आज 31:: 10 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
31अक्टूबर 2026 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 04 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। उसके उपरांत सप्तमी तिथि शुरू होगी। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में रहेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। आज सुबह 07:12 AM तक आद्रा नक्षत्र रहेगा। उसके उपरांत पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जायेगा। आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा।
आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, शिव आराधना और शनि देव की भक्ति करने से जीवन में शांति, संतुलन और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।
स्कंद षष्ठी
स्कंद षष्ठी को कुमार षष्ठी और संतान षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद षष्ठी के अवसर पर मंदिरों में शिव-पार्वती की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन स्कंद देव कार्तिकेय की स्थापना करके उनकी भी पूजा की जाती है और अखंड दीपक जलाए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह व्रत विधिपूर्वक करने से सुयोग्य संतान की प्राप्ति होती है। अगर पहले से संतान है और उसे किसी प्रकार का कष्ट या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो यह व्रत संतान को इन सबसे बचाने में सहायता करता है। साथ ही कहते हैं कि स्कंद माता कुमार कार्तिकेय के पूजन से जितनी प्रसन्न होती हैं, उतनी वे स्वयं के पूजन से भी नहीं होती हैं।
कार्तिक मास
कार्तिक मास में भगवान विष्णु और तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस माह दीपदान और धार्मिक पाठ करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। कई श्रद्धालु इस माह मंदिरों में दीपक जलाकर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करें। घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं। तुलसी के पौधे की पूजा कर जल अर्पित करें। विष्णु सहस्रनाम या धार्मिक स्तोत्रों का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन और दान देना शुभ माना जाता है।
आज का पंचांग
दिनांक : 31 अक्टूबर 2026 दिन: शनिवार
युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083
शक संवत : 1948 ऋतु : शरद
मास : कार्तिक पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय :05:50 AM, सूर्यास्त : 05:06 PM
तिथि : षष्ठी 04:57 PM तक उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : आद्रा 07:12 AM तक उपरांत पुनर्वसु
राहुकाल : 10::04 AM से 11::28 AM तक
चन्द्रमा : मिथुन राशि पर 12:00 AM तक उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनिदेव पूजन दिवस, स्कंद षष्ठी
आज :: 31 :: 10 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : परिचितों संग मिलकर कार्य करने और सूचना संपर्क बढ़ाने में आगे होंगे. साहसिक गतिविधियों को बल मिलेगा. पहल पराक्रम बनाए रहेंगे. सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे. साख प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. आलस्य त्यागें. वातावरण अनुकूल रहेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे. जानकारी जुटाने में सफल होंगे. कामकाजी विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा. तेजी से काम निकालेंगे. आलस्य में नहीं आएं. संबंधों को सम्मान करेंगे. वाणिज्यिक लक्ष्य पूरे करने पर फोकस होगा. सहकारी प्रयासों में गति बनी रहेगी. पेशेवर यात्रा की संभावना है. कामकाज में तेजी लाएंगे. प्रबंधन को बल मिलेगा. आर्थिक हितलाभ बढ़त पर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य संवार पाएंगे. जोखिम उठाने में आगे रह सकते हैं. प्रतिस्पर्धा की सोच होगी. सबका सहयोग पाएंगे. सामंजस्य बढ़ाएंगे. शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: गेंहुंआ
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. मनोबल ऊंचा रखें.
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : उत्साह और विश्वास से आसपास का वातावरण सुखद बनाए रखेंगे. सपरिवार आनंद से समय बीतेगा. संग्रह संरक्षण को बल मिलेगा. योजना से आगे बढ़ते रहेंगे. परंपरा संस्कारों को बल मिलेगा. निजी जीवन में शुभता रहेगी. व्यर्थ वार्तालाप से बचेंगे. आवेश में नहीं आएंगे. सुनी बातों पर भरोसा नहीं करें. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. कार्यविस्तार पर जोर रखेंगे. आपसी संबंधों में प्रभाव बनाए रखेंगे. अतिथि आएंगे. परिवार में एक दूसरे के लिए मदद की भावना रहेगी. करियर के प्रयास पक्ष में बनेंगे. वाणिज्यिक साख सम्मान वृद्धि होगी. पेशेवर मामले बनेंगे. बड़प्पन की भावना रखेंगे. विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आकर्षक अवसर बनेंगे. सबका सहयोग समर्थन रहेगा. आर्थिक संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा देंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. संग्रह संरक्षण पर जोर रहेगा. सबको मान सम्मान देंगे. तेजी रखेंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे. लाभ ऊंचा रहेगा. कारोबार पर फोकस रखेंगे. शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: चांदी समान
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. न्यायदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. सबको आदर दें.
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : सृजनात्मक प्रयासों में रुचि बढ़ाएंगे. पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों में भेंट होगी. जीवन स्तर संवरेगा. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. आवश्यक कार्यों में गति आएगी. दोपहर से गति और बेहतर होगी. विभिन्न कार्यों में रचनात्मकता बढ़ाएंगे. कार्य गति में तेजी लाएंगे. करीबी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. कार्यशैली आकर्षक रहेगी. स्वजनों संग खुशियां साझा करेंगे. संपर्क का लाभ उठाएंगे. भेंटवार्ता पर जोर देंगे. आधुनिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. निसंकोच बने रहेंगे. कारोबार में लाभ एवं प्रभाव बना रहेगा. कार्य प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे. लक्ष्यों को साधेंगे. कला कौशल से जगह बनाएंगे. वित्तीय हितों के साधेंगे. नवाचार बढ़ाने पर जोर होगा. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. लोकप्रियता बढ़ेगी. विभिन्न योजनाएं गति पाएंगी. साझा कार्य बनेंगे. आर्थिक पक्ष बल पाएगा. शुभ अंक: 4, 5, 6, और 8 शुभ रंग: स्काई ब्लू
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुएं दान व प्रयोग करें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. सरलता बढ़ाएं.
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : लेनदेन में सजगता सतर्कता बनाए रहें. वाणिज्यिक कामकाज सामान्य रहेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. दान धर्म में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न दिखाएं. नीति नियमों पर बनाए रखें. कामकाजी मामले प्रभावित होंगे. अन्य देश के लोगों के साथ संपर्क संवाद बढ़ाए रख सकते हैं. संबंधों में धैर्य दिखाएं. सामंजस्य व सद्भाव बनाए रखें. निवेश से संबंधित गतिविधियों में रुचि बढे़गी. रिश्तेदारों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. खर्च निवेश में सजगता रखें. जल्दबाजी से बचें. पेपरवर्क में सावधानी बढ़ाएं. चर्चाओं में स्पष्टता रखें. व्यापार में निरंतरता बनाए रहें. पेशेवर कार्यों को गति दें. बड़ों का कल पालन रखें. लाभ एवं विस्तार पूर्ववत् रहेगा. आर्थिक खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएं. वाणिज्यिक पक्ष सामान्य रहेगा. बजट की अनदेखी न करें. मेहनत से लक्ष्य पाएंगे. निवेश व विस्तार के कार्यों से जुड़ें. कोर्ट के मामले उभरने की आशंका है. शुभ अंक: 2, 4, 6, और 8 शुभ रंग: मूनस्टोन
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. नियम बनाए रखें.
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : इच्छित उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतर रहेंगे. नियम पालन बनाए रखें. प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व क्षमता संवरेगी. कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी रखेंगे. धनधान्य में वृदिध होगी. बढ़त पर रहेगा. विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. प्रबंधन के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. लाभ प्रतिशत पर फोकस बनाए रखेंगे. साहस बढ़ा हुआ रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. आय के विविध स्त्रोत बनेंगे. पेशेवर मामले संवरेंगे. करियर संवार पर रहेगा. व्यापार व्यवसाय में सकारात्मकता बनी रहेगी. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. भेंटवार्ताएं सफल होंगी. उद्योग व्यापार से जुड़ेंगे. आर्थिक भेंटवार्ताएं सफल होंगी. पेशेवरों से जुड़ाव होगा. कारोबारियों का भरोसा रखेंगे. विभिन्न प्रयासों के मामले सधेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. प्रबंधन व प्रशासन के कार्य पक्ष में बनेंगे. शुभ अंक: 1, 4 और 9 शुभ रंग: बैगनी
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. शनिदेव स्मरण बनाए रखें. तिल तिलहन का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. फोकस बढ़ाए रखें.
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : करियर में सभी सहयोग बनाए रहेंगे. कारोबार में प्रभाव बना रहेगा. अधिकारियों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. शासकीय विषय पक्ष में बनेंगे. कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे. व्यवसायिक गतिविधियांे में आगे रहेंगे. योजनागत प्रयासों केा बढ़ाएंगे. पेशेवर चाल अपेक्षित बनी रहेगी. प्रबंधन में मजबूती आएगी. सबका साथ सहयोग बनाए रखेंगे. विविध प्रयासों में गति आएगी. घर में हर्ष आनंद के क्षण बनेंगे. कला कौशल का लाभ मिलेगा. लक्ष्यों को समय से पूरे करेंगे. पहल पराक्रम से समकक्षों को प्रभावित करेंगे. पैतृक विषय सकारात्मक बने रहेंगे. चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे. सकारात्मक वातावरण रहेगा. लाभ संवार पाएगा. स्पर्धा का भाव बना रहेगा. जवाबदेह बने रहेंगे. नियम पालन में विश्वास बढ़ेगा. लक्ष्यभेद में बेहतर रहेंगे. विविध उपलब्धियां बढ़ेंगी. नियमित ढंग से आगे बढ़ेंगे. शुभ अंक: 4, 5, 6 और 8 शुभ रंग: समुद्री
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. मदद बढ़ाएं.
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : भाग्य बलवान बना रहेगा. अवरोध दूर होंगे. हितों के संरक्षण में सफल रहेंगे. लाभ में वृद्धि बनी रहेगी. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बढ़ेगा. व्यावसायिक पक्ष बढ़ा रहेगा. मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे. आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर इच्छित सफलता पाएंगे. कार्य व्यापार में उछाल आएगा. धार्मिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. मनोरंजक गतिविधियां बढ़ेंगी. विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का साथ पाएंगे. उच्चशिक्षा पर जोर देंगे. अध्यात्म में रुचि लेंगे. सहकार को बढ़ावा मिलेगा. कार्ययोजनाओं पर जोर होगा. करियर में तेजी दिखाएंगे. पेशेवरों के प्रदर्शन में असहजताएं दूर होंगी. सबके सहयोग से उपलब्धियां बनेंगी. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. धन संपत्ति में वृद्धि होगी. व्यापार में बेहतर प्रदर्शन रखेंगे. व्रत संकल्पों को पूरा करेंगे. परिस्थितियां सकारात्मक होंगी. कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. शुभ अंक: 4, 6 और 8 शुभ रंग: रॉयल ब्लू
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. तेल तिलहन का दान करें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. धार्मिक स्थल जाएं.
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहें. नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएं. महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य बनाए रखें. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएंगे. आवश्यक विषयों में ढिलाई दिखाएं. शारीरिक क्षमता से मेहनत करने अथवा भार उठाने से बचें. जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे. बड़ों की सुनें. सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा. स्थितियां मिश्रित रह सकती हैं. आकस्मिकता बनी रह सकती है. लापरवाही से कार्यगति प्रभावित हो सकती है. विभिन्न मामलों में सावधानी रखें. लोभ प्रलोभन से बचें. दबाव में न आएं. व्यापार में निरंतरता रखें. साहस संपर्क बनाए रखें. रुटीन संवारें. सूझबूझ और नियम बनाएं. व्यवस्था को नियमित बनाए रखें. कारोबार में गति लाएं. आकस्मिक खर्च बढ़ा रहेगा. करीबीजनों से तालमेल का लाभ मिलेगा. उद्योग व्यवसाय के प्रयास रुटीन रहेंगे. अपरिचितों से दूरी रखें. अफवाह से प्रभावित न हों. स्मार्ट डिले की नीति रखें. शुभ अंक: 6, 8 और 9 शुभ रंग: मडकलर
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. शनि से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. पीड़ित की सहायता करें.
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : घर में सुख बढ़ेगा. वित्तीय कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाएंगे. दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा. उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. बड़े लक्ष्य बनाएंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. सहकारिता से सफलता मिलेगी. प्रबंधन के कार्य सधेंगे. कार्यों में पहल बनाए रखें. हर्ष आनंद का वातावरण बना रहेगा. संबंधों में अनुकूलता रहेगी. औद्योगिक गतिविधियों में बेहतर बने रहेंगे. पेशेवर कार्यों में उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. साझा कार्यों तेजी रखेंगे. व्यापार में शुभता सहजता बनाए रखेंगे. कारोबार बढ़त पर रहेगा. सक्रियता व रुटीन रखेंगे. पेशेवर उत्साह से आगे बढ़ेंगे. करियर में संतुलन बढ़ाएंगे. आर्थिक लाभ ऊंचा रहेगा. नेतृत्व को बल मिलेगा. स्थायित्व पर जोर बनाए रखेंगे. भूमि भवन के मामले सकारात्मक रहेंगे. टीम के प्रयासों को बढ़ाएंगे. कार्यक्षमता को बल मिलेगा. शुभ अंक: 3 6, 8 और 9 शुभ रंग: पीतांबरी
उपाय: नवग्रहों के दर्शन करें. शनिदेव से जुड़ीं वस्तुएं दान दें. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. जवाबदेह बनें.
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : कामकाज में समय सीमा का ध्यान रखें. वाणिज्यिक गतिविधियों व संवाद को बेहतर बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र में फोकस बढ़ाएं. प्रलोभन में न आएं. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तिगत प्रयासों बेहतर रहेंगे. व्यवहार में तर्कशीलता बढ़ाएं. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे. सक्रियता और संतुलन से आगे बढ़ेंगे. अनुशासन अनुपालन बनाए रखेंगे. उपलब्धियां पूर्ववत् रहेंगी. जिम्मेदारी से कार्य करेंगे. अधिकारियों के निर्देशों का पालन करेंगे. लगन से परिणाम संवारेंगे. तथ्यों पर बल बनाए रखें. पेशेवरों पर भरोसा बढ़ेगा. करियर में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सफलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा. नियम पालन बढ़ाएंगे. शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. नियम रखें.
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : वाणिज्यिक उन्नति की अवसर बनेंगे. मूलभूत शिक्षा पर जोर रहेगा. आर्थिक विषयों में आगे बने रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. प्रेम संबंधों में सफल होंगे. मन के मामले बनेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावशाली रहेंगे. भावनात्मक मामलों में सकारात्मक रहें. साझा भावना बढ़ेगी. स्वजनों से मतभेद दूर होंगे. घर परिवार में सुख सौख्य सहजता बढ़ेगी. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. सफलता से उत्साहित रहेंगे. सकारात्मकता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. कामकाजी विषय संवरेंगे. तैयारी पर जोर होगा. योजनानुसार कार्य करेंगे. करियर कारोबार में उत्साह से आगे बढ़ेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे. पेशेवर प्रभाव बनाए रखेंगे. व्यवस्था मजबूत बनाए रहेंगे. लक्ष्य पर फोकस रहेगा. भेंटवार्ताओं में सफलता पाएंगे. सक्रियता से आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. कारोबारियों से तालमेल रहेगा. वित्तीय मामलों में मनोवांछित उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: नीलम समान
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. सीखना बढ़ाएं.
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : परिजनों से सुलह सामंजस्य बनाए रखें. निजी विषयों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन आदि के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि रखेंगे. भावनात्मक संवाद में धैर्य दिखाएं. व्यर्थ बातों में स्वयं की असहजता न बढ़ाएं. आवश्यक जानकारी साझा करने का प्रयास होगा. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. प्रबंधन के प्रयास बनाए रहेंगे. पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में पहल करेंगे. व्यापार में प्रभावी रहेंगे. बड़ों की मदद मिलेगी. सीख सलाह और सानिध्य बनाए रखें. भौतिक सुविधाओं पर जोर रहेगा. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. योजनाएं आकार लेंगी. इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. शुभ अंक: 3 6, 8 और 9 शुभ रंग: क्रीम कलर
उपाय: नवग्रहों की पूजा करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. ओम् शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. स्मार्टनेस बढ़ाएं.
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷