शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज 29 अगस्त ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 29:: 08 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

29अगस्त 2026 : आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। कृष्ण पक्ष की शुरुआत का यह समय धार्मिक दृष्टि से आत्ममंथन, साधना और पहले से चल रहे कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। दिन की शुरुआत में पूजा-पाठ या ध्यान के लिए समय निकालना भी उपयोगी हो सकता है। आज के दिन अशून्य शयन व्रत भी किया जाएगा। माना जाता है कि अगर पति यह व्रत रखे तो वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र और धृति योग भी रहेगा। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और सुकर्माण योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में है, जिसके स्वामी शनिदेव होते हैं। आज शनिवार है, जिसे शनि देव की आराधना और अनुशासन से जोड़ा जाता है। इस दिन धैर्य के साथ अपने जरूरी काम पूरे करना, सेवा करना और जल्दबाजी से बचना धार्मिक मान्यताओं में अच्छा माना गया है। खासकर ऐसे कार्य जिनमें निरंतरता और जिम्मेदारी की जरूरत हो, उन्हें व्यवस्थित ढंग से करना बेहतर रहेगा। पंचांग केवल शुभ-अशुभ समय जानने तक सीमित नहीं है। कृष्ण पक्ष की शुरुआत, शनिवार का संयमपूर्ण स्वभाव और वर्षा ऋतु का वातावरण मिलकर दिन को थोड़ा धीमे और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का संकेत देते हैं। इसलिए आज बड़े फैसलों से ज्यादा धैर्य, अनुशासन और जरूरी कामों को सही क्रम में पूरा करने पर ध्यान देना आपके दिन को बेहतर बना सकता है।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



अशून्य शयन व्रत

अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जायेगा। चातुर्मास के चार महीनों के दौरान प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि को यह व्रत किया जाता है। यहां एक बात यह समझ लेते है कि- द्वितीया तिथि में रात को चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर अशून्य शयन व्रत का पारण किया जाता है और द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर लग जायेगी और कल सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। यानि द्वितीया तिथि में चंद्रोदय आज ही होगा। लिहाजा अशून्य शयन व्रत आज ही किया जायेगा। अशून्य शयन द्वितिया का अर्थ है- बिस्तर में अकेले न सोना पड़े। जिस प्रकार स्त्रियां अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिये करवाचौथ का व्रत करती हैं, ठीक उसी तरह पुरुषों को अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिये यह व्रत करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार अशून्य शयन द्वितिया का यह व्रत पति-पत्नी के रिश्तों को बेहतर बनाने के लिये बेहद अहम है। इस व्रत में श्री हरि विष्णु जी तथा लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है, विष्णु जी की आरती का पाठ इस दिन अवश्य करना चाहिए। दरअसल शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु का शयनकाल होता है और इस अशून्य शयन व्रत के माध्यम से शयन उत्सव मनाया जाता है। गृहस्थ पति को यह व्रत अवश्य करना चाहिए। 

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा

श्रावण पूर्णिमा के बाद शुरू होने वाला यह नया पक्ष आध्यात्मिक साधना, आत्मचिंतन और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। शनिवार होने के कारण शनि देव की आराधना का भी विशेष महत्व रहेगा।भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि धार्मिक दृष्टि से शांत और साधना प्रधान मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और अपने इष्ट देव की पूजा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

शनिवार का धार्मिक महत्व

शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन तिल का दान, पीपल पूजा और शनि मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन की बाधाएं कम होती हैं और कार्यों में स्थिरता आती है। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और शनि देव का ध्यान करें। सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शनि मंत्र या “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को दान और भोजन कराएं। शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।



आज का पंचांग : 29अगस्त 2026, दिन: शनिवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948      ऋतु :  वर्षा                    मास        :  भाद्रपद      पक्ष  : कृष्ण पक्ष              सूर्योदय  :05:57 AM, सूर्यास्त : 06:46 PM        तिथि : प्रतिपदा 09:56 AM तक उपरांत द्वितीया    नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 03:42 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा।                                                      राहुकाल : 09::10 AM से 10::46 AM तक।        चन्द्रमा  : कुंभ राशि पर 09:37 PM तक उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।                                          व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, अशून्य शयन व्रत

        

                                         

आज :: 29:: 08 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि वाले छोटे भाई की संगत पर नजर रखें. सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में कोर्ट-कचहरी के विवाद सुलझते नजर आएंगे. बात करें बिजनेसमैन की तो आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपके यश में भी बढ़ोत्तरी होने की प्रबल संभावना है.वर्कस्पेस पर किसी कार्य को पूरा करने में टीम और सीनियर का पूर्ण सहयोग मिलेगा.जॉब करने वाले लक्ष्य की ओर लगातार प्रयासरत रहे, बहुत जल्दी आपको सफलता हासिल होगी.फैमिली में आपके रिश्तों में भरपूर गरमाहट रहेगी.स्टूडेंट्स का पूरा ध्यान अपने गोल पर रहेगा तो निश्चित तौर पर शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.लव और लाइफ के साथ बातचीत करते समय व्यवहार में सरलता रखें. अचानक से ट्रैवलिंग की प्लैनिंग बन सकती है.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :आज वृषभ राशि वाले फाइनेशियली स्ट्रॉग रहेंगे.बिजनेस में फैमिली का पूर्ण सर्पोट मिलेगा, जिससे आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल होंगे.बिजनेसमैन के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, आप व्यापारिक काम पूरे करने के बाद निजी जीवन के काम करते हुए नजर आएंगे.जॉब करने वालों के सक्सेस में उनके को-वर्करस का अहम रोल होगा, अपने को-वर्करस के आभारी रहे .वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क से आप सभी को अपनी और आकृर्षित करने में सफल होंगे .ऑफिस की बात करें तो को-वर्कर के साथ आपका तालमेल बेहतरीन होगा.लव और लाइफ के लिए आप कोई मंगहा गिफ्ट ले जा सकते है.फैमिली में बाहर से आए हुए रिश्तेदार के साथ समय व्यतीत करेंगे. सेहत को लेकर दिन आपके अनुकूल रहेगा.स्टूडेंट्स को पढ़ाई करने के साथ-साथ कुछ आउटडोर एक्टिवीटी भी करनी होगी, इससे वह मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर फिट रहेंगे.सोशल लेवल पर काफी दिनों से आ रही दिक्कतों का खात्मा होगा.खिलाड़ी की उनके फिल्ड में दिलचस्पी बनी रहेगी, इसी कारण वो फिट रहेंगे.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :  मिथुन राशि वालों का आत्म-सम्मान व आत्म- साहस.  सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपको मेहनत के अनुरूप ही फल प्राप्त होगा .जो बिजनेसमैन नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है, उन्हें अब इस ओर प्लैनिंग शुरु कर देना चाहिए और बिजनेस का श्रीगणेश भी कर देना चाहिए.वर्कस्पेस पर करियर को लेकर आप गंभीर हो सकते है जो आपके लिए बेहतर रहेगा.जॉब करने वालों को मन लगाकर कार्य करें, ताकि संस्थान उनकी उपयोगिता को समझ सके.लव और लाइफ का आपको जीवन के हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा.फैमिली में आप अपने मन में चल रही बात को शेयर कर सकते है, जिससे आपके दिल का भार कम होगा.आपको घर के नियमों के अनुसार ही अपनी दिनचर्या को बनाना होगा, माता-पिता की बातों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा वह नाराज हो सकते हैं.सेहत के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. सोशल लेवल पर आप कुछ नई पहल की शुरुआत कर सकते है.स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ सीखने वाला रहेगा .



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज कर्क राशि वाले खर्च रहें सावधान.बिजनेस में ठोस कदम न उठाने के कारण आपको हानि का सामना करना पड़ेगा.बिजनेसमैन को कस्टमर की डिमांड के अनुसार माल स्टोर कर लेना चाहिए.जॉब करने वालों को अपने ऑफिस में जरुरी दस्तावेज अपने पास रखते हैं, उनको सुरक्षा बढ़ा देनी चाहिए.सेहत के मामले में अस्थमा से पीड़ित मरीज को सावधानी रखने की जरूरत है.   सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर पर आपका कोई कार्य आपके लिए खतरे की घंटी बजा सकता है.फैमिली में अपनापन और प्यार की कमी झलकेगी.लव और शादीशुदा लाइफ  में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. स्टूडेंट्स को कुछ दिक्कतें फेस करनी पड़ेगी.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि वालों को बड़ी बहन से सम्पर्को में मजबूती आएगी.   सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपका तजुरबा आपको सफलता दिलाएगा.बिजनेसमैन संपत्तियों में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, ऐसा करना बिजनेस के लिए उचित रहेगा.वर्कस्पेस पर वर्कलोडज्यादा होने से आप ऑफिस में बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहेंगे.जॉब करने वालों को को अंत भला तो सब भला, इस विचारधारा के साथ काम करना है, सब अच्छा होगा इसलिए चिंता मुक्त रहिए.लव और लाइफ की जरुरतों को समझे . उनके इमोशन का आदर करें.फैमिली में आपकी मेहमनत  से काफी दिनों से अटके हुए कार्य पूरे होंगे.समाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने से आपके चेहरे पर खुशी आएगी.पाचन की समस्या से आप परेशान रहेंगे, जंक फूड को अपने खान-पान की लिस्ट से हटाना आपके लिए बेहतर रहेगा.संगीत में रुचि रखने वालों को रियाज पर ध्यान देना होगा, संगीत आपको आगे बढ़ने के कई अवसर प्रदान कर सकता है.स्टूडेंट्स का प्रदर्शन सभी के दिलों में आपकी अमिट छाप छोड़ेगा. सभी आपके प्रदर्शन की तारिफ करेंगे .



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : बिजनेस में पुराने आउटलेट से अच्छी अर्निंग की अपेक्षा पूर्ण होगी.अगर आप नया आउटलेट ऑपन करना चाहते है, तो सुबह 7.00 से 8.00 और शाम 5.00 से 6.00 बजे के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा .बिजनेसमैन को कस्टमर की ओर से अच्छा फीडबैक प्राप्त होगा, उनके कार्य की कस्टमर द्वारा सराहना की जाएगी.वर्कस्पेस पर आप अपने सारे काम समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे.जॉब करने वालों को अपने काम को परफेक्ट रखिए और अपने अधिकारियों के साथ संवाद बनाए रखिए.सोशल लेवल पर किसी बात को लेकर आप अपसेट हो सकते है .लव और शादीशुदा लाइफ  के लिए समय निकाले .पारिवारिक वातावरण आज के दिन सामान्य रहने वाला है, इसलिए इस दिन को अच्छे से हंसी-खुशी बिताने का प्रयास करें.रिजल्ट खुशियों की नई सोगात लेकर आएगा .सेहत को लेकर आपकी कुछ टेंशन दूर होगी.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि वाले सोशियलि ऐक्टिव रहेंगे.सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में प्रोडक्ट डिपाटमेंट को नए सिरे से प्लैनिंग कर सफलता हासिल करेंगे .ग्रहों की स्थिति बिजनेसमैन के लिए शुभ संकेत लेकर आई हैं, जिसकी वजह से उन्हें पुराने धन निवेश से वर्तमान में लाभ की प्राप्ति होगी.कार्यस्थल पर आपको मन लगाकर काम करने की जरूरत है.जॉब करने वालों को को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, इसलिए मेहनत अधिक देखकर बिलकुल भी घबराए नहीं .फैमिली के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किसी रिश्तेदार के यहां जाने की प्लानिंग बन सकती है.लव और लाइफ का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा.खिलाड़ी प्रैक्टिस में पसीना बहाएंगे. 



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि वालों के अनसुलझे मामलो में समस्या आएगी.   बिजनेस में बिना रिसर्च के किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए घाटे का सौदा होगा.सरकारी नियमों का पालन करते हुए ही बिजनेस का संचालन करें, नियमों का उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड के भागीदार हो सकते हैं. जॉब की तलाश करने वालों को  लक के भरोसे नहीं बैठे जॉब के अपने प्रयास को जारी रखें सफलता आपके कदम चूमेगी.जॉब करने वालों को को वर्कप्लेस पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, लोग आस्तीन का सांप बनकर बॉस के पास लोग गलत फीडिंग पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं.सोशल लेवल पर नेगेटिव सोच आपके लिए दिक्कत कर सकती है . फैमिली में आप द्वारा कही गई कड़वी बातें किसी को ऑपिजिट खड़ा कर सकती है.लव और लाइफ के साथ डिनर की प्लानिंग कैंसल होने से महौल गरमा-गरम हो सकता है.थॉयराइड के बढ़ने की समस्यां से आप परेशान रहेंगे.खिलाड़ियों का अपने गोल से ध्यान भटक सकता है. 



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि वालों की बिजनेस पार्टनर से बहस हो सकती.बिजनेस में आपके हाथ मुनाफा लगेगा जिसे आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए निवेश के रूप में लगाएंगे.बिजनेसमैन के लिए दिन की बात करें तो, दिन राहत भरा है क्योंकि बिजनेस से संबंधित पिछली समस्याओं से राहत मिलेगी.सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से जॉब करने वालों को अन्य जगह से अच्छे पैकेज के ऑफर मिल सकते है.जॉब करने वालों को को अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स को मजबूत करना है, ज्यादा से ज्यादा लोगों के सं पर्क में रहने के प्रयास करें.सोशल लेवल पॉलीटिकल ट्रैक पर कन्वर्ट हो सकता है.नेगेटिव सोच आपकी प्रगति में बाधक बन सकती है, ऐसे में किसी के प्रति मन में हीन भावना को न आने दें.लव और लाइफ के सुखद क्षण बितेंगे .सेहत को लेकर आप अपना रुटिन चेक-अप करवाते रहें.स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर तनावपूर्ण स्थिति में रहेंगे.



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि वालों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा.सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस स्टेटस मजबूत होने से मार्केट में आपका ही मेन और फेम होगा .बिजनेसमैन को पुनः गति में लाने के लिए प्लैनिंग करें यदि नए पार्टनर जोड़ने के विचार में हैं, तो उनकी  मीटिंग हो सकती है.कार्यस्थल पर आ रही चुनौतियों को आप आसानी से हैंडिल कर लेंगे .जॉब के लिए प्रयासरत बेरोजगार  को टेस्ट के लिए तैयारी में कमी नहीं रखनी है.फैमिली में किसी के साथ पूराने मतभेद दूर होंगे .लव और शादीशुदा लाइफ  में दिन सुकून भरा रहेगा .आपकी किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, जिनसे मिलने के बाद मन प्रसन्न चित्त रहेगा. बढ़ता वजन आपकी चिंता बढ़ाएगा बाहर के खाने से परहेज रखें. 



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ.सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेस में आपको किसी नई नई कंपनी का ऑफर मिल सकता है .बिजनेसमैन को अपने बिजनेस पर बागडोर अपने हाथ में ले लेनी चाहिए.जॉब करने वालों को को यदि ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करने का मौका मिले, तो बिल्कुल भी पीछे न हटे, टीम वर्क के साथ काम करना लाभप्रद रहेगा.वर्कस्पेस पर आ रही दिक्कत को आप आसानी से स्लॉव कर लेंगे .फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होने से आपके चेहरे पर खुशियां आएगी. एग्जाम में कठिन मेहनत से सफलता आपके हाथ लगेगी. सामाजिक कार्यक्रम पर आपका झुकाव धार्मिक की तरफ बढ़ सकता है. धन खर्च होने की संभावना बन सकती है. आलस्य आपके बने हुए कार्य को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको कठोर मेहनत को महत्व देना होगा.भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लाइफ पार्टनर के सहयोग किसी बड़े सामान की खरीदारी कर सकते हैं.सेहत के मामले में दिन आपके फेवर में रहेगा .



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि वालों की मां की सेहत खराब हो सकती है.पार्टनरशिप बिजनेस में आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा.बिजनेसमैन को दौरान अलर्ट तो रहना ही है साथ ही कुछ ठोस रणनीति बनाने पर फोकस करना है मार्केट में लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं.वर्कस्पेस पर दोहराई गई गलतियों के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.जॉब करने वालों को कर्कप्लेस पर जरुरी मीटिंग लेते समय सभी की राय को सुनकर ही निर्णय लें.फैमिली में कुछ दिक्कत होने से आप परेशान रहेंगे.लव और शादीशुदा लाइफ  में किसी के बहकावें में आ सकते है.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷