शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

समाज सेवी स्व यमुना मिस्त्री की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि

गिरिडीह (Giridih)।  सिहोडीह के समाजसेवी स्वर्गीय यमुना मिस्त्री की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार उनके परिवार के लोगों द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों के बीच भोजन एवं कंबल वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय यमुना शर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं ढाई सौ गरीबों व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर किया गया। 

       
मौके पर सिहोडीह के निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा ने कहा कि स्व० यमुना मिस्त्री एक समाजिक व्यक्ति थे और उनके पुत्र भी समाजसेवी के रूप में जरूरतमंदों को मदद करते हैं। स्वर्गीय यमुना प्रसाद के छोटे पुत्र मंदीप शर्मा ने कहा कि हर वर्ष पिताजी की पुण्यतिथि  मेरे परिवार द्वारा गरीब असहाय लोगों को भोजन करवा उनके बीच कंबल वितरण किया जाता है। 


इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम,निवर्तमान मुखिया संदीप शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार, कुशवाहा संघ नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार मृदुल, पत्रकार श्याम कुमार, चुनमुन राम, सोनबाद मुखिया प्रतिनिधि डिस्को मंडल, रविंद्र शर्मा, विनोद वर्मा, चुन्नू शर्मा, उमेश यादव, जीतू चौधरी, सुशील शर्मा, संजय चौधरी, ढालों दास, विकाश, शुक्लेश, रौनक समेत कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें