बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

आज 11 फरवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 11 :: 02 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

11फरवरी 2026 : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि और बुधवार दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जायेगा। नवमी तिथि है। यह तिथि विशेष रूप से धर्म, संयम और आत्मचिंतन से जुड़ी मानी जाती है। नवमी तिथि देवी उपासना और साधना के लिए शुभ मानी जाती है, वहीं बुधवार का दिन बुद्धि, विवेक और गणेश जी की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ होता है। फाल्गुन कृष्ण नवमी और बुधवार का संयोग बुद्धि, विवेक और आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है। श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा से जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। फाल्गुन माह के इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:36 PM से 01:59 PM तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे।


आज बुधवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

कृष्ण नवमी

कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि साधना, ध्यान और आत्मसंयम के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इस दिन शिव उपासना और देवी दुर्गा का स्मरण करने से मानसिक शांति और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है। बुधवार होने के कारण गणेश जी और बुध ग्रह की पूजा भी लाभकारी मानी जाती है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश और शिव जी की पूजा करें। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।नवमी तिथि में सात्विक आहार और संयम का पालन करें। जरूरतमंदों को हरी वस्तुओं या अन्न का दान करें।



आज का पंचांग : 11 फरवरी 2026,दिन:बुधवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947       ऋतु    :  शिशिर            मास        :  माघ          पक्ष:  कृष्ण पक्ष          सूर्योदय  : 07: 03 AM, सूर्यास्त : 06:08 PM    तिथि :  नवमी 09:58 AM तक उपरांत दशमी            नक्षत्र : अनुराधा 10:52 AM तक उपरांत ज्येष्ठा          राहुकाल : 12:36 PM से 01: 59 PM तक              चन्द्रमा  :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                      व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, भगवान गणेश पूजन दिवस



आज :: 11 :: 02 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में प्रगति दिखेगी. बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे.

कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है. घर से जुड़े कुछ अधूरे काम भी आज पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खासतौर पर उपलब्धियों से भरा रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 9

  • शुभ रंग: लाल

  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): सेहत को लेकर आज लापरवाही महंगी पड़ सकती है, इसलिए संयम और सावधानी जरूरी है. रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सोच-समझकर फैसला लें, नहीं तो नुकसान संभव है.

जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा. जो लोग नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहते हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है. आर्थिक फैसलों में भावुकता नहीं, दिमाग से काम लेना जरूरी है.

  • भाग्यशाली अंक: 6

  • शुभ रंग: क्रीम

  • उपाय: सफेद मिठाई किसी कन्या को दें.



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज मेहनत और किस्मत दोनों आपका साथ देंगे. लंबे समय से सोचा हुआ कोई काम पूरा होने से संतोष मिलेगा. हालांकि कुछ लोग आपसे जलन रख सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं सबको बताने से बचें.

खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन मानसिक विकास और सफलता देने वाला रहेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5

  • शुभ रंग: हरा

  • उपाय: गणेश जी की पूजा करें.




कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :  आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के योग हैं. परिवार के साथ खुशियों का माहौल बनेगा. हालांकि व्यवसाय की धीमी गति थोड़ी चिंता दे सकती है. काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है.

  • भाग्यशाली अंक: 2

  • शुभ रंग: सफेद

  • उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): कानूनी मामलों से आज दूरी बनाकर रखें, नहीं तो उलझन बढ़ सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई योजना सफल हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा.

परिवार की मदद से कोई पुरानी चिंता दूर होगी. छात्रों के लिए शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का दिन है.

  • भाग्यशाली अंक: 1

  • शुभ रंग: सुनहरा

  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): किस्मत आज आपका साथ दे रही है, जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

रिश्तेदारों को उधार देने से बचें क्योंकि पैसा वापस मिलने में संदेह है. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5

  • शुभ रंग: हल्का हरा

  • उपाय: तुलसी के पौधे में दीप जलाएं.




तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): काम पर पूरा ध्यान देना जरूरी है, दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है. शाम को किसी करीबी से मुलाकात होगी. बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे.

प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा और कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है. पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 7

  • शुभ रंग: गुलाबी

  • उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें.



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): दिन सफलता से भरा रहेगा. मनपसंद काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 8

  • शुभ रंग: मैरून

  • उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 3

  • शुभ रंग: पीला

  • उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.




मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): कारोबार में लाभ होगा लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन में उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 4

  • शुभ रंग: नीला

  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपका प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा. भाइयों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. पुराने किए गए कामों का फल मिलेगा. व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें. बच्चों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक: 8

  • शुभ रंग: आसमानी

  • उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं.



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): सकारात्मक सोच आज आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी. मेहनत और अनुभव से सफलता मिलेगी. विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है. जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा. प्रेम जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 3

  • शुभ रंग: पीला

  • उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं.




कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Update Jharkhand किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷