक स्थिति: नौकरी और बिजनेस से धन लाभ के योग हैं. बस गुस्से में आकर कोई बड़ा वित्तीय फैसला न लें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन का पहला भाग अनुकूल है. दोपहर के बाद पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें. उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. क्रोध आने पर गहरी सांस लें और मौन रहें. शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हल्का पीला



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा के सप्तम भाव में रहने से परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है. मन में नकारात्मक विचारों को स्थान न दें. व्यापार और नौकरी: आज किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस डील की शुरुआत न करें. हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रुओं का पर्दाफाश होगा और आप उन पर हावी रहेंगे. करियर और शिक्षा: उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन थोड़ा कमजोर है. एकाग्रता की कमी महसूस होगी. स्वास्थ्य: सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है. सिरदर्द या पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है. उचित आराम करें. आर्थिक स्थिति: आज धन लाभ के योग सीमित हैं. बड़े वित्तीय लेन-देन या निवेश को फिलहाल टाल देना ही समझदारी होगी. प्रेम जीवन: लव लाइफ में सुबह थोड़ा तनाव रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद का समय शानदार रहेगा. दोस्तों या पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा (दूब) अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं. शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: लाल



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज भावुकता में बहकर कोई फैसला न लें, नहीं तो घर का माहौल प्रभावित हो सकता है. व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे. माता-पिता से विवाद न करें. व्यापार और नौकरी: काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी. दोपहर बाद काम समय पर न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और दिन अच्छा बीतेगा. हालांकि, दोपहर बाद कुछ भावनात्मक विचारों के कारण ध्यान भटक सकता है. स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. बस मानसिक तनाव और चिड़चिड़ेपन को अपने स्वास्थ्य पर हावी न होने दें. आर्थिक स्थिति: अचानक आई यात्रा या घरेलू जरूरतों के कारण खर्च बढ़ सकता है. बजट को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करें. प्रेम जीवन: लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. अपने चिड़चिड़े स्वभाव के कारण रिश्ते में कड़वाहट न आने दें. उपाय: शाम के समय एक गिलास जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा के पंचम भाव में होने से पारिवारिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा. घर के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान संयम रखें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है. व्यापार और नौकरी: बिजनेस के लिए दिन सामान्य है. किसी पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए बड़ों या अनुभवी लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है. नया टारगेट मिल सकता है. करियर और शिक्षा: दिमाग में कुछ भ्रम की स्थिति रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी. छात्र वर्ग को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी. स्वास्थ्य: काम के दबाव और पारिवारिक तनाव के कारण सिरदर्द या थकान की शिकायत हो सकती है. योग और प्राणायाम करें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा. अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे बजट डगमगा सकता है. बड़े लेन-देन से बचें. प्रेम जीवन: दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी अनबन हो सकती है. हालांकि, दोपहर के बाद दोस्तों के साथ मुलाकात से मन हल्का और प्रसन्न होगा. उपाय: शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का नीला



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे, जिससे परिवार के साथ किसी पर्यटन या यात्रा की योजना बन सकती है. हालांकि, क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है. व्यापार और नौकरी: बिजनेस के क्षेत्र में आज का दिन बेहद मुनाफे वाला है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे. करियर और शिक्षा: सुबह का समय पढ़ाई के लिए बेहतर है, लेकिन दोपहर बाद मन में कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं. विद्यार्थियों को एकाग्रता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. स्वास्थ्य: सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा. मौसमी बीमारियों या थकान की आशंका है. मानसिक शांति के लिए ध्यान (Meditation) करें. आर्थिक स्थिति: व्यापार से अच्छा धन लाभ होगा, लेकिन दोस्तों या मनोरंजन पर अधिक खर्च होने से बजट प्रभावित हो सकता है. प्रेम जीवन: बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. गुस्से में आकर पार्टनर से ऐसी बात न कहें जिससे रिश्ते में दूरी आए. उपाय: सुबह तांबे के लोटे में जल और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें. शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: रुपहला (सिल्वर)



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे पारिवारिक माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा. घर की साज-सजावट में बदलाव करेंगे. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है. नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल है. कठिन विषयों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी. करियर को लेकर बनाई गई नई योजनाएं सफल होंगी. स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत उत्तम रहेगी. किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. मानसिक रूप से खुद को शांत और स्थिर महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत लाभदायक है. भविष्य के निवेश के लिए आप सही योजना बना पाएंगे और धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे. प्रेम जीवन: लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा. पार्टनर के प्रति आपका सम्मान और झुकाव बढ़ेगा, जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी. उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें. शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: ग्रे



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा के दूसरे भाव में रहने से पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. माता का विशेष सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक रहेगा. व्यापार और नौकरी: आज भाग्यवृद्धि के मजबूत योग हैं. व्यापार में नई ऊंचाइयों को छुएंगे. नौकरीपेशा जातकों के सभी कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरे होंगे. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों में पढ़ाई को लेकर एक नया उत्साह देखा जाएगा. करियर के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ संकेत मिल सकता है. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य शानदार रहेगा. किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं, जिससे आध्यात्मिक शांति मिलेगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ है. धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. विदेश में रहने वाले किसी करीबी से शुभ समाचार मिल सकता है. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा. उपाय: सुबह उठकर माता के चरण स्पर्श करें और मंदिर में दीपक जलाकर दिन की शुरुआत करें. शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज सुबह के समय स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट रह सकती है, जिससे परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है. लेकिन दोपहर के बाद परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए दोपहर के बाद का समय अत्यधिक लाभकारी रहेगा. कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. नौकरी में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. करियर और शिक्षा: सुबह के समय पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है. दोपहर के बाद स्थितियां अनुकूल होंगी और आप अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर होंगे. स्वास्थ्य: सुबह थोड़ी सुस्ती या मानसिक थकान रह सकती है, लेकिन दोपहर बाद आप पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति: दिन की शुरुआत में धन की तंगी महसूस हो सकती है, इसलिए सुबह बड़े फैसले न लें. दोपहर बाद अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन: सुबह पार्टनर्स के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन शाम को कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने से सब कुछ ठीक हो जाएगा. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पर्पल



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा के द्वादश भाव में होने से दिन घूमने-फिरने और पर्यटन में बीतेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यापार और नौकरी: नौकरी और बिजनेस में आज का दिन संभलकर चलने का है. सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों में बाधा आ सकती है. किसी भी तरह के शॉर्टकट या अनैतिक काम से दूर रहें. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपने लक्ष्य से भटकने से बचना होगा. करियर को लेकर आज कोई बड़ा या जल्दबाजी में निर्णय न लें, सही समय का इंतजार करें. स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन बाहर के खान-पान और जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, चोट लगने का भय है. आर्थिक स्थिति: यात्रा और मनोरंजन पर अधिक खर्च होने के कारण बजट प्रभावित हो सकता है. वित्तीय लेन-देन में सोच-समझकर कदम उठाएं. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. सुबह का समय रोमांटिक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद बातचीत करते समय अपनी वाणी में कड़वाहट न आने दें. उपाय: शिवजी को जल चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध या सफेद वस्तु का दान करें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा आज आपके एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. बच्चों की किसी सफलता या उपलब्धि से परिवार का नाम रोशन होगा. यात्रा के योग हैं. प्रेम जीवन: लव लाइफ और दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहद शानदार है. यदि पार्टनर के साथ कोई पुराना मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त हो जाएगा. व्यापार और नौकरी: बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च पद या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन बेहद फलदायी है. पढ़ाई में मन लगेगा और आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत रहेगी. आज आप सुख-सुविधाओं, नए वस्त्रों या आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं. वाहन सुख मिलने की भी संभावना है. स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को पूरी तरह स्वस्थ और तनावमुक्त पाएंगे. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा. उपाय: सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा केसर मिलाएं और सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें. शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: ऑरेंज



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा के दशम भाव में रहने से घर के सभी कार्य समय पर पूरे होंगे. हालांकि, परिवार में शांति बनाए रखने के लिए किसी भी सदस्य के साथ अनावश्यक बहस या तर्क-वितर्क से बचें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी और आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे. हालांकि, आज किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस की शुरुआत करने से बचें. करियर और शिक्षा: नौकरी बदलने का विचार फिलहाल टाल दें. छात्रों को दोपहर तक पढ़ाई में ध्यान लगाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद का समय बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. आप शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में सतर्क रहें. आज स्टॉक मार्केट, सट्टेबाजी या किसी भी जोखिम भरे कार्य में निवेश न करें. बड़ा वित्तीय निर्णय विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही लें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा. किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. उपाय: सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें और किसी गरीब को सफेद मिठाई का दान करें. शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हल्का पीला



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷