गुरुवार, 28 मई 2026

आज 28 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 28 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

28 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जायेगा। आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज गुरु प्रदोष व्रत किया जायेगा। यह दिन गुरुवार को पड़ रहा है, जो परंपरागत रूप से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की आराधना के लिए शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। मान्यता है कि द्वादशी तिथि पर श्रद्धा के साथ की गई पूजा, व्रत और दान-पुण्य से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, विष्णु आराधना और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फल की प्राप्ति होती है।


आज गुरूवार का दिन है। आज वार के हिसाब से आप गुरूवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।  'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है। बृहस्पति ग्रह का यह दिन गुरु, ज्ञान, धर्म और शुभता का प्रतीक होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उनके लिए गुरुवार का व्रत करना, भगवान विष्णु का पूजन करना और केले के पेड़ की आराधना करना सुखदायक हो सकता है। इससे न केवल ग्रह दोष कम होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन भी बना रहता है।


आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। यह दिन ब्रम्हा जी के काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त का दिन है। आज के दिन संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा। आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 28 मई 2026,दिन: गुरुवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:25 AM, सूर्यास्त : 07:12 PM          तिथि : द्वादशी 07:56 AM तक उपरांत त्रयोदशी      नक्षत्र : चित्रा 08:08 AM तक उपरांत स्वाति            राहुकाल : 02 : 02 PM से 03: 45 PM तक          चन्द्रमा  : तुला राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, प्रदोष व्रत, नौतपा जारी



आज :: 28 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : चंद्रमा आज आपकी राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे. पारिवारिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. भाइयों के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा. हालांकि, अपनी वाणी में मिठास बनाए रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी सी कठोर बात भी विवाद का कारण बन सकती है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा. सुबह के समय काम में अच्छी गति रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद मन थोड़ा विचलित हो सकता है. आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. लेखकों और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल है. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में भावुकता अधिक रहेगी. साथी के साथ मधुर व्यवहार रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, मानसिक चिंताओं की वजह से थोड़ी थकान हो सकती है. सावधानी: दोपहर के बाद भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और क्रोध से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : चंद्रमा आज आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे. परिवार के साथ समय सुखद और संतुलित रहने वाला है. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और भाई-बंधुओं का सहयोग मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन दोपहर बाद किसी छोटी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा, जिससे अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. सावधानी: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें और वाहन धीमी गति से चलाएं. उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जियां दान करना शुभ रहेगा. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे. सुबह के समय परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का टकराव हो सकता है. दोपहर के बाद घर का वातावरण धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधूरे कार्य पूरे करने का उत्साह मिलेगा. व्यापारियों को किसी बड़े लाभ या जोखिम भरे निवेश के लालच में आने से बचना चाहिए. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, बातचीत में संयम रखें. स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सावधानी रखें; मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. सावधानी: आज किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय या निवेश में जल्दबाजी न करें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, जिससे परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा. आप परिजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे. दोपहर बाद स्वभाव में थोड़ा आलस्य और चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए छोटी बातों को नजरअंदाज करें. करियर और व्यापार: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी संकेत दे रहा है. खासतौर पर इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रैवल, ऑनलाइन बिजनेस या विदेशी संपर्कों से जुड़े कार्यों में अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों का मन काम में कुछ कम लग सकता है. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में आज आंखों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें. सावधानी: वाहन चलाते समय सतर्क रहें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें. उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : चंद्रमा आज आपकी राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है. घर में किसी शुभ कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है, जिससे पुराने मतभेद दूर होंगे. करियर और व्यापार: नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए कोई नई स्किल सीखने के लिए दिन अच्छा है. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, आप मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे. सावधानी: नए कार्यों में उत्साह अच्छा है, लेकिन पूरी योजना बनाकर ही आगे बढ़ें. अनावश्यक खर्च से बचें. उपाय: भगवान विष्णु या गणेश जी की पूजा करें. जरूरतमंद को भोजन या पीले वस्त्र दान करना शुभ रहेगा. शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, जो परिवार के लिए सुखद संकेत है. दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने संबंधों में फिर से मिठास आएगी. किसी पारिवारिक यात्रा या लंबे प्रवास का भी योग बन रहा है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, सामाजिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. शादीशुदा लोगों के बीच सुख और शांति रहेगी. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें; यात्रा के दौरान थकान या बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है. सावधानी: आज जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और केले के वृक्ष के नीचे पूजा करें. शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा आज आपकी राशि के पहले यानी लग्न भाव में संचरण करेंगे. किसी प्रिय मित्र या रिश्तेदार से बातचीत आपके मन को हल्का करेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और आपसी समझ मजबूत होगी. करियर और व्यापार: आज नए काम की शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े फैसलों को टालना बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. हालांकि, व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और गलतफहमियां दूर होंगी. स्वास्थ्य के मोर्चे पर आज खान-पान में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. सावधानी: आज लंबी यात्रा करने से बचें, क्योंकि यह बहुत लाभदायक नहीं रहेगी. उपाय: अपने इष्ट देव की पूजा करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन दान करें. शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 2


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश (12वें) भाव में संचरण करेंगे. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है. शाम तक गृहस्थ जीवन से जुड़ी चिंताएं धीरे-धीरे कम होंगी और रिश्तों में सुधार आएगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ बहस या तीखी बातचीत से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में नई योजनाओं पर तुरंत निर्णय लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मानसिक राहत देगा. दोपहर के बाद मानसिक तनाव या चिंता का असर आपकी शारीरिक ऊर्जा पर पड़ सकता है, इसलिए ज्यादा सोच-विचार से बचें. सावधानी: कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें और अधूरे कार्यों को लेकर अधिक तनाव न लें. उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर “श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: कत्था | शुभ अंक: 5


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : चंद्रमा आज आपकी राशि के एकादश (11वें) भाव में संचरण करेंगे. घर का वातावरण शांत बना रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन को राहत महसूस होगी. विदेश में रहने वाले प्रियजनों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. करियर और व्यापार: दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, मन में आलस्य रहने के कारण कार्यों की गति प्रभावित होगी. हालांकि, दोपहर के बाद परिस्थितियां तेजी से आपके पक्ष में बदलेंगी. व्यापारियों के लिए छोटी यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है और आर्थिक लाभ के योग हैं. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ बेहतर होगी. सुबह के समय शरीर में थकान और आलस्य महसूस हो सकता है, लेकिन शाम तक स्वास्थ्य में सुधार आएगा. सावधानी: आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें, महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से नुकसान हो सकता है. उपाय: गाय को हरा चारा या रोटी खिलाएं. इससे पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में संचरण करेंगे. घर में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा. लंबे समय से रुके घरेलू कार्य पूरे हो सकते हैं. परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में दोपहर बाद सुधार आने से बड़ी राहत महसूस होगी. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे अधूरे कार्य समय पर पूरे होंगे. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, पुराने रोगों में राहत मिलने के संकेत हैं. सावधानी: किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें और भावनाओं में आकर अधिक खर्च करने से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : चंद्रमा आज आपकी राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा और पिता या किसी वरिष्ठ सदस्य से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा. परिवार के किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा. करियर और व्यापार: करियर के क्षेत्र में आज का दिन उन्नति देने वाला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों का मनोबल मजबूत रहेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापारियों के लिए निवेश संबंधी बड़ी योजना बनाने का समय अनुकूल है, सरकारी कार्यों में लाभ मिल सकता है. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. साथी की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते और मजबूत बनेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और आप पूरे दिन खुद को सक्रिय महसूस करेंगे. सावधानी: आज लंबी दूरी की व्यावसायिक या व्यक्तिगत यात्रा करने से बचें, इससे अनावश्यक थकावट हो सकती है. उपाय: जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्र, चावल या दूध का दान करें. शुभ रंग: हल्का नारंगी | शुभ अंक: 8


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : चंद्रमा आज आपकी राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. इसके बावजूद परिवार के साथ समय सुखद और यादगार रहेगा. संतान की प्रगति और उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग और लाभ मिलने के संकेत हैं. करियर और व्यापार: आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा. लव लाइफ व स्वास्थ्य: प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक कल्पनाओं में खोने से आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. सावधानी: आज कल्पनाओं और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 9



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷