आज 30:: 09 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
30 सितंबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मबुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर भरणी नक्षत्र और वज्र योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी तिथि को पंचांग की दृष्टि से विशेष रूप से देखा जाता है। आज तिथि दोपहर में बदल रही है, इसलिए किसी तिथि-आधारित पूजा या धार्मिक कार्य की योजना बनाते समय 2:56 PM का समय ध्यान में रखना उपयोगी रहेगा। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज बुधवार है, जिसे परंपरागत रूप से बुध ग्रह से जोड़ा जाता है। बुधवार को बुद्धि, संवाद, सीखने और व्यवस्थित सोच से संबंधित गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए आज जरूरी कामों में स्पष्ट संवाद और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना दिन को व्यवस्थित रखने में मदद कर सकता है। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वज्र योग रहेगा। आज भरणी नक्षत्र 07:36 AM तक रहेगी इसके बाद पूरा दिन, पूरी रात पार गुरुवार सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा उसके उपरांत रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा।
आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
पितृ पक्ष चतुर्थी श्राद्ध
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पितृ पक्ष के दिनों में आने के कारण धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस समय लोग अपने पूर्वजों का स्मरण कर तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। आज चतुर्थी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। यानि जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को हुआ हो। इस दिन श्राद्ध करने से व्यक्ति को शत्रुओं से होने वाले अहित का पहले से ही ज्ञान हो जाता है और वह सतर्कता पूर्वक अपना काम करता है। अश्विन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि और पितृ पक्ष का यह संयोग लोगों को श्रद्धा और सेवा भाव का महत्व याद दिलाता है। इस दिन पूजा-पाठ, दान और शांत मन से किए गए कार्यों को शुभ माना गया है। इस तिथि वालों को श्राद्ध करके लाभ जरूर उठाना चाहिए। बुधवार का दिन होने से भगवान गणेश की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और शांत मन से किए गए धार्मिक कार्य परिवार में सकारात्मकता और मानसिक शांति बनाए रखने में सहायक होते हैं। आज प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश और अपने पितरों का स्मरण करें। तर्पण और दान करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें। घर में दीपक जलाकर शांति और सुख की प्रार्थना करें। गणेश मंत्र या धार्मिक पाठ का जाप करना लाभकारी माना जाता है।
आज का पंचांग
दिनांक : 30 सितंबर 2026 दिन:बुधवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :06:13 AM, सूर्यास्त : 06:08 PM
तिथि : चतुर्थी 02:55 PM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : भरणी 07:36 AM तक उपरांत कृत्तिका
राहुकाल : 12::11 PM से 01::40 PM तक
चन्द्रमा : मेष राशि पर 01:13 PM तक उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस, पितृ पक्ष चतुर्थी श्राद्ध
आज :: 30 :: 09 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : मेष राशि के जातक रचनात्मक विषयों में बेहतर रहेंगे और काम में तेजी का प्रयास रखेंगे. अप्रत्याशित मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आप घरवालों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे.अपनों को सरप्राइज देंगे और योजना के अनुरूप कार्यगति रखेंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, व्यवहार विनम्र रहेगा और सलाह से निर्णय लेंगे. पारिवारिक वातावरण शुभ रहेगा तथा अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. शुभ अंक: 3, 5 और 9 शुभ रंग : खाकी
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : वृष राशि के जातकों के लिए वक्त की चाल तेजी से सुधार लाएगी. आर्थिक मामलों में सजगता बढ़ाएंगे और व्यावसायिक निर्णयों में स्पष्टता आएगी.अधिकारियों व जिम्मेदारों की सलाह मानेंगे. कामकाजी चर्चाओं में समय दें और पेशेवर संतुलन बनाए रखें. दूर-देश के प्रयासों में गति आएगी, हालांकि लेनदेन में किसी दबाव में न आएं और महत्वपूर्ण वार्ता में सहजता बढ़ाएं. शुभ अंक : 3, 4, 5 और 6 शुभ रंग : सिल्वर
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के जातक महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्वार्ध में ही निपटाने पर जोर दें, वरना काम लंबित हो सकते हैं. वित्तीय मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा.पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे और सभी क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा अनुबंधों में सहजता बनी रहेगी. मित्र आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे.शुभ अंक : 3, 4 और 5 शुभ रंग : हरा
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के जातकों के लिए सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर बना रहेगा. अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों का सानिध्य बना रहेगा.प्रबंधन एवं व्यवस्था पर जोर देंगे. लेनदेन में सहजता बनी रहेगी और पैतृक मामले गति पकड़ेंगे. पद का लाभ उठाएंगे और प्रबंधकीय प्रयासों में निरंतर गति आएगी. शुभ अंक : 2, 3, 4 और 5 शुभ रंग : बेबी ब्लू
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातक अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति देंगे. कार्य-व्यापार में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और कई वाणिज्यिक मामले साधेंगे.नेतृत्व क्षमता बढ़त पर रहेगी और कारोबार में सकारात्मकता बनी रहेगी. नीति-नियमों से आगे बढ़ेंगे. काम अपेक्षा से अच्छा रहेगा. जनकल्याण के कार्यों से जुड़ेंगे. शुभ अंक : 1, 3, 4 और 5 शुभ रंग : पिस्ता
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : कन्या राशि के जातकों के लिए समय सुधार पर बना रहेगा. विविध मामलों में धैर्य से आगे बढ़ते रहें. भावनात्मक बातचीत में सावधानी बनाए रखें.व्यक्तिगत भेंटवार्ता में उतावली न दिखाएं. वाणी और व्यवहार में संयम रखें. उद्योग-व्यापार में निरंतरता बढ़ाएंगे और मित्रों व परिजनों का साथ बना रहेगा. शुभ अंक : 3, 4 और 5 शुभ रंग : गहरा हरा
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातक महत्वपूर्ण फैसले दोपहर तक लेने पर जोर दें. जरूरी चर्चाओं को प्राथमिकता में रखें और उद्योग-व्यवसाय के मामले लंबित रखने से बचें. साझा पक्ष सहज बना रहेगा और टीम भावना बढ़ेगी. सहकार व सहयोग से अपनी जगह बनाएंगे. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और सहकर्मियों में विश्वास बना रहेगा. शुभ अंक : 3, 4, 5 और 6 शुभ रंग: फिरोजी
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत बढ़ेंगे. करियर में सक्रियता बढ़ेगी और समय पर कार्य पूरे होंगे.अतिउत्साह से बचें और जोखिम वाले कार्य न करें. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न दिखाएं. विरोधियों की सक्रियता रह सकती है, इसलिए कार्यक्षमता और प्रबंधन को संवारें. शुभ अंक : 3, 5 और 9 शुभ रंग : गुड़ समान
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : धनु राशि के जातकों को मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यों में ढिलाई न बरतें और महत्वपूर्ण मामलों में निरंतरता रखें. सबके साथ तालमेल बेहतर रहेगा. संपर्क का दायरा बढ़ेगा और ध्यान-योग अपनाकर जीवनशैली सुधारेंगे. मित्रों के साथ सुखद पल साझा करेंगे और भ्रमण-मनोरंजन के अवसर बनेंगे. शुभ अंक: 3, 6 और 9 शुभ रंग : ऐप्पल ग्रीन
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातकों के अपनों से चल रहे मतभेदों में कमी आएगी. परिवार में सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा. मित्रों से जानकारी साझा करेंगे और प्रबंधन के कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे. बड़ों का आदर-सम्मान बढ़ाएंगे. घर में अतिथि के आने से प्रसन्नता होगी और व्यक्तिगत मामलों में प्रदर्शन बेहतर रहेगा. शुभ अंक : 4, 5 और 8। शुभ रंग : लहसुनिया
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : कुंभ राशि के जातक कार्य लंबित रखने से बचें और विभिन्न मामलों में फोकस बढ़ाएं. सामाजिक प्रयासों में रुचि बनी रहेगी. साहस, पराक्रम और संपर्क से सफलता की राह सुगम बनेगी. वाणिज्यिक विषयों में तेजी रहेगी और बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी. संवाद में सफलता मिलेगी तथा पद और प्रभाव में वृद्धि होगी. शुभ अंक : 3, 4, 5 और 8 शुभ रंग : आसमानी
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातकों के घर के लोगों से संबंध काफी मधुर बने रहेंगे. आपसी सहयोग और सहकार का भाव रहेगा. रहन-सहन आकर्षक रहेगा और प्रतिभा प्रदर्शन पर जोर रहेगा. सुखद सूचनाओं की प्राप्ति होगी और लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. घर में उत्सव की भूमिका बनेगी. योग्यजनों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे और संसाधन बढ़ेंगे. शुभ अंक : 3 और 6 शुभ रंग : गौघृत के समान
उपाय : भगवान गणेश की पूजा करें. पितरों को तिल और जौ से जल अर्पण करें.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें