शुक्रवार, 12 जून 2026

आज 12 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 12 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

12 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 07 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगा। इस तिथि पर अश्विनी नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होगा, मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। आज सुबह 06:28 AM तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। उसके उपरांत पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। उड़के उपरांत कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ होगा। इसके अलावा आज शुक्र प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। 

आज शुक्रवार दिन है।  वार के हिसाब से आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माँ लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


प्रदोष व्रत

प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है और सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। जैसे सोमवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को सोम प्रदोष कहा जाता है, मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष कहा जाता है वैसे ही आज शुक्रवार को पड़ने वाले इस प्रदोष को शुक्र प्रदोष कहा जायेगा। प्रदोष का व्रत रखता है, उसके सभी समस्याओं का समाधान निकलता है। साथ ही उसे अनेकों सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शुक्र प्रदोष व्रत धन, सुख, ऐश्वर्य और सफलता पाने के लिए किया जाता है. इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा करने वालों को शिव तत्व की प्राप्ति होती है अर्थात शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन होता है और प्रदोष व्रत न सिर्फ धरतीवासी बल्कि देवी-देवता भी इस दिन महादेव की आराधना करते हैं.                                                  शुक्र प्रदोष व्रत कथा :

सूतजी बोले प्राचीन काल की बात है एक नगर में तीन मित्र निवास करते थे. तीनों मित्रों के मध्य अत्यन्त घनिष्ठता थी. उन मित्रों में एक राजकुमार, दूसरा ब्राह्मण पुत्र तथा तीसरा एक धनिक का पुत्र था. राजकुमार एवं ब्राह्मण पुत्र का विवाह हो चुका था तथा धनिक पुत्र का विवाह तो हो गया था किन्तु गौना नहीं हुआ था.

एक दिन तीनों मित्रों के मध्य स्त्रियों के विषय में चर्चा हो रही थी. ब्राह्मण पुत्र स्त्रियों की प्रशंसा करते हुये बोला स्त्री ही भवन को घर बनाती है तथा स्त्रीहीन घर तो भूतों का निवास होता है. धनिक पुत्र को ब्राह्मण पुत्र के वचन उचित लगे तथा उसने तत्काल ही अपनी पत्नी को विदा कराकर लाने का निश्चय किया.

उसने घर पहुँचकर माता-पिता को भी अपना निर्णय बताया. उसके माता-पिता ने कहा वर्तमान में शुक्र देवता अस्त चल रहे हैं, इस समयावधि में बहू-बेटियों को विदा कराकर लाना शुभ नहीं होता है, अतः शुक्र उदय होने के उपरान्त तुम अपनी पत्नी को विदा करा लाना.

माता-पिता द्वारा बहुत समझाने पर भी धनिक पुत्र ने अपना हठ नहीं छोड़ा तथा अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुँच गया. ससुराल में उसके सास-ससुर ने भी शुक्रोदय होने के पश्चात् पुत्री की विदाई करने का निवेदन किया किन्तु उसने किसी की भी बात नहीं मानी और अपने निर्णय पर अडिग रहा. अन्ततः अपने दामाद के हठ से विवश होकर उन्होंने अपनी कन्या को उसके साथ विदा कर दिया.

ससुराल से विदा होकर वे दोनों पति-पत्नी नगर की सीमा से कुछ दूर ही निकले थे कि अकस्मात् ही उनकी बैलगाड़ी का पहिया टूट गया तथा एक बैल की टाँग टूट गयी. इस दुर्घटना के कारण वे दोनों नीचे गिर गये तथा उसकी पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी. इस दुर्घटना के पश्चात् भी वह धनिक पुत्र अपनी पत्नी सहित यात्रा करता रहा.

वह अभी कुछ ओर आगे बढ़ा ही था कि मार्ग में डाकुओं के एक दल ने उन्हें घेरकर उनका समस्त धन-धान्य आदि लूट लिया. लूटपाट हो जाने के उपरान्त धनिक का पुत्र पत्नी सहित विलाप करता हुआ अपने घर पहुँचा. ज्यों ही वह घर पहुँचा, वहाँ उसे एक सर्प ने डस लिया. उसके पिता ने अपने पुत्र के उपचार हेतु श्रेष्ठ वैद्यों को बुलाया. वैद्यों ने उसके पुत्र की स्थिति का अवलोकन किया तथा बोले आगामी तीन दिवस में उसकी मृत्यु हो जायेगी.

उसी समय इस घटना की सूचना ब्राह्मण पुत्र को प्राप्त हुयी. उसने धनिक से कहा - 'आप अपने लड़के को पत्नी सहित बहू के घर वापस भेज दीजिये तथा शुक्र प्रदोष के व्रत का सङ्कल्प लीजिये. यह सारी बाधायें इसीलिये उत्पन्न हुयी हैं क्योंकि आपका पुत्र शुक्रास्त में अपनी पत्नी को विदा कराकर लाया है, यदि यह वहाँ पहुँच गया तो इसके प्राण बच जायेंगे.

धनिक को ब्राह्मण पुत्र का परामर्श उचित लगा तथा उसने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू को वापस लौटा दिया. ससुराल पहुँचते ही धनिक के पुत्र की स्थिति में सुधार होने लगा. तदुपरान्त भगवान शिव की कृपा से दोनों पति-पत्नी ने शेष जीवन सुख एवं आनन्दपूर्वक व्यतीत किया तथा अन्त में उत्तम लोक को प्राप्त हुये.



आज का पंचांग : 12 जून 2026,दिन: शुक्रवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म               मास        :  ज्येष्ठ       पक्षकृष्ण पक्ष              सूर्योदय  : 05:23 AM, सूर्यास्त : 07:19 PM    तिथि : द्वादशी 07:36 PM तक उपरांत त्रयोदशी      नक्षत्र : अश्विनी 06:28 AM तक उपरांत भरणी          राहुकाल :10 : 36 AM से 12 :21 PM तक          चन्द्रमा  : मेष राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माता लक्ष्मी पूजन दिवस, प्रदोष व्रत



आज :: 12 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज का दिन मिश्रित फलदायी है. चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे. शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में अशांति रहेगी. आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकते हैं. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने का प्रयास करें. किसी निर्धारित काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें. धार्मिक जगह पर जाना हो सकता है. किसी गलत दिशा में कोई काम हो रहा है, तो धैर्य रखकर उसे दोबारा शुरू करें. आपके सुझाव दूसरों की मदद कर सकते हैं और इससे आपको खुशी मिलेगी. ये दिन बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए भी अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को नए काम सौंपे जा सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्ते सामान्य बनाए रखने के लिए क्रोध से दूर रहना होगा. आपका बौद्धिक विकास होगा. सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से व्यापारियों के लिए आज इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) में इन्वेस्ट करने का सबसे सही समय है

व्यापार: यदि कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो उस पर काम शुरू कर दें, सफलता मिलने के मजबूत चांसेस हैं. जमीन-जायदाद (Real Estate) के काम में बड़ी ब्रोकरेज मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से भी व्यापार विस्तार में बड़ी मदद मिलेगी और अच्छा मुनाफा कमाएंगे. 

करियर: ऑफिस में कल आपको मेंटरशिप का बेहतरीन मौका मिलेगा. कोई सीनियर आपको गाइड करेगा, जिससे आपका करियर पाथ पूरी तरह क्लियर हो जाएगा. वर्कप्लेस पर नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे. खिलाड़ी और स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी बेहतरीन फिटनेस से दूसरों को आकर्षित करेंगे. अपोजिट जेंडर की तरफ ध्यान आकर्षित हो सकता है. 

शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 1



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : पारिवारिक माहौल में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए धैर्य का परिचय दें. आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आज यात्रा करना आपके लिए लाभदायी नहीं रहेगी, इसलिए यदि कोई यात्रा कार्यक्रम है तो उसे स्थगित कर दें. अपने लिए आध्यात्मिकता और ध्यान का कुछ समय जरूर निकालें.

  • व्यापार और नौकरी: ऑफिस में आप पर जो भी नई जिम्मेदारी डाली जाएगी, वह आपको बोझ लग सकती है. काम करने की जगह आप उसे टालने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी प्रभावित होगी.

  • करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया प्रोजेक्ट या नया कोर्स शुरू ना करें. शारीरिक थकान के कारण आपका मन पढ़ाई और करियर की योजनाओं में कम लगेगा. आज के दिन बस अपने पुराने और चल रहे कामों को ही पूरा करने पर ध्यान दें. शेयर मार्केट में निवेश दे सकता है लाभ.

  • स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए सेहत पर विशेष ध्यान दें. लगातार थकान और सुस्ती बनी रहेगी, जिसके कारण आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा. खान-पान में विशेष सावधानी बरतें और बाहर का खाना खाने से पूरी तरह बचें.

  • आर्थिक स्थिति: वित्तीय मोर्चे पर आपको बेहद संभलकर रहना होगा. अनावश्यक खर्च होने की प्रबल संभावना है, जिससे आपके मन में चिंता भी उत्पन्न होगी. निवेश करने से पहले सलाह लें और आज के दिन कर्ज देने या उधार लेने से भी बचें.

  • प्रेम जीवन: लव लाइफ में आपको अपने रिश्ते को अत्यंत सावधानी से संभालना होगा. आप अपने साथी के साथ मतभेदों और विचारों के टकराव का अनुभव कर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.

  • लकी अंक: 6

  • लकी रंग: पिंक

  • उपाय: मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आज सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाएं और 'ऊं नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके अतिरिक्त, दोपहर में गरीबों को सफेद वस्त्र या भोजन का दान करें, इससे आपकी परेशानियां कम होंगी.


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज आप मौज-शौक और मनोरंजन की गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे. आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, परिवार तथा मित्रों के साथ बाहर घूमने का आनंददायक कार्यक्रम बना सकते हैं. पारिवारिक माहौल उत्सव जैसा खुशनुमा रहेगा. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप सम्मान की बातें सुनेंगे. आप दान-धर्म में भी भाग लेंगे, जिससे आत्मिक शांति मिलेगी.

  • व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन बेहद उत्साहवर्धक है. आपको ऑफिस में कोई नया और महत्वपूर्ण काम मिल सकता है. अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपकी खुलकर प्रशंसा करेंगे. व्यापारियों को भी अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा और नए अवसर उपलब्ध होंगे.

  • करियर और शिक्षा: छात्रों और युवाओं के लिए करियर की दिशा में सकारात्मक संकेत हैं. मेहनत करने वाले छात्रों को अपनी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो लोग नौकरी या उच्च शिक्षा की तलाश में हैं, उन्हें सुखद खबर मिल सकती है.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से आप एनर्जी से भरे रहेंगे. मित्रों के साथ घूमने से मन प्रफुल्लित रहेगा. बस थोड़ी डाइट और जंक फूड से परहेज रखें ताकि पेट संबंधी कोई परेशानी न हो.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे और दान-धर्म भी कर सकते हैं, जिससे धन का सही उपयोग होगा. निवेश के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे.

  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में रंगत और रोमांच का समावेश रहेगा. मैरीड कपल के बीच अनबन दूर होगी और रोमांस बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है, जो आपके दिल को सुकून देगी.

  • लकी अंक: 6

  • लकी रंग: स्काई ब्लू

  • उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करें और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएं या मीठा भोजन का दान करें. इससे आपकी आर्थिक बाधाएं दूर होंगी और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा.


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के साथ आज आपका बंधन और गहरा होगा. आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर बहुत ही खास और यादगार समय व्यतीत करेंगे. घर का माहौल खुशहाली से भरा रहेगा और परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा भी हो सकती है.

  • व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन विशेष लाभदायक रहेगा. कार्यालय में आपको अपने साथी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपना काम आसानी से पूरा कर पाएंगे. व्यवसाय में भी यश और सफलता मिलेगी. आपके विरोधियों की सारी चालें आज निष्फल रहेंगी और वे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे.

  • करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में यह दिन उत्साहवर्धक रहेगा. आपका कोई भी पुराना अधूरा काम आज सफलतापूर्वक पूरा होने की प्रबल संभावना है. छात्रों को अपनी मेहनत का शानदार फल मिलेगा और करियर को लेकर नई योजनाएं बनाने का मौका मिलेगा.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आप आज बिल्कुल फिट और ऊर्जावान रहेंगे. हालांकि, आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. बाहर का खाना-पानी खाने से आपको पूरी तरह से बचना चाहिए, अन्यथा पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. घर का ताजा और सात्विक भोजन ही सेवन करें.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शानदार रहेगा. आपको अचानक आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं. आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आप अपनी कुछ जरूरी खरीदारी भी आराम से पूरी कर सकते हैं.

  • प्रेम जीवन: आपका प्रेम जीवन आज बहुत ही मीठा और खुशनुमा रहेगा. आप अपने साथी के साथ खुलकर मधुर पल बिताएंगे. एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में और अधिक मधुरता आएगी.

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: लाल

  • उपाय: आज शुक्रवार का दिन है, इसलिए सुबह स्नान के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद फूल तथा मिठाई अर्पित करें. इससे आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा.


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के लोगों के साथ आपका समय बहुत अच्छा गुजरेगा. संतान से आपको अच्छे और शुभ समाचार मिलेंगे, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा. धर्म और सेवा से जुड़े कामों में आपको बहुत आनंद का अनुभव होगा.

  • आर्थिक स्थिति: नए काम और अवसर मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धार्मिक और दान के कार्यों में धन का खर्च होगा, लेकिन यह शुभ और फलदायी साबित होगा. निवेश से पहले सलाह अवश्य लें.

  • व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा अच्छी रहेगी. आप अपने काम में पूरी लगन से जुटेंगे. आपको कोई नया और महत्वपूर्ण काम भी मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा. व्यापारियों के लिए भी यह दिन प्रगति का सूचक है.

  • करियर और शिक्षा: इस दिन आप रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि लेंगे. साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया लिखने की प्रेरणा आपके अंदर जागृत होगी. छात्र जीवन में भी यह सृजनात्मकता का समय है, जो करियर को एक नई दिशा दे सकता है.

  • स्वास्थ्य: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अच्छा रहेगा. आप तन-मन दोनों से पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे. मानसिक शांति और सकारात्मकता आपके अंदर भरी रहेगी, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप हर काम एक नई ऊर्जा के साथ करेंगे.

  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में यह दिन मीठा साबित होगा. आप किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे, जिससे दिल को सुकून मिलेगा. जीवनसाथी के साथ पुराना मतभेद आज पूरी तरह दूर हो जाएगा और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी.

  • लकी अंक: 7

  • लकी रंग: कत्था

  • उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें. जरूरतमंदों को मीठा भोजन या सफेद वस्त्र का दान करें.


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक माहौल में अशांति और तनाव बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या मतभेद होने की संभावना है. किसी छोटी सी बात पर भी विवाद खड़ा हो सकता है. इसलिए, गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें जिससे रिश्तों में दरार आए.

  • व्यापार और नौकरी: व्यावसायिक मोर्चे पर सभी कामों में प्रतिकूलता का अनुभव होगा. ऑफिस या व्यापार स्थल पर आपकी सार्वजनिक छवि को धब्बा लगने या मानहानि होने की गंभीर आशंका बनी रहेगी. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें और अपने वरिष्ठों की सलाह लें.

  • करियर और शिक्षा: मन की चिंताग्रस्तता के कारण पढ़ाई और करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना कठिन होगा. छात्रों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है. विचारों की भटकान से बचने के लिए ध्यान योग का सहारा लें.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का स्तर खराब रहेगा, जिसके कारण मन में उदासी और निराशा छाई रहेगी. मानसिक तनाव और चिंता आपको पूरी तरह थका देगी. अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखें और ओवरथिंकिंग से दूर रहें.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतें. यदि आप स्थायी संपत्ति, जमीन, मकान या वाहन आदि के कागजों पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, तो उसे टाल दें या हर शर्त को गहराई से पढ़ें. किसी भी बड़े आर्थिक निवेश से आज दूर रहें.

  • प्रेम जीवन: मानसिक अशांति का सीधा असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ेगा. पार्टनर के साथ संवाद में कड़वाहट आ सकती है. साथी की भावनाओं का सम्मान करें और मनमुटाव से बचने के लिए शांति से बात करें.

  • लकी अंक: 6

  • लकी रंग: हल्का गुलाबी

  • उपाय: इस दिन की प्रतिकूलता और मानसिक तनाव से बचने के लिए सुबह सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और माँ दुर्गा का ध्यान करें. दोपहर में किसी गरीब या जरूरतमंद को मीठा दही या दूध का दान करें, इससे मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.

तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक माहौल बेहद अनुकूल रहेगा. आप किसी शुभ या धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं, घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी. भाई-बंधुओं के साथ घरेलू मामलों पर शांत चर्चा होगी. परिवार के साथ मिलकर अच्छा फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा, आज आप अपनी सुविधा के लिए किसी विशेष वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे संतोष मिलेगा.

  • व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है. आज व्यापार के विस्तार के लिए किसी नए व्यक्ति से मीटिंग का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में फलदायी साबित होगी. नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर मन आज किसी नए और रोमांचक काम में जल्दी लगेगा. आप नई परियोजनाओं को ऊर्जा के साथ शुरू करेंगे.

  • करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा में आज भाग्य वृद्धि होगी. यदि कोई नया काम आरंभ करने का विचार है, तो आज का दिन उत्तम है. विदेश से कोई अच्छा समाचार आ सकता है, जो करियर या शिक्षा के नए द्वार खोल सकता है. छात्रों को अपने लक्ष्यों में वांछित प्रगति दिखेगी.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप पूरी तरह से फिट रहेंगे. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी, जिससे आप हर काम को सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ कर पाएंगे. अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से यह दिन अत्यंत अनुकूल है. आपको धन लाभ के शानदार योग बन रहे हैं. यदि आप अपनी पूंजी को कहीं निवेश करने का विचार रख रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए बेहतरीन माना जा सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी.

  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मीठापन और समझदारी बनी रहेगी. आप अपने साथी के साथ खुशियां साझा करेंगे. रिश्ते में आपसी प्यार और तालमेल बढ़ेगा और बेहतर संवाद स्थापित होगा.

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: चांदी

  • उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्तु दान करें.


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक कलह और द्वेष का अवसर न आएं, इसका विशेष ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी होने से बचें. मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को तुरंत दूर करें, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है.

  • व्यापार और नौकरी: आज आप केवल अपने काम में ध्यान लगाएं. दूसरों के साथ साधारण बातचीत में भी विवाद होने की आशंका रहेगी. ऑफिस या व्यापार के मामलों में अपनी बात रखने से पहले दो बार सोचें और लोगों के काम में दखल देने से बचें.

  • करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में अवरोध आएगा. पढ़ाई के प्रति मन न लगने की समस्या हो सकती है. ऐसे में छात्रों को ध्यान बिखरने से रोकने के लिए एकांत में पढ़ाई करनी चाहिए. करियर से जुड़े कोई भी नए निर्णय आज न लें.

  • स्वास्थ्य: शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन करेगी. तनाव और चिंता से दिन भर परेशान रह सकते हैं. अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, खान-पान पर विशेष ध्यान दें और मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहें. अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें. इम्पल्सिव शॉपिंग या दिखावे पर पैसा खर्च करने से बचें. किसी नए निवेश में जाने से पहले वित्तीय सलाह लें और बजट बनाकर ही चलें.

  • प्रेम जीवन: रिश्तों में मीठापन बनाए रखना आज थोड़ा कठिन होगा. पार्टनर के साथ भी साधारण बातचीत में विवाद होने की आशंका है. गुस्से में कुछ भी कहने से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें.

  • लकी अंक: 5

  • लकी रंग: लाल

  • उपाय: नकारात्मक ऊर्जा और विवादों से बचने के लिए आज सुबह भगवान शिव को जल चढ़ाएं. मन की शांति के लिए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें. शाम को तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. आज धैर्य और संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है.


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पांचवे भाव में संचरण करेंगे, आज आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आपके सगे-संबंधियों और पुराने मित्रों के घर आने से मन प्रफुल्लित और उत्साहित रहेगा. घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा रहेगा. इसके साथ ही, आपको स्वादिष्ट भोजन का पूरा आनंद मिलेगा. आज किसी तीर्थयात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने की भी प्रबल संभावना है, जो आपको आध्यात्मिक शांति प्रदान करेगी.

  • व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के क्षेत्र में यह दिन प्रगति का सूचक है. आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोई विशेष योजना बना सकते हैं. भागीदारी (पार्टनरशिप) के कामों से आपको शानदार और अप्रत्याशित लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यस्थल पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का अच्छा मौका मिलेगा. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. धन आएगा.

  • करियर और शिक्षा: आपकी लगन और मेहनत रंग लाएगी, जिससे समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में विशेष वृद्धि होगी. छात्रों को अपनी शिक्षा और करियर के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा. मेहनत करने वाले छात्रों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा. आपका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतरीन और मानसिक स्वास्थ्य पूरी तरह से सकारात्मक रहेगा. किसी भी प्रकार की पुरानी बीमारी या तनाव से आज आप मुक्ति पा सकते हैं.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से यह एक मजबूत दिन है. आपको अपेक्षित आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी. धन की कोई कमी नहीं रहेगी और बंद रुके पैसे भी वापस आ सकते हैं.

  • प्रेम जीवन: दांपत्य जीवन में अपार निकटता और मधुरता रहेगी. आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का गहराई से सम्मान करेंगे, जिससे आपसी प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी. प्रेमी जोड़ों के लिए भी यह रोमांटिक और यादगार दिन साबित होगा.

  • लकी अंक: 3

  • लकी रंग: पीला

  • उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष पूजा करें. गरीबों या जरूरतमंदों को मिठाई या सफेद वस्त्र का दान करें. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज संतान की किसी चिंता के कारण आपका मन परेशान रह सकता है. परिवार के साथ सुखपूर्वक और शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप घरवालों और दूसरों की बातों का उचित सम्मान करें. अपनी बात ही ठीक है, ऐसा दृष्टिकोण न रखें, वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है.

  • व्यापार और नौकरी: व्यवसाय में दूसरों के दखल देने के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं. आज शत्रुओं या छिपे हुए प्रतिस्पर्धियों से कष्ट होने की प्रबल संभावना है. नौकरी में भी ऑफिस की राजनीति और हस्तक्षेप से बचें. अपने काम पर फोकस रखें और गलतियों से बचें.

  • करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी है. किसी भी नए प्रोजेक्ट या परीक्षा की तैयारी में संभलकर आगे बढ़ें. जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको भारी नुकसान दिला सकते हैं. धैर्य और शांति ही आपकी सफलता की कुंजी है.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज सतर्कता बरतें. किसी पुरानी शिकायत के साथ-साथ आंख में पीड़ा होने की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा, मानसिक भय या अनचाहा तनाव भी आपको घेर सकता है. इसलिए अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है. धर्म और समाज से संबंधित कार्यों के पीछे पैसों का अधिक खर्च होने की संभावना है. कर्ज होने का भी योग बन रहा है, इसलिए अपने बजट को संभालकर रखें और अनावश्यक उधारी से पूरी तरह दूर रहें.

  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मिश्रित भावनाएं रहेंगी. मानसिक तनाव के कारण आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें और गलतफहमियों से बचने के लिए खुलकर बातचीत करें.

  • लकी अंक: 8

  • लकी रंग: ऑरेंज

  • उपाय: मानसिक भय और शत्रुओं से बचने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करें. आंखों की पीड़ा और कर्ज से मुक्ति के लिए सूर्य देव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें. आज धार्मिक झुकाव बढ़ेगा, इसलिए मंदिर में पीले चने या केले का दान करें.


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, परिवार का माहौल बहुत ही खुशनुमा और आनंदमय रहेगा. आपकी संतान की प्रगति होगी, जिससे आपके मन को गहरी संतुष्टि और गर्व का अनुभव होगा. पत्नी की तरफ से भी आपको कोई बेहतरीन और अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर का वातावरण उत्साह से भर जाएगा. विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के लिए यह दिन विशेष रूप से शुभ है, क्योंकि उनके मनपसंद रिश्ते के पक्का होने की प्रबल संभावना है.

  • व्यापार और नौकरी: नौकरी और व्यवसाय दोनों के लिए यह दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा. आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या नई योजनाएं बना सकते हैं, वे जमीन पर उतरने में सफल रहेंगी. व्यवसाय को आगे बढ़ाने और नए अवसर तलाशने के लिए आप महत्वपूर्ण मीटिंग्स कर सकते हैं, जो आपको लाभ पहुंचाएंगी. नौकरी में भी आपकी कार्यकुशलता देखते हुए आपको विशेष अवसर मिल सकते हैं.

  • करियर और शिक्षा: समय पर आपके काम पूरे होने के कारण आपकी खूब प्रशंसा होगी और समाज के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. छात्रों की एकाग्रता अच्छी रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा. करियर को लेकर बनी उलझनें दूर होंगी.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई विशेष परेशानी नहीं होगी. शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति भी बनी रहेगी. बस अपनी दिनचर्या और खान-पान पर थोड़ा ध्यान रखें, ताकि आपकी यह ऊर्जा दिनभर बनी रहे.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. नई योजनाओं और व्यापार की प्रगति के कारण धन का आगमन अच्छा रहेगा. आप दीर्घकालिक निवेश पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि आर्थिक निर्णय लेने का यह उपयुक्त समय है.

  • प्रेम जीवन: आपका प्रेम जीवन बहुत ही सकारात्मक और रोमांटिक रहेगा. पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और समझ बढ़ेगी. प्यार में और गहराई आएगी और आप दोनों साथ मिलकर कुछ यादगार पल बिता सकेंगे.

  • लकी अंक: 4

  • लकी रंग: ग्रे

  • उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और देवी संतोषी की पूजा करें. उन्हें दही, खीर या चीनी का भोग लगाएं. जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र या मीठा दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होगा.


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, घरेलू वातावरण सुख-शांति से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे. पिता और बुजुर्गों से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके काम आएगा, जिससे घर में एक सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहेगी.

  • व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आपको शानदार प्रगति दिखेगी. नौकरी में आप ऊंचे पद को प्राप्त कर सकेंगे. अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित होकर आपको प्रोत्साहित करेंगे, जिससे आपके मन में आनंद का संचार होगा. व्यापारियों के लिए भी यह दिन बेहतरीन है, व्यापार में अच्छा लाभ होगा.

  • करियर और शिक्षा: करियर की दृष्टि से यह दिन बेहद उत्कृष्ट है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में आपका आदर तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी. शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्रों को अपनी क्षमता के अनुरूप सफलता मिलेगी और उनकी तैयारी बेहतर परिणाम देगी.

  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय बेहद अच्छा है. आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे और किसी प्रकार की गंभीर शारीरिक परेशानी नहीं झेलेंगे. मानसिक शांति भी बनी रहेगी, जिससे आपका हर काम एकाग्रता से होगा.

  • आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से यह दिन आपको मजबूत बनाएगा. आपकी आय में वृद्धि होगी और किसी बकाया राशि की वसूली भी हो जाएगी. आप किसी नए निवेश की योजना बनाएंगे, जो आगे चलकर आपको बड़ा लाभ दिला सकता है.

  • प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मधुरता और समझ का संबंध रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे. एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ेगा, जिससे आपके रिश्ते में और गहराई आएगी.

  • लकी अंक: 7

  • लकी रंग: पर्पाल

  • उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई या दही का दान करें. इससे आर्थिक समृद्धि और शांति बनी रहेगी.

कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷