शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

धूमधाम से मनायी गयी सावित्री बाई फुले की जयंती, निकाली गई शहर में महिलाओं की भव्य रैली

गिरिडीह (Giridih)। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती गिरिडीह में काफी तरीके से मनायी गई। इस अवसर पर अंबेदकर भवन से एक रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यह रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर वापस अंबेदकर भवन पहुंच समाप्त हुई। 


इस मौके पर अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में आरके महिला कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल मधुश्री सन्याल, विशिष्ट अतिथि डीडीसी स्मृता कुमारी, प्रोफेसर पुष्पा सिंहा, अधिवक्ता सुनीता कुमारी,  जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता हजरा, मुखिया आशा देवी समेत वहां मौजूद अतिथि ने माता सावित्री बाई फूले और डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि जब किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही महिलाओं को कोई अधिकार था उस समय सावित्री बाई ने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। उन्होंने बालिका शिक्षा एवं समाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ आवाज उठा महिलाओं को उनका हक व अधिकार दिलाया। सभी महिलाओं को सावित्रीबाई फूले से प्रेरणा लेकर हर महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। हर घर की बेटियां पढे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी समाज में सर्वांगीन बदलाव हो सकेगा।
कार्यक्रम में आयोजक संस्था आस्था दलित महिला संघ से जुड़ी काफी संख्या में महिलएं व पुरूष शामिल थे।

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का कार्य करेगा। साथ ही गुड सेमेरिटन का परिचय देने वाले व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित किया जायेगा।
ताकि दुर्घटनाग्रस्त लोगों को गोल्डन पिरियड के भीतर अस्पताल पहुंचा उसकी मदद करने वाले व्यक्ति को बिना पुछताछ किये पुरस्कृत किया जा सके।


मौके पर उपायुक्त  ने कहा कि इस रथ के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। लोगों को ट्रैफिक के नियमों से अवगत कराने, हेलमेट पहनने के फायदे, कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन व दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग नहीं करने, वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाने, वाहनों को ओवरटेक नहीं करने के अलावा अन्य कई जानकारी लोगों को दी जाएगी। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान तो चलाया जा रहा है, लेकिन लोगो को भी जागरूक होने की जरूरत है। लोग पूरे सुरक्षा के साथ गाड़ी चलाए।


मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

डीडीसी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक, दी कई निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी के नेतृत्व में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। इस बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


उप विकास आयुक्त ने ODF PLUS के तहत सामुदायिक सोकपिट, नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट, कम्पोस्ट पीट, ट्रेंच (मल कचरा प्रबंधन), भस्मक निर्माण और माहवारी स्वच्छता प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत ODF PLUS और अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में जिले के समाज कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। उप विकास आयुक्त ने सभी से पारदर्शिता के साथ कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से अंजाम देने की अपील की।

समाज सेवी स्व यमुना मिस्त्री की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

गिरिडीह (Giridih)।  सिहोडीह के समाजसेवी स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार उनके परिवार के लोगों द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं कंबल वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय यमुना शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ढाई सौ गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर किया गया। 

       
मौके पर सिहोडीह के निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा ने कहा कि स्व० यमुना मिस्त्री एक समाजिक व्यक्ति थे और उनके पुत्र भी समाजसेवी के रूप में जरूरतमंदों को मदद करते हैं। स्वर्गीय यमुना प्रसाद के छोटे पुत्र मंदीप शर्मा ने कहा कि हर वर्ष पिताजी की पुण्यतिथि  मेरे परिवार द्वारा गरीब असहाय लोगों को भोजन करवा उनके बीच कंबल वितरण किया जाता है। 


इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम,निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार, कुशवाहा संघ नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार मृदुल, पत्रकार श्याम कुमार, चुनमुन राम, सोनबाद मुखिया प्रतिनिधि डिस्को मंडल, रविंद्र शर्मा, विनोद वर्मा, चुन्नू शर्मा, उमेश यादव, जीतू चौधरी, सुशील शर्मा, संजय चौधरी, ढालों दास, विकाश, शुक्लेश, रौनक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

ज्वेलर्स दुकान का शटर काट चोरों ने उड़ाये 20 लाख के सोने चांदी के आभूषण, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह(Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह मेन रोड स्थित कमल ज्वेलर्स में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान चोरों ने दुकान का शटर और लॉकर काटकर दुकान में रखे 18 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी और कीमती स्टोन चोरी कर लिए।


घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह तब चला जब दुकान संचालक ने दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर कटा पाया। दुकान खोल जब वो अंदर दाखिल हुए तो दुकान का लॉकर भी कटा देखा और उसमे रखे सभी सोने व चांदी के जेवरात तथा मूंगा, मोती, माणिक समेत अन्य कीमती स्टोन गायब पाया।


मामले की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्राभारी श्याम किशोर महतो सदल बल वहां पहुंचे और सारी जानकारी से अवगत हुए। वहीं सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी पहुंचे उन्होंने भी घटना की जानकारी प्राप्त की।


मौके पर दुकान संचालक सतीश स्वर्णकार के पिता मनोज स्वर्णकार ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद कर घर गया था। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का शटर कटा हुआ और दुकान के भीतर का सारा सामान बिखरा पाया। इधर घटना के बाद पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने जुटी है। मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और मैनुअल टीम को लगा जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में सिहोडीह, सिरसिया और पांडेडीह के इलाके में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।  लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना घटित हो चुकी है। लेकिन मुफ्फसिल थाने की पुलिस अब तक एक भी चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं कर पायी है। जिससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।

लिंक क्लिक करें

बिरनी में भीषण डकैती, घर के लोगों को बंधक बना नकाबपोश डकैतों ने लुटे 8 लाख के जेवरात व नगदी

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर चौक निवासी व्यवसायी सुरेश मोदी के घर शुक्रवार अहले सुबह  हथियार बंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान 7- 8 की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने गृह स्वामी सुरेश और उनके बेटे राजेश समेत घर की महिलाओं को बंदूक के नोक पर बंधक बना लिया, और घर मे रखे करीब 8 लाख की जेवरात और लगभग 2 लाख नकदी ले उड़े। 


घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज सदलबल बिराजपुर पहुंचे और सारी जानकारी प्राप्त कर अपराधियों के धड़ पकड़ के लिये छापामारी करने में जुटी है।


घटना के सम्बंध में व्यवसायी के पुत्र ने बताया कि रात लगभग एक बजे घर के पीछे सीढ़ी लगाकर अपराधी छत पर आ चढ़े। सबसे पहले उसके पिता को कब्जे में लिया फिर उसे और उसके भाई को भी कब्जे में ले लिया और तीनों को बंधक बना लूटपाट किया। बताया कि अपराधी सात से आठ की संख्या में थे। सभी के पास हथियार था। अपराधियों ने घर की महिलाओं से भी जेवरात लूट लिया। लगभग एक घंटे तक लूट पाट कर अपराधी भाग निकले।


थानेदार आकाश भारद्वाज ने बताया कि व्यवसायी राजेश मोदी के घर अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। नगदी और जेवरात की लूट की गई है। अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।

लिंक क्लिक करें

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::03 :: 01 :: 2025, शुक्रवार

आज का पंचांग:: 3 जनवरी 2025, शुक्रवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 20, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र धनिष्ठा, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:33 सायं, राहुकाल प्रातः 10:30 से 12:00 तक, कल: पंचक विचार सुबह 10:48 से




आज :: 03:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखें। आपके मन में नये-नये विचार आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भौतिक विलासिता का आनन्द उठायेंगे। सन्तान की नौकरी सम्बन्धी परेशानी का समाधान होगा। योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पायेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी आपके विचारों से प्रभावित रहेंगे। पेट में वायु विकार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिलने की सम्भावना है। विवादित मुद्दों का कूटनीतिक समाधान मिलेगा। नव विवाहित जोड़ों को रिश्तों में परेशानी का अनुभव हो सकता है।






कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुष्ट लोगों की संगत से बचें। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देंगे।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नयी परियोजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिये। दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकप अवश्य करायें। मौसम की वजह से एलर्जी व बुखार की परेशानी होगी। खानपान के प्रति लापरवाही न करें। पुराने ऋण को चुकाने के लिये दिन अनुकूल है।





तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा। आपकी सफलताओं की सर्वत्र चर्चा होगी। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लम्बे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकारें।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
गलतफहमी के कारण सम्बन्धों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें। आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। अभिमान से आपको दूर रहना चाहिये। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। सुस्ती और आलस्य आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतरीन रहेगा। यात्राओं की योजना बना सकते हैं। नयी स्किल्स सीखने के लिये बहुत अच्छा समय है। आपकी मैनेजमेन्ट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सम्भलकर निवेश करें। पुराने मित्रों से आज मिल सकते हैं।





मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जायेंगे। ज्ञानवर्धक साहित्य का अध्ययन कर सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग सम्बन्धी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की सम्भावना है। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी। सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी।




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
फाइनेंस को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। मामा पक्ष के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। रिसर्च सम्बन्धी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। ट्रैफिक नियमों का सावधानी से पालन करें आर्थिक दण्ड भुगतना पड़ सकता है।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷