आज 26:: 08 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
26अगस्त 2026 : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और सौभाग्य योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मकर राशि में है, जिसके स्वामी शनिदेव होते हैं। त्रयोदशी को धार्मिक परंपरा में भगवान शिव की उपासना से विशेष रूप से जोड़ा जाता है, इसलिए श्रावण मास में इसका महत्व और बढ़ जाता है। आज बुधवार भी है, जिसे बुध ग्रह का दिन माना जाता है। शिक्षा, लेखन, बातचीत, व्यापारिक गतिविधियों और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बुधवार का अपना विशेष महत्व माना जाता है। इस वजह से आज का दिन धार्मिक गतिविधियों के साथ व्यावहारिक कामों के लिहाज से भी ध्यान देने योग्य है। आज सुबह 7 बज कर 59मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा,उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। इसके साथ ही आज रात 12 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।
श्रवण नक्षत्र
आज सौभाग्य योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र रहेगा। शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए शोभन योग उत्तम माना गया है, जिसमें शुरू की गई यात्रा मंगलमय रहती है। साथ ही जिस कामना से यात्रा की जाती है वह भी पूरी होती है। वहीं, श्रवण 27 नक्षत्रों में से 22वां नक्षत्र है। श्रवण का अर्थ होता है सुनना। श्रवण नक्षत्र की राशि मकर है। श्रवण नक्षत्र के दौरान राज्याभिषेक, गृह निर्माण, प्रकाशन, ध्वजारोहण और नामकरण करने से अच्छे फल प्राप्त होते हैं। इस नक्षत्र को हर प्रकार की विद्या सीखने और उसे सुरक्षित रखने से भी जोड़कर देखा जाता है। श्रवण नक्षत्र में विद्या से जुड़ा कोई भी काम करने से वह सफल जरूर होगा। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं और अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को माना जाता है।
आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग : 26अगस्त 2026, दिन:बुधवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : वर्षा मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष सूर्योदय :05:56 AM, सूर्यास्त : 06:49 PM। तिथि : त्रयोदशी 07:59 AM तक उपरांत चतुर्दशी नक्षत्र : श्रवण 12:48 AM तक उपरांत धनिष्ठा। राहुकाल : 12::23 PM से 01::59 PM तक। चन्द्रमा : मकर राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार :बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस,
आज :: 26:: 08 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. व्यावसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों और भागीदारों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी. आपकी किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. कार्यालय से जुड़े कामों के लिए यात्रा के भी योग हैं. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. घर की साज-सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन के जरिए घर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे. वर्क लोड के कारण थकान होगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टी रहेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है.प्रेम व दांपत्य: जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे और रिश्ते में मधुरता रहेगी. करियर व नौकरी: एक साथ कई काम मिल सकते हैं. काम की व्यस्तता और वाहवाही दोनों बनी रहेगी, लेकिन नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहना होगा.परिवार: घर-परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.व्यक्तिगत जीवन: किसी से किया वादा पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचें.सुख-सुविधा: घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी. शुभ रंग – लाल, शुभ अंक – 1
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी. कार्य स्थल पर बुद्धिमता से आसानी से काम पूरा कर पाएंगे. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय होगा. किसी लंबी यात्रा की योजना आज बना सकते हैं. दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. निवेश के लिए अभी योजना बनाना ठीक नहीं है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा. अपने प्रिय पात्र के साथ समय अच्छा गुजरेगा आर्थिक स्थिति: आय के स्रोत बढ़ेंगे, लेकिन आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा.करियर व नौकरी: कार्यक्षेत्र में जूनियर से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं.स्वास्थ्य: कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें.परिवार: टेंशन को लेकर पिताजी से बातचीत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.सावधानी: किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें और अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से बचें.शुभ रंग – सफेद, शुभ अंक – 2
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. किसी भी अनिष्ट से बचने के लिए क्रोध को नियंत्रण में रखने की जरूरत है. नई दवाई या चिकित्सा शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी होगी. परिजनों और सहकर्मियों से मनमुटाव होगा. आप मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य खराब होगा. ईश्वर की प्रार्थना तथा मंत्र जाप करने से राहत महसूस होगी.करियर व निर्णय: बुद्धि और विवेक से लिए गए फैसले आपको सफलता दिलाएंगे.परिवार: पारिवारिक मामलों में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें.सावधानी: नए विरोधी बन सकते हैं. अजनबी से लेनदेन और जरूरी जानकारी साझा करने से बचें.प्रॉपर्टी: संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जिसे वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से सुलझाने का प्रयास करें.अनुभव: पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ें. शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – 3
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से मन आज नए लोगों की ओर आकर्षित होगा. वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं, वस्त्र, आभूषण तथा वाहन आदि की खरीदारी होगी. दांपत्यजीवन का साथ मिलेगा. व्यापारियों को विदेश में लाभ होगा. भागीदारी लाभदायक साबित होगी. प्रेम संबंध सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट मिल सकता है.करियर व नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और बॉस आपसे खुश रहेंगे.प्रेम व दांपत्य: दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.परिवार: भाई को दी गई जिम्मेदारी वह आसानी से पूरी कर सकते हैं. पिताजी की सेहत का ध्यान रखें.व्यापार: बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर होंगी.शिक्षा: विद्यार्थी कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे और गुरुजनों से मदद ले सकते हैं.यात्रा: काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है.शुभ रंग – क्रीम, शुभ अंक – 4
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. संदेह के बादल घिरे होने से कहीं मन नहीं लगेगा, हालांकि घर में शांति का वातावरण होगा. दैनिक कामों में थोड़ा अवरोध आएगा. साधारण कामों के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी. अधिकारियों से वाद-विवाद में न पड़ें. परिवार को समय दें. व्यापार को बढ़ाने की नीति आज काम नहीं करेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.करियर व कार्य: योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.प्रेम व दांपत्य: जीवनसाथी से चल रही कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें.परिवार: भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.आर्थिक स्थिति: बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना तनाव बढ़ सकता है.सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.राजनीति: राजनीति से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा.शुभ रंग – सुनहरा, शुभ अंक – 1
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपको किसी न किसी कारणवश मन में चिंता रहेगी. विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे. पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई आएगी. सही समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा. आकस्मिक धन खर्च हो सकता है. शेयर बाजार से अभी दूर रहें. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी. प्रेम जीवन में सकारात्मकता के लिए अपने प्रिय को भी समय दें.करियर व नौकरी: बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लिए गए फैसले लाभदायक हो सकते हैं. पुराना लेनदेन भी चुकता होगा.संपर्क: विशेष लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा.सुख-सुविधा: सुख-साधनों में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा.वाहन: वाहन खरीदने के लिए लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.शुभ रंग – हरा, शुभ अंक – 3
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे. इस कारण मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. यात्रा के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है. पारिवारिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है. आज कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. व्यापार के लिए भी सामान्य दिन है.परिवार: परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और मां से मन की इच्छा साझा कर सकते हैं.करियर व नौकरी: नौकरी में आने वाली समस्याओं को मिल-बैठकर सुलझाने का प्रयास करें.आर्थिक स्थिति: शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभ दे सकता है.संतान: संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.सामाजिक जीवन: गरीबों की सेवा के लिए आगे आएंगे.शुभ रंग – ब्राइट ब्लू, शुभ अंक – 2
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपका आज का दिन आनंद और खुशी के पलों में व्यतीत होगा. नया कार्य शुरू कर सकेंगे. सहोदरों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. भाग्य में वृद्धि हो सकती है. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधी अपनी चाल में सफल नहीं हो पाएंगे और आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि होगी और सरकारी योजना में निवेश लाभदायक रह सकता है.करियर व नौकरी: तकनीकी समस्याएं दूर होंगी और काम में राहत मिलेगी.कानूनी मामला: किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है.स्वास्थ्य व मानसिक स्थिति: विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से राहत मिलेगी.परिवार: दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है.सावधानी: किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें.शुभ रंग – गहरा लाल, शुभ अंक – 9
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें. व्यर्थ में धन खर्च होगा. चिंता और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. काम में सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे. दूर के स्थानों पर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होगी. व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के लिए अभी कोई कदम नहीं उठाएंगे. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे, हालांकि दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा.परिवार: माता-पिता और घर के बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान देंगे. पिताजी कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं.करियर व काम: काम में बदलाव करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें.प्रेम व विवाह: अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है.स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही न करें. खर्च: शौक-मौज की चीजों पर अनावश्यक खर्च से बचें.शुभ रंग – पीला, शुभ अंक – 3
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. ईश्वर के नाम के स्मरण से आपके दिन का आरंभ होगा. धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. मित्रों, सगे संबंधियों से अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. नौकरी और व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी. दांपत्यजीवन में आनंद का अनुभव होगा. दुर्घटना होने का भय रहेगा, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें.धर्म-कर्म: शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.परिवार: पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझाएं. घर में अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा.संतान: संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.आर्थिक स्थिति: सरकारी योजनाओं में निवेश करना बेहतर रहेगा.शुभ रंग – नेवी ब्लू , शुभ अंक – 8
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. किसी काम में मन नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर भी आज काम अधूरा पड़ा रह सकता है. परिजनों संग कलह होने की संभावना है. धन के लेन-देन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें. अदालती काम संभलकर करें. खर्च की अधिकता रहेगी. अपना नुकसान उठाकर भी दूसरों की मदद करेंगे. वाणी और क्रोध पर संयम बरतें. दुर्घटना होने का भय लगा रहेगा.बिजनेस: व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा और अचानक धन लाभ हो सकता है.करियर व नौकरी: सहकर्मियों से काम को लेकर उपयोगी सलाह मिल सकती है.शिक्षा: विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से राहत मिलेगी.स्वास्थ्य: सेहत को लेकर सावधानी बरतें.प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है.प्रतिभा: कला और कौशल से लोगों को प्रभावित करेंगे.शुभ रंग – आसमानी, शुभ अंक – 6
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : चंद्रमा आज 26 अगस्त, 2026 बुधवार को मकर राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आकस्मिक धन लाभ की संभावना है. संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे. बचपन के मित्रों से मुलाकात हो सकती है. नए मित्रों से भी संपर्क होगा. सामाजिक कार्यक्रम के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा. व्यापार के क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा. किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन की योजना बनेगी.करियर व सम्मान: मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा.संपत्ति: खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है.आध्यात्मिकता: भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.सावधानी: दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें.मानसिक स्थिति: किसी काम को लेकर चल रही चिंता दूर हो सकती है.शुभ रंग – केसरिया | शुभ अंक – 3
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷