शनिवार, 15 नवंबर 2025

रजत जयंती वर्ष में कला संगम द्वारा गिरिडीह में होगा अंतर्राष्ट्रीय नाट्य व नृत्य महोत्सव : राजेंद्र बगेड़िया

आगामी 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी गिरिडीह में चार दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता

गिरिडीह (Giridih)। आगामी 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को गिरिडीह में चार दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उक्त निर्णय कला संगम की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। अधिवक्ता संघ भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक अध्यक्षता संरक्षक राजेन्द्र बगडिया ने की। जबकि संचालन सचिव सतीश कुंदन ने किया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए संरक्षक राजेन्द्र बगेड़िया ने कहा कि झारखंड स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष कला संगम द्वारा अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, नृत्य प्रतियोगिता की रजत जयंती मनाई जाएगी। कला संगम द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमे देश के बारह राज्यों के कलाकारों के अलावे पड़ोसी देश नेपाल, श्रीलंका, और बंगलादेश की भी टीमों को आमंत्रित किया गया है। नाटक और नृत्य प्रतियोगिता हेतु टीमों का पंजीकरण आगामी 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा, संयोजक चुन्नूकांत, अजय कुमार सिन्हा ने भी सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता का प्रायोजक सलूजा गोल्ड होगा। जबकि प्रतियोगिता स्व. उमा रानी ताह की स्मृति में आयोजित की जाएगी।


बैठक के दौरान इस बार के आयोजन की अनुमानित बजट नौ लाख होने की बातें कही गयी। वहीं इस बार सभी सदस्यों का डिजिटल आईडी कार्ड बनाये जाने का भी निर्णय लिया गया। जिसके लिये सभी सदस्यों को आगामी 15 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क के साथ पासपोर्ट साईज का फोटो अनिवार्य रूप से सचिव के समक्ष जमा कर देने को कहा गया। वहीं बैठक में सात सदस्यीय कोष संग्रह समिति का गठन किया गया, जिसमें सतीश कुन्दन, मदन मंजर्वे, पंकज ताह, रवीश आनंद, बिनय बक्शी तथा कोर्डिनेटर देवेंद्र सिंह व शिवेंद्र सिन्हा को शामिल किया गया। पत्राचार एवं स्मारिका 'सर्जना' के प्रकाशन हेतु संपादक मंडल गठन की जिम्मेवारी सचिव सतीश कुन्दन को दी गई।


बैठक में संस्था का रजिस्ट्रेशन कराने का भी निर्णय लिया गया। जिसकी जिम्मेवारी कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह को दी गई। रजिस्ट्रेशन हेतु बीस हजार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं इस दौरान कला संगम के नाट्य दल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने आजमगढ़ और डिहरी ओनसोन भेजन का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ तारक नाथ देव, सह संयोजक सुनील भूषण, राजेश सिन्हा, संगीत प्रभारी अरित चंद्रा, संजय सिन्हा, देवेंद्र सिंह, शिलधर प्रसाद, नीतीश आनंद, रवीश आनंद, शुभम, मनोज कुमार मुन्ना, अनुराग सागर, सुनील लाभ, सिद्धांत रंजन, आकाश, विकास, इंद्रजीत,संदीप, संस्कृति, अनुष्का, कविन्द्र भट्टाचार्य, संजय सिन्हा, सुजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। 


बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर डीसी एसपी ने बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह (Giridih)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।


मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आज का दिन हम सभी झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का दिन है। आज जहां झारखंड प्रदेश अपने स्थापना के गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, वहीं आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की यह धरती न केवल खनिज संपदा से समृद्ध है, बल्कि अपनी जीवंत लोक संस्कृति, लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। एक ऐसा सफ़र जिसमें संघर्ष, अस्मिता, संस्कृति, और विकास की कहानियाँ समाई हैं।


 उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु जो बलिदान दिया है उसे देश सदियों तक याद रखेगा। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का ही आज परिणाम है कि हम अपनी माटी,संस्कृति और धरोहर को संरक्षित रखे हुए हैं।


कहा कि बिरसा मुंडा ने ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया एवं अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत है। हम सभी को उनके आदर्शों, मूल्यों एवं विचारों को आत्मसाथ करना चाहिए। इस दौरान जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी गिरिडीह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। 


आज 15 नवम्बर ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज का राशिफल :: 15: 11 :: 2025, शनिवार

15 नवम्बर 2025 : आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 02:37 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज शनिवार के दिन सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:44 AM से 12:27 PM तक है। इस दिन राहुकाल 09:24 AM से 10:44 AM तक रहेगा। आज उत्पन्ना एकादशी है। साथ ही वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। शनिदेव को तेल अर्पित कर, “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करने से ग्रहदोष और दुर्भाग्य से मुक्ति मिलती है।आज के दिन घी का दीपक जलाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, जबकि सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना, तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है, जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।


उत्पन्ना एकादशी - मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। वर्ष की प्रमुख एकादशियों में से एक है। यह एकादशी भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होती है और माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से अनंत जन्मों के पापों का नाश होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना की जाती है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत किया जाता है। यह एकादशी अत्यंत पवित्र और पुण्यदायिनी मानी जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस व्रत का महात्म्य बताया था। इस दिन व्रत करने से मनुष्य समस्त पापों से मुक्त होकर परमधाम को प्राप्त करता है। उत्पन्ना एकादशी को उपवास, जागरण और भगवान विष्णु की भक्ति करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन दान करने से व्यक्ति को कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है। साथ ही यह दिन भक्तों के लिए अत्यधिक पुण्य प्राप्त करने का अवसर होता है। उत्पन्ना एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इस दिन एकादशी व्रत विधिपूर्वक करना चाहिए। गरीब लोगों में अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु को फल, मिठाई और तुलसी के पत्ते समेत प्रिय भोग अर्पित करना चाहिए। भजन-कीर्तन करना अत्यधिक पुण्यदायी माना जाता है। इन उपायों से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन सुखमय बनता है।


बिरसा जयंती : बिरसा जयंती हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है। यह दिन महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस का प्रतीक है। भारत सरकार ने वर्ष 2021 से इस दिन को पूरे देश में 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है, ताकि आदिवासी समुदायों के योगदान और विरासत को सम्मानित किया जा सके। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड (तत्कालीन बिहार) के रांची जिले के उलीहातू गाँव में हुआ था। आदिवासी समुदाय उन्हें 'भगवान' मानता है और उन्हें आदरपूर्वक "धरती आबा" (पृथ्वी के पिता) कहकर पुकारता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन और ज़मींदारी प्रथा के खिलाफ आदिवासियों को संगठित किया और एक बड़ा आंदोलन चलाया, जिसे इतिहास में "उलगुलान" (महाविद्रोह) के नाम से जाना जाता है। उन्होंने न केवल राजनीतिक लड़ाई लड़ी, बल्कि आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और उनमें सामाजिक जागरूकता लाने का भी प्रयास किया। उन्होंने बिरसैट नामक एक धार्मिक आंदोलन का भी नेतृत्व किया, जिसमें स्वदेशी परंपराओं को अपनाने पर जोर दिया। 


आज का पंचांग:15 नवम्बर 2025, दिन: शनिवार      युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947     ऋतु: शरद  मास     :  मार्गशीर्ष (अगहन)  पक्ष  :  कृष्ण पक्ष    सूर्योदय : 06: 43 AM,       सूर्यास्त :05:27 PM  तिथि : एकादशी 02:37 AM तक उपरांत द्वादशी      नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 11:34 PM तक उपरांत हस्त    राहुकाल : 09:24 AM से 10:44 AM तक              चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा                     व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, उत्पन्ना एकादशी, बिरसा जयंती


आज :: 15 :: 11 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए समस्याएँ खड़ी कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपके साथी के पैसे खर्च करने के तरीके को लेकर कुछ बहस हो सकती है। अपने जीवनसाथी के लिए योजनाएँ बनाने में जल्दबाजी न करें। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको अपने पेशे में सफलता मिलेगी। जुए में फंसा हुआ पैसा मुनाफ़े के रूप में वापस मिलने की उम्मीद है। जिन व्यावसायिक मुद्दों को आप बहुत जटिल होने के कारण टाल रहे थे, आज उनका समाधान निकलेगा। कोई भी काम करते समय, आपको लाभ और प्रयास दोनों का ध्यान रखना चाहिए।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज सभी सितारे आपके पक्ष में हैं। ध्यान रखें कि घर के महत्वपूर्ण मामले आज सार्वजनिक हो सकते हैं। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो घर की ज़िम्मेदारियाँ किसी गैर-ज़िम्मेदार व्यक्ति को सौंपने से बचें। आपकी मुलाक़ात किसी पूर्व प्रेमी से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी प्रेमपूर्ण बातचीत होगी। आज आपका शुभ अंक 6 है।आपके विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ग्रहों की स्थिति व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करेगी। आईटी क्षेत्र के लोगों को वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिलने की संभावना है। आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपके द्वारा लिए गए कुछ फ़ैसले फिलहाल परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे सहज और प्रवाहमय बनाए रखना पसंद करते हैं। विवाहित लोगों में जोश की कमी रहने की संभावना है। आज आपका शुभ रंग क्रीम है। आज आपका शुभ अंक 7 है। अचानक धन लाभ से खुशी मिलेगी। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद दिन के उत्तरार्ध में राहत देगा। आपको व्यवसाय से संबंधित अच्छी जानकारी मिलेगी। आप करियर में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य हासिल करने के बाद राहत महसूस करेंगे।

कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज दोपहर के बाद का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। कभी-कभी ज़रूरत पड़ने पर आपको कठिन फ़ैसले लेने पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी को भरोसा दिलाएँ कि आप सचमुच उनके साथ हैं और कुछ भी कर सकते हैं। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। आज आपका शुभ अंक 5 है। आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको सम्मान भी मिल सकता है। अपने व्यावसायिक तौर-तरीकों में सुधार करें। फ़र्नीचर का व्यवसाय करने वालों को आज अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। क़ानूनी मामलों को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। आधिकारिक काम सामान्य रहेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने बच्चे की प्रगति के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। आज कुछ संतोषजनक करें। आपके जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपके काम करने के तरीके में नई जान फूंक देगा। अगर आप किसी नए रिश्ते में हैं, तो आपको उन्हें समय देना होगा। आज आपका शुभ रंग नीला है। आपका शुभ अंक 3 है। आज आप अपनी विलासिता पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद दिन के उत्तरार्ध में राहत प्रदान करेगा। आपको व्यवसाय से संबंधित अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। आप करियर में बदलाव के बारे में भी सोच सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य पूरे होने पर राहत महसूस करेंगे।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। दूसरों के गुस्से में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। सितारे संकेत दे रहे हैं कि आज आपको अपने परिवार या मंडली के किसी बुज़ुर्ग की मदद करनी पड़ेगी। आपका जीवनसाथी आपके पारिवारिक जीवन में कोई सकारात्मक बात साझा करेगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आर्थिक समस्याएँ हल होंगी। आप अपने व्यवसाय में किसी से काम करवाने में सफल हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपने प्रोजेक्ट्स को ऑफिस में किसी के साथ साझा न करें। आप नई परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों का स्थानांतरण हो सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज आपको अपने लिए समय निकालने की ज़रूरत होगी। मौजूदा हालात में कुशल नेतृत्व और सटीक कार्रवाई की ज़रूरत है। आपका रोमांटिक स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन को प्यार से भर देगा। आपके प्रेम साथी के साथ आपका रिश्ता और भी रंगीन हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप कुछ शर्तों के साथ कोई नया व्यावसायिक सौदा कर सकते हैं। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करना फ़ायदेमंद रहेगा।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज दिन की शुरुआत सकारात्मक गतिविधियों से होगी। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आप किसी ख़ास व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बना सकते हैं। अपने साथी से सलाह लिए बिना कोई भी फ़ैसला न लें। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको आर्थिक मामलों में अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपको अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए और ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। कामकाजी महिलाओं को अच्छी सफलता मिल रही है। कार्यस्थल पर चापलूसों के बहकावे में न आएँ, अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। बच्चों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने मनचाहे व्यक्ति के साथ समय बिताएँगे। धनु राशि के जातक आज अपने प्रेम जीवन में प्रभावशाली स्थिति में हैं। आपका शुभ अंक 2 है। अपनी ज़रूरतों के अनुसार धन खर्च करें। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, चाहे वह घर पर हो या व्यवसाय में, वह लाभदायक होगा। संपत्ति या कमीशन से जुड़े किसी बड़े सौदे की संभावना है। लंबित व्यावसायिक कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आज कार्यस्थल पर अपने अधिकार का बुद्धिमानी से उपयोग करें।


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपको कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। अपने करीबी लोगों का प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छे भोजन और कुछ अच्छी बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें सुनेंगे। आपके प्रेम संबंधों में सुधार होता दिखाई देगा। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आपको आर्थिक लाभ के नए रास्ते दिखाई देंगे। व्यावसायिक गतिविधियाँ उत्तम रहेंगी। व्यापार में कुछ बदलावों की आवश्यकता है। आप किसी शोध परियोजना पर काम कर सकते हैं। किसी ख़ास व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने का दिन होगा। कोई आपके द्वारा दी गई जानकारी का इस्तेमाल आपके ख़िलाफ़ कर सकता है। गृहिणियाँ अपने स्वादिष्ट भोजन और घर की सजावट से मेहमानों को प्रभावित करेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज सकारात्मक रहें और सही तरीक़े से पैसा कमाने की कोशिश करें। किसी सरकारी योजना से आपको फ़ायदा हो सकता है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार ज़रूर करें। बेरोज़गार लोगों को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका उन्हें इंतज़ार था।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए फलदायी रहेगा। भविष्य में आपकी महत्वाकांक्षाएँ बढ़ेंगी। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें और क्रोध से बचें। आज घर पर आपका पसंदीदा खाना बन सकता है। आपका जीवनसाथी आपके साथ आपके पारिवारिक जीवन में कोई सकारात्मक बात साझा करेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो बाहर जाकर किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जिसकी ओर आप आकर्षित हों। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ मिलता रहेगा। काम पर सिर्फ़ कड़ी मेहनत करने के बजाय, समझदारी से काम लें। जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही अच्छे अवसर मिलेंगे।


कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

                🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷