शुक्रवार, 3 जनवरी 2025

धूमधाम से मनायी गयी सावित्री बाई फुले की जयंती, निकाली गई शहर में महिलाओं की भव्य रैली

गिरिडीह (Giridih)। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले की जयंती गिरिडीह में काफी तरीके से मनायी गई। इस अवसर पर अंबेदकर भवन से एक रैली निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। यह रैली शहर के सभी प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर वापस अंबेदकर भवन पहुंच समाप्त हुई। 


इस मौके पर अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में आरके महिला कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल मधुश्री सन्याल, विशिष्ट अतिथि डीडीसी स्मृता कुमारी, प्रोफेसर पुष्पा सिंहा, अधिवक्ता सुनीता कुमारी,  जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य गीता हजरा, मुखिया आशा देवी समेत वहां मौजूद अतिथि ने माता सावित्री बाई फूले और डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि जब किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी और न ही महिलाओं को कोई अधिकार था उस समय सावित्री बाई ने शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। उन्होंने बालिका शिक्षा एवं समाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ आवाज उठा महिलाओं को उनका हक व अधिकार दिलाया। सभी महिलाओं को सावित्रीबाई फूले से प्रेरणा लेकर हर महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है। हर घर की बेटियां पढे इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तभी समाज में सर्वांगीन बदलाव हो सकेगा।
कार्यक्रम में आयोजक संस्था आस्था दलित महिला संघ से जुड़ी काफी संख्या में महिलएं व पुरूष शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें